Blog

पीएम मोदी ने हरदोई से किया उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ का शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई की पावन धरती से उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का ऐतिहासिक उद्घाटन किया, जो राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। लगभग 37,350 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ यह 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से सीधे जोड़ता है, जिससे अब 11-12 घंटे का सफर घटकर मात्र 6 घंटे का रह जाएगा। इस महापरियोजना की सबसे बड़ी खासियत शाहजहांपुर में बनी 3.5 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप है, जो…

Read More

लखनऊ : स्कूटी शोरूम में लगी आग 9 गाड़िया जली; फायर ब्रिगेड ने बैंक और फ्लैट जलने से बचाया

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड पर एक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। आग बहुमंजिला बिल्डिंग के लोअर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रविन्द्र इलेक्ट्रिक मोटर्स के शोरूम में लगी थी। हादसे में 9 स्कूटी जल गई, जबकि 14 स्कूटी और एक बाइक को बचा लिया गया। आधी रात में लगी आग –  रात में एक दुकानदार ने शोरूम से धुआं निकलता देखा। उसने फायर विभाग को रात 1:22 बजे सूचना दी। इंदिरानगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने हौजरील के जरिए पानी…

Read More

सिक्किम: पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों के साथ खेला फुटबॉल

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय सिक्किम की यात्रा पर हैं। आज सुबह पीएम मोदी ने राज्य के युवा खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेला। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मज़ा ही कुछ और है! ज़ाहिर है, इन युवाओं के साथ फ़ुटबॉल का यह सेशन काफ़ी जोश भरा रहा!

Read More

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज आयोजित किया जा रहा है। सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को उपराज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद, आठवीं विधानसभा के पांचवें सत्र को प्रारंभ करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी। वहीं, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने यह भी अवगत कराया कि उपराज्यपाल ने आठवीं विधानसभा के चतुर्थ सत्र का तत्काल प्रभाव से सत्रावसान कर दिया है। इस औपचारिक आदेश के साथ ही पूर्व में चल…

Read More

पीएम मोदी का उत्तर प्रदेश दौरा, महिला सम्मेलन में लेंगे भाग

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से उत्तर प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। आज शाम को प्रधानमंत्री  वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। प्रधानमंत्री 1 हजार 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 48 पूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं में वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का विस्‍तारीकरण करना, कज्जाकपुरा और कादीपुर…

Read More

बिश्केक: राजनाथ सिंह ने ‘विक्ट्री स्क्वायर’ पर अर्पित की पुष्पांजलि

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। दौरे के दौरान उन्होंने बिश्केक स्थित ‘विक्ट्री स्क्वायर’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। शंघाई सहयोग संगठन के सदस्यों में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं। सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, अंतरराष्ट्रीय शांति और सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। किर्गिस्तान रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा था कि…

Read More

भारत दौरे पर एनालेना बेयरबॉक, एस जयशंकर से करेंगी मुलाकात

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी। दोनों नेता प्रमुख बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बेयरबॉक राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी। वे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ आर्टिफि‍शियल इंटेलीजेंस के संचालन और विनियमन पर भी संवाद करेंगी। बेयरवॉक कल शाम दो दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं।

Read More

लखनऊ: प्रेमी ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी ; बेटी को दवाई लेने भेजा तब मारा  

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार रात ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के लाला बाग, रिंग रोड के पास हुई। मृतक की पहचान नीलम सक्सेना (42) के रूप में हुई। वह अपने प्रेमी और 8 साल की बेटी के साथ एक खाली प्लॉट में झोपड़ी बनाकर रहती थी। शनिवार सुबह उसी प्लॉट में उसका शव मिला है। मृतका के भाई…

Read More

गोरखपुर : गोरखपुर क्लब के संचालक के बेटे ने मुंह में गोली मारी ; फॉर्महाउस पहुंचे और फिर पिस्टल से सुसाइड किया 

 उत्तर प्रदेश: (Gorakhpur)गोरखपुर में अरबपति कारोबारी और हाईप्रोफाइल गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अम्बरीश श्रीवास्तव (40) ने सुसाइड कर लिया। अम्बरीश ने शुक्रवार को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मुंह में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अम्बरीश के पिता अतुल श्रीवास्तव शहर के बड़े कारोबारी हैं। उनका ‘एके’ के नाम से टेंट हाउस का कारोबार है। अम्बरीश खुद हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे। अब पूरे तरीके से पढ़िए मामले को – अम्बरीश का घर सिविल…

Read More

लखनऊ : बार एसोसिएशन चुनाव में वोट डालने पहुंचे वकील ; 22 पदों के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में 

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ बार एसोसिएशन का आज वार्षिक चुनाव है। इसमें पहली बार महिला आरक्षण लागू किया गया है। सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में ऐसा किया गया है। 22 पदों के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। एसोसिएशन के परिसर में वकील वोट डालने के लिए पहुंचे हुए हैं। इस बार के चुनाव में महिलाओं के लिए कोषाध्यक्ष समेत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए चार महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों…

Read More