15 दिनों से लापता सेना के जवान राजबहादुर, परिवार परेशान

उत्तर प्रदेश: जनपद कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी सेना के जवान राजबहादुर उर्फ मनोज (42 वर्ष) पिछले दस दिनों से लापता हैं। परिजनों के द्वारा पुलिस में तहरीर देने के बावजूद अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजबहादुर पुत्र राधे प्रसाद सिंह की तैनाती उत्तराखंड के हरिद्वार में थी। हाल ही में उनका ट्रांसफर जम्मू में हुआ था। वह एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। उनका नया मकान गोरखपुर के नैना थापा में है। 23 अगस्त की…

Read More

गाजीपुर में 58 दिन में रेप के आरोपी को उम्रकैद

Lucknow : गाजीपुर में विशेष पॉक्सो न्यायाधीश रामअवतार प्रसाद की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने 12 वर्षीय अनुसूचित जाति की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी पाया है।बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सरसवली गांव के रामअवध राजभर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायाधीश ने अर्थदंड की 50 प्रतिशत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।

Read More

मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला एवं मंडल स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशासनिक अमला सतत निगरानी में रहे, शरणालयों में रहने वाले लोगों को भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर…

Read More

रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई किया लोकार्पण

Lucknow: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई, एयरक्राफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के समन्वय से ही राष्ट्र मजबूत होता है और यूपी रक्षा उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नोएडा को डिफेंस हब के रूप…

Read More

मुख्यमंत्री ने राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद लखनऊ में ₹50 करोड़ की लागत से 2,618.59 वर्ग मीटर में विस्तृत राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था अगर मजबूत है, तो हर संस्था अपने आप ही संवेदनशील बनती है, विकास के प्रति आग्रही बनती है।

Read More

मुख्यमंत्री ने मिशन रोजगार के अन्तर्गत चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं तथा 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक प्रतिभाशाली व ऊर्जावान युवा हर सम्भव प्रयास करता है। वह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाने का काम करता है। युवाओं के सपनों को मंच प्रदान करने का दायित्व प्रत्येक लोकप्रिय सरकार का होता है। युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना प्रत्येक कल्याणकारी सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए। आज 2,438 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हो रहा है। इसमें आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित माताओं और नवजात शिशुओं के लिए…

Read More

यूपी में विदेशी नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अवैध रूप से रोहिंग्या, बांग्लादेशी, नेपाली और अन्य विदेशी नागरिकों के लिए फर्जी आधार कार्ड और भारतीय पहचान पत्र बना रहा था। इस कार्रवाई में एटीएस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से फर्जी दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल होने वाले उच्च तकनीकी उपकरण, फिंगरप्रिंट स्कैनर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और भारी मात्रा में जाली आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य भारतीय दस्तावेज बरामद किए हैं।…

Read More

बालवाटिकाएं बनीं नन्हे-मुन्नों का सीखने और खेलने का रंगीन संसार

लखनऊ: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बालवाटिका अब नन्हे-मुन्नों के लिए सीखने और खेलने का रंगीन संसार बनकर तैयार हो चुकी हैं। 3 से 6 वर्ष के बच्चों की ‘स्कूल रेडिनेस’ को सशक्त बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में 5,118 विद्यालयों में नई बालवाटिकाओं की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (ICDS) विभाग के सहयोग से निकटस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों को इन विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है और इन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।…

Read More

बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर प्रदेश के लगभग 1245 गांव बाढ़ की चपेट में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 24 जिलों के लगभग 1245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बदायूं, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर औऱ बलिया में गंगा, नैनी में यमुना, लखीमपुर खीरी में शारदा, बाराबंकी, अयोध्या में घाघरा औऱ श्रावस्ती में राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण करीब 2 लाख 7 हजार लोग प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मॉनीटरिंग कर दिशा निर्दश दे रहे हैं।   प्रदेश के राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने…

Read More

पुलिया बहने से 40 गांवों का संपर्क टूटा, आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जिले में लगातार हो रही बरसात से माधोटांडा रोड की पुलिया बह जाने से करीब 40 गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। सदर तहसील क्षेत्र के गांव में निराई कर रही महिला की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। महिला के परिजनों को 24 घंटे में आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए ऑनलाइन फीडिंग कराई गई है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बाढ़ व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारियों ने ट्रांस शारदा इलाके में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करके बाढ़ शरणालयों…

Read More