नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी, यूक्रेन और गाजा संघर्ष पर चर्चा की। यह चर्चा नए रणनीतिक एजेंडे और यूरोपीय देशों द्वारा फिलिस्तीन को बढ़ती मान्यता के बीच हुई।
एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि न्यूयॉर्क में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से उनकी अनौपचारिक बैठक में मिलकर खुशी हुई। साथ ही उन्होंने बैठक की मेज़बानी के लिए यूरोपीय संघ के महासचिव काजा कल्लास का धन्यवाद भी किया ।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

