लखनऊ: जानकीपुरम में आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने 42 वर्षीय अतुल जैन से चेन लूट ली थी और पीछा करते समय उनकी स्कूटी में लात मार दी थी, जिससे अतुल की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इलाके में संदिग्ध सफेद अपाचे बाइक देखी गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हुआ और पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर…
Read MoreBlog
मलिहाबाद की कसमंडी खुर्द पंचायत में आई घोटालों की बाढ़यहां कागजों में बन गई सड़क और लग गए नए हैंड पाइप
लेखराम मौर्य लखनऊ । राजधानी के मलिहाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत कसमंडी खुर्द में घोटालों की बाढ़ आ चुकी है क्योंकि यहां पूर्व में तैनात रहे सचिव ने प्रधान के साथ मिलकर बिना काम कराए फर्जी फोटो डाल कर लाखों रुपए निकल लिये। हैंड पाइप मरम्मत, रीबोर और नए हैंड पाइप के नाम पर 4 साल में निकले ₹ 5216766 इस पंचायत में अब तक हैंड पाइप मरम्मत नए हैंड पाइप तथा रीबोर करने के नाम पर 52 लाख 16 हजार 766 रुपए सरकारी खजाने से आहरित किए गए लेकिन…
Read Moreमीना दिवस’: 13.90 लाख बच्चों ने उठाई बालिकाओं के अधिकारों की आवाज,प्रदेश के 1129 पीएमश्री विद्यालयों में लगा ‘मीना मेला’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के लिए चल रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत बुधवार को प्रदेशभर में ‘मीना दिवस’ और ‘मीना मेले’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 13.90 लाख बच्चे, 82,427 अध्यापक और 2,20,313 अभिभावकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदेश के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय और केजीबीवी में आयोजित इस विशेष दिवस का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, शिक्षा और समाज में समान भागीदारी की भावना को बढ़ावा देना…
Read Moreउत्तराखंड: 25 सितंबर से प्रारंभ होगी शहीद सम्मान यात्रा 2.0
देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि यात्रा अब पूर्व निर्धारित 22 सितम्बर की बजाय 25 सितम्बर से प्रारंभ होकर 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस यात्रा का शुभारंभ…
Read Moreउत्तराखंड: मासूम की मौत मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
देहरादून: बागेश्वर जिला चिकित्सालय में एक बच्चे की मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट और कारण बताओ नोटिस के आधार पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित किया गया है। इन सभी पर चिकित्सीय सहायता देने में लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता रखने का आरोप है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर निदेशक कुमाऊं मंडल के साथ संबद्ध किया गया है। 108 वाहन चालकों ईश्वर सिंह टोलिया…
Read Moreअसम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आज दोपहर गुवाहाटी के सोनापुर में होगा
दिल्ली: असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आज दोपहर गुवाहाटी के सोनापुर में किया जाएगा। अब तक दस लाख से ज़्यादा लोगों ने जुबीन को श्रद्धांजलि दी है। पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस महान गायक को अंतिम श्रद्धांजलि दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि लोगों की मांग पर ज़ुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम दोबारा आज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में होगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और विभिन्न राज्य…
Read Moreसहारनपुर: शाकंभरी मेले में ड्यूटी में लापरवाही, इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी निलंबित
लखनऊ: सहारनपुर में शारदीय नवरात्र के दौरान मां शाकंभरी मेले की ड्यूटी में लापरवाही और लंबे समय से बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर एक इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जब मेले में ड्यूटी लगाई गई तो यह पता चला कि कुछ पुलिसकर्मी लगातार गैरहाजिर रहे हैं। उन्होंने इन सभी के खिलाफ जांच भी बैठा दी है। मेले में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने आते हैं। पुलिस और प्रशासन ने…
Read Moreएस. जयशंकर ने यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी, यूक्रेन और गाजा संघर्ष पर चर्चा की। यह चर्चा नए रणनीतिक एजेंडे और यूरोपीय देशों द्वारा फिलिस्तीन को बढ़ती मान्यता के बीच हुई। एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि न्यूयॉर्क में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से उनकी अनौपचारिक बैठक में मिलकर खुशी हुई। साथ ही उन्होंने बैठक की मेज़बानी के लिए यूरोपीय संघ के महासचिव काजा…
Read Moreअमित शाह का गुजरात दौरा: स्टार्टअप कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री गांधीनगर में इफको द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे और स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अमित शाह गांधीनगर के सर्किट हाउस में अहमदाबाद नगर निगम के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद कलोल में ‘प्रसादम’ भोजन रथ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कलोल नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।…
Read Moreगृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, गृह मंत्री ने कहा कि दिनकर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक चेतना को नई दिशा दी और स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल विरोधी आंदोलन तक देशवासियों को प्रेरित किया।
Read More