प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई सर्वेक्षण कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की

हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की। पीएम कांगड़ा में बाढ़ प्रभावितों से मिले और उनका हालचाल जाना। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पीएम ने प्रभावित इलाक़ों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायज़ा लिया। प्रधानमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हवाई सर्वेक्षण के जरिए हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति का जायजा…

Read More

पीएम मोदी आज हिमाचल और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाढ़ से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करेंगे। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पीएम दोपहर में कांगड़ा पहुँचेंगे, जहाँ वो अधिकारियों से मिलेंगे और स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शाम को पीएम मोदी गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहाँ…

Read More

जीएसटी में सुधार से नागरिकों के लिए जीवन हुआ आसान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वर्ष स्‍वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से दिवाली तक वस्‍तु और सेवाकर यानी जीएसटी में सुधार की घोषणा की थी। लेकिन, इस महीने की 3 तारीख़ को ही जीएसटी परिषद् ने दरों को युक्तिसंगत बनाने को मंजूरी दे दी है। यह फैसला आम आदमी को ध्यान में रखकर लिया गया है। इन सुधारों के बाद अब अप्रत्‍यक्ष कर प्रणाली में केवल 5 और 18 प्रतिशत के दो स्लैब रह गए हैं। 40% का एक अन्य स्लैब तंबाकू और विलासिता संबंधी वस्तुओं पर लागू किया…

Read More

SCO समिट: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन

तियानजिन (चीन): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन यानि एससीओ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के तियानजिन दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने एससीओ की चीन की अध्यक्षता और तियानजिन में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने 25वें एससीओ शिखर सम्मेलन के अंतर्गत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया है। शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्‍मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने तियानजिन में संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में संगठन के तहत क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के बारे में भारत का दृष्टिकोण सामने रखेंगे। पूर्ण सत्र में संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। कल प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक हुई। बातचीत मुख्य रूप से दोनो देशो के संबंध मजबूत…

Read More

राज्य-प्रान्त सहयोग भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। अपनी यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी ने जापान के 16 प्रान्तों के राज्यपालों के साथ मुलाकात की और भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, “आज सुबह टोक्यो में जापान के 16 प्रान्तों के राज्यपालों से बातचीत की। राज्य-प्रान्त सहयोग, भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।” उन्होंने बताया कि इस दिशा…

Read More

पीएम मोदी ने वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन पर जताया दुख

नई दिल्ली: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन और आपदा में हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’  पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूँ।  …

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन को श्रद्धा और आस्‍था से भरेगा और शुभ संदेश लेकर आएगा। उन्‍होंने प्रार्थना की कि भगवान गणेश अपने श्रद्धालुओं पर प्रसन्‍नता, शांति और उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य की कृपया बनाए रखेंगे। आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि…

Read More

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढती बडी अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढती बडी अर्थव्‍यवस्‍था है और जल्‍द ही दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्‍ली में एक निजी मीडिया हाउस के कार्यक्रम में कहा कि भारत अपनी मजबूती और लचीलेपन के दम पर दुनिया में उम्‍मीद की किरण बनकर उभरा है। उन्‍होंने पिछले दस वर्षों में वृद्धि का श्रेय व्यापक आर्थिक स्थिरता को दिया। उन्होंने कहा कि देश में मुद्रास्फीति दर कम है, ब्याज दरें कम हैं और विदेशी मुद्रा का…

Read More

जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 29 तारीख से जापान और चीन की चार दिन की यात्रा पर जाएंगे।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 अगस्‍त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी। इस यात्रा के दौरान दोनों प्रधानमंत्री रक्षा, सुरक्षा, व्‍यापार और अर्थव्‍यवस्‍था, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहित विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक महत्‍व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।…

Read More