Lucknow: लखनऊ के पीएसी ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान 15 सितंबर को सीतापुर निवासी योगेंद्र सिंह (25) की मौत हो गई थी। शुरुआत में पुलिस ने दौड़ के दौरान गिरने की बात कही। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले में 250 एमएल प्लास्टिक बोतल फंसी मिली और शरीर पर 12 चोट के निशान पाए गए।
मृतक के भाई कमल किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें गुमराह करती रही और घटना को छिपाने की कोशिश की। सीसीटीवी में योगेंद्र दौड़ते-गिरते दिखते हैं, लेकिन एक ब्लाइंड स्पॉट पर कोई कैमरा नहीं है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
