लखनऊ: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 से 19 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 16 सितंबर को आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। tलखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा और मेरठ जैसे प्रमुख शहरों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। विशेष रूप से 18 और 19 सितंबर को बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।
Read MoreTag: Uttar Pradesh
संत कबीर के नाम पर उत्तर प्रदेश में स्थापित होंगे वस्त्र एवं परिधान पार्क: मुख्यमंत्री
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र में निजी निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए विभिन्न जिलों में वस्त्र एवं परिधान पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पारंपरिक हथकरघा और वस्त्र उत्पादों की समृद्ध धरोहर वाला राज्य है, जिसकी क्षमता का सही उपयोग होने पर प्रदेश को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वस्त्र एवं परिधान का वैश्विक बाजार…
Read Moreडीजीपी राजीव कृष्ण ने जारी की नई एसओपी, क्राइम सीन मैनेजमेंट और फोरेंसिक जांच पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपराधों की जांच को अधिक वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाने के लिए क्राइम सीन मैनेजमेंट व फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें हत्या, बलात्कार और पाक्सो जैसे गंभीर अपराधों की घटनास्थल पर तत्काल सुरक्षा और फोरेंसिक साक्ष्य संकलन के स्पष्ट दिशा-निर्देश शामिल हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 176(3) के तहत यह एसओपी राजधानी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा तकनीकी सेवा शाखा के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। इसमें पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं,…
Read Moreत्योहारों में रेल की रफ्तार, 96 स्पेशल ट्रेनें तैयार: मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह
उत्तर प्रदेश: त्योहारों पर यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 96 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दशहरा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इन ट्रेनों के संचालन से गाड़ियों में बढ़ती भीड़ कम होगी और यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। गोरखपुर और आसपास के प्रमुख शहरों तक यात्रा करने वालों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए…
Read Moreनेपाल से लगी सीमा पर यूपी पुलिस अलर्ट, सीएम योगी के सख्त निर्देश
नई दिल्ली: नेपाल में असामान्य और संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए भारत के सीमावर्ती इलाके अलर्ट पर हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में 24 घंटे कड़ी निगरानी किए जाने के साथ ही सुरक्षा प्रबंध और पुख्ता किए जाने का निर्देश दिया है। लखनऊ के रहने वालो लोग जो नेपाल में फंसे हुए हैं उनकी मदद के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नेपाल में फंसे हुए लोगों के लिए तीन हेल्पलाइन और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, ताकि भारतीय नागरिकों…
Read Moreउत्तर प्रदेश: विश्वविद्यालयों की मान्यता की सघन जांच के आदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए एसआरएमयू कांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की सघन जांच के आदेश दिये हैं। जांच के बाद हर जनपद में विशेष जांच टीमों का गठन किया जाएगा। टीमों में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक पुलिस विभाग का अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने इस बाबत बताया कि 15 दिन के भीतर जांच…
Read More15 दिनों से लापता सेना के जवान राजबहादुर, परिवार परेशान
उत्तर प्रदेश: जनपद कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी सेना के जवान राजबहादुर उर्फ मनोज (42 वर्ष) पिछले दस दिनों से लापता हैं। परिजनों के द्वारा पुलिस में तहरीर देने के बावजूद अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजबहादुर पुत्र राधे प्रसाद सिंह की तैनाती उत्तराखंड के हरिद्वार में थी। हाल ही में उनका ट्रांसफर जम्मू में हुआ था। वह एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। उनका नया मकान गोरखपुर के नैना थापा में है। 23 अगस्त की…
Read Moreगाजीपुर में 58 दिन में रेप के आरोपी को उम्रकैद
Lucknow : गाजीपुर में विशेष पॉक्सो न्यायाधीश रामअवतार प्रसाद की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने 12 वर्षीय अनुसूचित जाति की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी पाया है।बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सरसवली गांव के रामअवध राजभर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायाधीश ने अर्थदंड की 50 प्रतिशत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
Read Moreमुख्यमंत्री ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला एवं मंडल स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशासनिक अमला सतत निगरानी में रहे, शरणालयों में रहने वाले लोगों को भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर…
Read Moreरक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई किया लोकार्पण
Lucknow: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई, एयरक्राफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के समन्वय से ही राष्ट्र मजबूत होता है और यूपी रक्षा उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नोएडा को डिफेंस हब के रूप…
Read More