दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया में 36 हज़ार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी एक नवनिर्मित हवाई अड्डे के टर्मिनल का लोकार्पण भी करेंगे। इससे इस क्षेत्र की हवाई संपर्क की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी उद्घाटन करेंगे। बोर्ड की स्थापना की घोषणा इस वर्ष के केंद्रीय बजट में की गई थी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मखाना और बिहार का गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मखाना…
Read MoreTag: Pm Narendra Modi
भारतीय महिला हॉकी टीम रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
दिल्ली: भारत ने महिला एशिया कप का रजत पदक जीत लिया है। हांग्चोओ में कल फाइनल में भारत को चीन से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका दृढ़ संकल्प और टीम भावना अद्भुत है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर और मिज़ोरम में 17 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने मणिपुर के चूराचांदपुर में 7 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और इम्फाल में एक हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। चूराचांदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार मणिपुर को शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनाने के लिए काम कर रही…
Read Moreपीएम ने 9000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
नई दिल्ली (आइज़ोल): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा, खेल सहित कई क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा। विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री ने 8,070 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया, जिससे मिज़ोरम की राजधानी पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री ने…
Read Moreपीएम मोदी आज से 15 सितंबर तक 5 राज्यों का करेंगे दौरा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से 15 सितंबर तक यानी अगले तीन दिन पांच राज्यों का दौरा करेंगे। पीएम आज मिजोरम और मणिपुर का दौरा करेंगे। पीएम आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन शामिल भी है। यह लाइन आइज़ोल को भारतीय रेल के नेटवर्क से जोड़ती है। वहीं मणिपुर में भी पीएम कई विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री असम के गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिजोरम, मणिपुर और असम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिजोरम, मणिपुर और असम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। श्री मोदी सबसे पहले मिजोरम के आइज़ोल में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा और खेल सहित कई क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। इसके बाद वे एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री बैराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे, जिस पर 8,000 करोड़ रुपये से…
Read Moreअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी से बातचीत को उत्सुक
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कि उनका प्रशासन दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ़्तों में…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब को 1600 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब को 1600 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि राज्य को पहले दिए गए 12000 करोड़ के अतिरिक्त है। वहीं, राज्य आपदा राहत निधि और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तों को भी अग्रिम तौर पर जारी कर दिया जाएगा। बाढ़ के कारण मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट परिजन को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की गई है। प्रधानमंत्री ने पंजाब के गुरदासपुर…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन को दी उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि राधाकृष्णन का जीवन हमेशा समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा,”सी.पी. राधाकृष्णन जी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई। उनका जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की
Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के बाढ़, भूस्खलन और अत्यधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री ने कांगड़ा में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा और आकलन करने के लिए राज्य सरकार के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के लिए पंद्रह सौ करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। उन्होंने राज्य आपदा राहत कोष और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी करने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने …
Read More