उत्तर प्रदेश: लखनऊ की जीवनरेखा कही जाने वाली गोमती नदी आज गंभीर प्रदूषण की मार झेल रही है। इसी चिंता को केंद्र में रखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता, “समग्र विकास इंडिया” के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकार ब्रजभूषण दूबे ने एक अनोखा और प्रभावशाली जनजागरण अभियान शुरू किया है। सोमवार को लखनऊ के कुड़िया घाट पर उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से एक “सीबीआई अफसर” को जगाने का प्रयास किया, जो गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की वर्षों से चल रही जांच की धीमी गति पर सवाल उठाने का प्रतीक था। इस दौरान उनका…
Read MoreBlog
स्विमिंग पूल में इंटर के छात्र की डूबने से मौत : लखनऊ के लॉ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल का हैं केस : लाइफ़गार्ड ने निकला अस्पताल में हुई मौत ।
उत्तर प्रदेश: (Lucknow) लखनऊ के आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी परिसर में बने स्विमिंग पूल में रविवार रात नहाने के दौरान इंटर का छात्र डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसका बड़ा भाई और दो अन्य युवक भी पूल में मौजूद थे। इन दोनों के सामने ही छात्र गहरे पानी में चला गया। जानकारी होने पर लाइफगार्ड ने उसे पानी से बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की पहचान आशियाना निवासी अमित भूषण के 17 साल का बेटा कुशाग्र…
Read Moreगोमती दर्शन यात्रा का कुड़िया घाट पर भव्य समापन: पीलीभीत से लखनऊ तक गूंजा नदी संरक्षण का संकल्प
लखनऊ: गोमती दर्शन यात्रा का भव्य समापन लखनऊ के कुड़िया घाट पर श्रद्धा, उत्साह और जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। माँ गोमती नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा पीलीभीत के माधव टांडा से प्रारंभ होकर शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुँची। यात्रा के प्रथम चरण का नेतृत्व गोमती दर्शन के संयोजक एडवोकेट अनुराग पाण्डेय द्वारा किया गया, जबकि मार्गदर्शन संस्था की अध्यक्ष श्वेता सिंह द्वारा प्रदान किया गया। समापन समारोह की शुरुआत विधिवत पूजन और हवन के साथ हुई, जिसमें मुख्य…
Read Moreबैंक के क्लर्क की गोली लगने से मौत : घर में अपनी रायफल साफ कर रहे थे : लखनऊ के जानकीपुरम का हैं यह मामला ।
उत्तर प्रदेश : (Lucknow) लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्लर्क की गोली लगने से मौत हो गई। वह घर में लाइसेंसी राइफल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो उनकी ठुड्डी को चीरते हुए ऊपर सिर को पार कर गई। क्लर्क की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पिंक सिटी मिर्जापुर की शनिवार सुबह 9 बजे की है। मृतक की पहचान प्रकाश मिश्रा (50) के रूप में हुई। घटना की सूचना पर जानकीपुरम थाने से पुलिस पहुंची। शव का पंचनामा…
Read Moreखिलौने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग : 5 लाख का सामान जला : लखनऊ का हैं यह मामला ।
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के चौक इलाके में शुक्रवार शाम बच्चों के खिलौने बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 500 मीटर दूर से धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक पाटा नाला निवासी जुल्फकार की खिलौना फैक्ट्री में शाम 5:36 बजे आग लगने की सूचना 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 1 घंटा लगा दमकलकर्मियों को आग बुझाने में…
Read Moreहनुमान जन्मोत्सव: लेटे हनुमान मंदिर में 51 किलो लड्डुओं का भव्य भोग
लखनऊ: आज लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ| हनुमान जी का 51 किलो के लड्डू से भोग लगाया गया । पूरे मंदिर को केसरिया गुब्बारे से सजाया गया। हजारों भक्तों ने आज हनुमान जी का चोला और प्रसाद चढ़ाया । सुबह हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया गया और लंगोट वाला विशिष्ट श्रृंगार किया गया । इसके उपरांत ट्रस्ट के मुख्य सेवादार डॉ विवेक तांगड़ी द्वारा हनुमान जी की भव्य महाआरती उतारी गई । हनुमान जी की बाल रूप लेटी हुई अष्टधातु की मूर्ति…
Read Moreहाथ जोड़कर प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे ब्रजेश पाठक: बोले- मैं खुद सवर्ण, लखनऊ में हुआ UGC नियमों के खिलाफ शंख बजाकर प्रदर्शन |
उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ में सवर्ण मोर्चा के लोगों ने बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आवास घेर लिया। प्रदर्शनकारी यूजीसी के नए नियमों को काला कानून बताते हुए शंख बजाकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच ब्रजेश पाठक उनके बीच पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रदर्शन कर रहे लोगों अभिवादन किया। डिप्टी सीएम के इस तरह सम्मान करने पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा बंद कर दिया। सभी ने ब्रजेश पाठक को उन्हीं के अंदाज में प्रणाम किया। इसके बाद डिप्टी सीएम खुद सभी को अंदर ले गए। यूजीसी के नए नियम…
Read Moreमलिहाबाद में ‘कवच आम सभा’ का आयोजन, कवच मैंगो फ्रूट प्रोटेक्शन बैग रहा आकर्षण का केंद्र
मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम अटारी (माल), लखनऊ में मेटा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड एवं अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति के संयुक्त तत्वावधान में “कवच आम सभा” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रगतिशील आम बागवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH), रहमानखेड़ा, लखनऊ के निदेशक डॉ. टी. दामोदरन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. डी.के. वर्मा (उपनिदेशक, उद्यान विभाग) एवं उद्यान निरीक्षक दिलीप कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील बागवान कुँवर बलबीर…
Read Moreअगले 2 से 3 हफ्तों में अमेरिकी सेना ईरान छोड़ देगी- ट्रम्प
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को खत्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान से अपनी सेना वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका को संघर्ष खत्म करने के लिए ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है। ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अगले 2 से 3 हफ्तों में अमेरिकी सेना ईरान छोड़ देगी। हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है इसीलिए अमेरिका अब…
Read Moreग्लोबल शेयर मार्केट में एक बार फिर तेजी दर्ज
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संघर्ष के संभावित अंत से जुड़े बयान के बाद ग्लोबल शेयर मार्केट में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। इस कड़ी में आज जापान के निक्केई में 3% से अधिक का उछाल आया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी खुलने पर लगभग 5% ऊपर रहा। डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,125 अंक चढ़ गया। एसएंडपी 500 में 2.9 प्रतिशत की उछाल आया है। ये मई के बाद से सबसे बड़ी बढ़त है। डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में ढाई प्रतिशत की…
Read More