लोकप्रिय यूजरनेम पहले से बुक नहीं’ : व्हाट्सएप

यूजरनेम सुविधा को लेकर सरकार के सख्त रुख के बीच व्हाट्सएप ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा है कि लोकप्रिय या चर्चित यूजरनेम पहले से बुक किए जाने के दावे पूरी तरह निराधार हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक हस्तियों के नाम से जुड़े यूजरनेम केवल वैध और सत्यापित खातों के लिए ही आरक्षित रखे गए हैं। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बृहस्पतिवार को जारी एक एफएक्यू (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) में कहा कि कुछ लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं कि चर्चित यूजरनेम पहले से सुरक्षित कर लिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, हस्तियों की पहचान का दुरुपयोग रोकने और फर्जी प्रोफाइल व वित्तीय धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से बचाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में यूजरनेम सुविधा पर रोक लगाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद व्हाट्सएप की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

Related posts