मतदाता सूचियों की सटीकता पर निर्वाचन आयोग का ज़ोर

नई दिल्ली:  भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता और समावेशिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। नई दिल्ली में आयोजित एक विधिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की उपलब्धियों, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता तथा भारतीय चुनाव प्रणाली द्वारा लगातार न्यायिक कसौटियों पर खरा उतरने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के सफल संचालन के कारण भारत की चुनावी व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर व्यापक सम्मान और मान्यता प्राप्त…

Read More

‘काला हिरण’ फिल्म का पोस्टर जारी, सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर आधारित होगी कहानी

Delhi: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित आगामी फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि इसका फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा। पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि इसकी कहानी देश के सबसे चर्चित कानूनी और विवादित मामलों में से एक पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म के निर्माता अमित जानी के अनुसार, ‘काला हिरण’ केवल शिकार…

Read More

दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से कथित रूप से जुड़े 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से हथियार, ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह समूह दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई संवेदनशील इलाकों में बड़े हमलों की योजना बना…

Read More

स्पाइसजेट पर GST का शिकंजा, ₹125 करोड़ का टैक्स नोटिस जारी, रजिस्ट्रेशन रद्द होने का खतरा

दिल्ली: आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही देश की प्रमुख बजट एयरलाइन स्पाइसजेट की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST विभाग ने कंपनी को करीब 125 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। विभाग का आरोप है कि एयरलाइन ने कई महीनों से GST रिटर्न समय पर दाखिल नहीं किए हैं और लगातार नियमों का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही स्पाइसजेट का GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक GST अधिकारियों ने…

Read More