इटौंजा टोल प्लाजा पर STF का छापा: फर्जी फास्टैग से टोल चोरी मामले में सर्वर-CCTV जब्त

Lucknow: लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के इटौंजा टोल प्लाजा पर मंगलवार को STF ने छापा मारा। फर्जी फास्टैग और गलत वाहन नंबर से टोल चोरी के मामले में टीम ने सर्वर, CCTV का DVR और कई दस्तावेज जब्त कर लिए।

कंपनी लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे लिमिटेड ने मांगे गए रिकॉर्ड नहीं दिए थे, इसलिए कोर्ट से वारंट लेकर कार्रवाई की गई। सर्वर जब्त होने के बाद टोल वसूली बंद हो गई। STF ने सोमवार को सीतापुर निवासी मुनीश को गिरफ्तार किया था। उसके साथी रियाज और सिराज की तलाश जारी है। कंपनी अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

Related posts