राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वीर हक़ीक़त राय नगर लखनऊ पश्चिम भाग के द्वारा भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग शिक्षकों के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों ने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Related posts