उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ में सवर्ण मोर्चा के लोगों ने बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आवास घेर लिया। प्रदर्शनकारी यूजीसी के नए नियमों को काला कानून बताते हुए शंख बजाकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच ब्रजेश पाठक उनके बीच पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रदर्शन कर रहे लोगों अभिवादन किया। डिप्टी सीएम के इस तरह सम्मान करने पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा बंद कर दिया। सभी ने ब्रजेश पाठक को उन्हीं के अंदाज में प्रणाम किया। इसके बाद डिप्टी सीएम खुद सभी को अंदर ले गए। यूजीसी के नए नियम…
Read MoreDay: April 1, 2026
मलिहाबाद में ‘कवच आम सभा’ का आयोजन, कवच मैंगो फ्रूट प्रोटेक्शन बैग रहा आकर्षण का केंद्र
मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम अटारी (माल), लखनऊ में मेटा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड एवं अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति के संयुक्त तत्वावधान में “कवच आम सभा” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रगतिशील आम बागवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH), रहमानखेड़ा, लखनऊ के निदेशक डॉ. टी. दामोदरन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. डी.के. वर्मा (उपनिदेशक, उद्यान विभाग) एवं उद्यान निरीक्षक दिलीप कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील बागवान कुँवर बलबीर…
Read Moreअगले 2 से 3 हफ्तों में अमेरिकी सेना ईरान छोड़ देगी- ट्रम्प
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को खत्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान से अपनी सेना वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका को संघर्ष खत्म करने के लिए ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है। ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अगले 2 से 3 हफ्तों में अमेरिकी सेना ईरान छोड़ देगी। हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है इसीलिए अमेरिका अब…
Read Moreग्लोबल शेयर मार्केट में एक बार फिर तेजी दर्ज
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संघर्ष के संभावित अंत से जुड़े बयान के बाद ग्लोबल शेयर मार्केट में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। इस कड़ी में आज जापान के निक्केई में 3% से अधिक का उछाल आया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी खुलने पर लगभग 5% ऊपर रहा। डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,125 अंक चढ़ गया। एसएंडपी 500 में 2.9 प्रतिशत की उछाल आया है। ये मई के बाद से सबसे बड़ी बढ़त है। डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में ढाई प्रतिशत की…
Read Moreईरान ने खारिज की अमेरिका के साथ सीधे वार्ता की संभावना
नई दिल्ली: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ सीधे वार्ता की संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच भरोसे का स्तर बिलकुल शून्य है। अपने एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ पिछले कई वार्तालापों का कोई भी सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। अराघची ने अमेरिका को चेतावनी भी दी और कहा कि ईरान अमेरिका के संभावित जमीनी हमले के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। अराघची ने दावा किया कि…
Read Moreनासा के ‘आर्टेमिस II’ मिशन के लॉन्च की सभी तैयारियां पूरी
नई दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने ‘आर्टेमिस II’ मिशन के लॉन्च की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह मिशन आज कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने के लिए तैयार है। नासा के अधिकारियों के मुताबिक, लॉन्च पैड पर मौजूद विशाल मून रॉकेट पूरी तरह से ठीक काम कर रहा है। आज शाम को होने वाले इस लॉन्च के लिए मौसम विभाग ने भी इसे हरी झंडी दे दी है। आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत यह पहला ऐसा मिशन होगा जिसमें इंसानों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस मिशन…
Read Moreसंसद सत्र: आज लोकसभा में पेश किए जाएंगे दो विधेयक
नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र जारी है। दोनों ही सदनों में कई अहम विधायी कार्य सूचीबद्ध है। लोकसभा में आज दो विधेयक विचार और पारित किए जाने के लिए पेश किए जाएंगे। लोकसभा में जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया जाएगा। विधेयक को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जितिन प्रसाद चर्चा के लिए पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य लगभग 80 केन्द्रीय कानूनों में संशोधन कर अपराधों और दंड को डीक्रिमिनलाइज करना या उन्हें युक्तिसंगत बनाना है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय की ओर…
Read Moreआज से बदल गए कचरा प्रबंधन के नियम, घर से ही होगा अलग
नई दिल्ली: भारत में कचरा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 27 जनवरी 2026 को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं जो आज से लागू हो गए है। नए नियम पुराने 2016 के नियमों की जगह लेंगे। संसद में केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण के कारण कचरे की मात्रा लगातार बढ़ रही है। अगर इसे सही तरीके से प्रबंधित नहीं किया गया तो यह पर्यावरण…
Read Moreउत्कल दिवस: ओडिशा का 91वां स्थापना दिवस आज
दिल्ली: ओडिशा आज अपना 91वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दिन को उत्कल दिवस के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय इतिहास में ओडिशा का विशेष स्थान है। ओडिशा भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य था। राज्य स्थापना आंदोलन के उल्लेखनीय नेताओं में उत्कल गौरव मधुसूदन दास, उत्कल मणि गोपबंधु दास, फकीर मोहन सेनापति, पंडित नीलकंठ दास और कई अन्य शामिल हैं। राज्य सरकार आज से शुरू होने वाले 14 दिवसीय ओडिया पखवाड़े का आयोजन कर रही है। इसमें संस्कृति, विरासत और पारंपरिक परिधानों को…
Read Moreजनगणना-2027 का पहला चरण आज से, स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध
दिल्ली: विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना तथा दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। इसके लिए 1 मार्च, 2027 को संदर्भ तिथि निर्धारित की गई है। पहली बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा। यह स्व-गणना आज से इस महीने की 15 तारीख तक चलेगी। मकान सूचीकरण और आवास गणना 16 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक जारी रहेगी।…
Read More