अब ज्वेलर्स के पास भी जमा कर सकेंगे सोना, सरकार ला रही नई गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम

न्यू दिल्ली : अगर आपके घर में सोना रखा है और वह सिर्फ लॉकर में बंद पड़ा है, तो जल्द ही उससे कमाई करने का नया मौका मिल सकता है। केंद्र सरकार एक नई और अपडेटेड गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लाने की तैयारी में है, जिसके तहत अब सिर्फ बैंक ही नहीं बल्कि ज्वेलर्स भी आम लोगों से सोना जमा कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले दो हफ्तों के भीतर इस नई योजना का ऐलान किया जा सकता है। नई व्यवस्था में देशभर के सर्राफा व्यापारियों को “कलेक्शन पार्टनर” बनाया…

Read More

वॉट्सएप का नया यूजरनेम फीचर: अब ‘यूजरनेम की’ के बिना नहीं भेज पाएंगे मैसेज, जानिए कैसे सुरक्षित रहेगा आपका डेटा

न्यू दिल्ली  : अगर आप वॉट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले समय में आपके लिए बड़ा बदलाव होने वाला है। वॉट्सएप अपने नए यूजरनेम फीचर को धीरे-धीरे दुनियाभर में रोलआउट कर रहा है। लेकिन इस फीचर को लेकर केंद्र सरकार ने संभावित फ्रॉड और साइबर ठगी की आशंका जताते हुए मेटा को नोटिस भेजा था। इसके बाद कंपनी ने यूजर्स की सुरक्षा को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी की है और बताया है कि नया सिस्टम किस तरह काम करेगा। वॉट्सएप के मुताबिक यूजरनेम बनाना पूरी तरह से वैकल्पिक होगा।…

Read More

EPFO का बड़ा फैसला: बगैर आपकी मर्जी के अब नहीं कटेगा 1800 रुपये से ऊपर पीएफ

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने अपने आठ करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर्स के लिए प्रोविडेंट फंड नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका असर आपकी टेक-होम सैलरी पर दिख सकता है. नए नियम को लेकर EPFO ने कहा है कि अब से हर महीने 1800 रुपये का पीएफ कॉन्ट्रिब्यूशन (PF Contribution) पूरी तरह से स्वैच्छिक यानी वॉलंटरी होगा. कर्मचारी के पास होगा ज्यादा पीएफ कटवाने का ऑप्शन नए नियम के तहत, कानूनी वेतन सीमा (जो अभी 15,000 रुपये प्रति माह है) तक 12% का योगदान अनिवार्य है. इससे ज्यादा का कंट्रीब्यूशन…

Read More

1 जुलाई से बदल गए 8 बड़े नियम: गैस सिलेंडर सस्ता, पासपोर्ट महंगा, बिना टिकट यात्रा पर दोगुना जुर्माना

दिल्ली: अगर आज यानी 1 जुलाई से आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है, तो इसकी वजह हैं देशभर में लागू हुए 8 बड़े बदलाव। इनमें गैस सिलेंडर की कीमत, पासपोर्ट फीस, ट्रेन में बिना टिकट यात्रा का जुर्माना, कारों की कीमत और आधार अपडेट जैसे कई अहम नियम शामिल हैं। सबसे पहले राहत की खबर। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में औसतन 180 रुपये की कटौती की गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार की लागत कम होगी, जिसका फायदा आम ग्राहकों को भी मिल सकता है। हालांकि…

Read More

कोटक बैंक के MD-CEO का पद छोड़ेंगे अशोक वासवानी: दिसंबर 2026 के बाद नहीं होगी दोबारा नियुक्ति, नए CEO की तलाश शुरू

न्यू दिल्ली : कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अशोक वासवानी 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि वासवानी ने व्यक्तिगत कारणों से दोबारा नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है। बैंक के बोर्ड ने उनके फैसले को स्वीकार करते हुए नए MD और CEO की तलाश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से बताया गया कि अशोक वासवानी ने बोर्ड को अपने निर्णय…

Read More

“भारत-इजरायल FTA पर जल्द ही साइन हो सकता है”: इजरायली दूतावास के इकोनॉमिक डिवीज़न की हेड ओफिर अमामी

नई दिल्ली : भारत और इजरायल सामान और सेवाओं से जुड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत कर रहे हैं। इजरायली दूतावास में इकोनॉमिक और कमर्शियल मिशन की हेड ओफिर अमामी ने ANI को बताया कि दोनों देश आर्थिक सहयोग को गहरा करने और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए इस समझौते पर जल्द ही साइन हो सकता है।उन्होंने गुरुवार को ‘AI और क्वांटम युग में टेलीकॉम सुरक्षा पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन’ के दौरान ANI को दिए एक खास इंटरव्यू में कहा, “अभी हम…

Read More

हवाई सफर होगा महंगा! जेट फ्यूल संकट से 25% तक बढ़ सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम

Delhi: अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मैकिंजी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव और जेट फ्यूल की सप्लाई में आई कमी के कारण हवाई सफर 25 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी हवाई टिकट की कीमत में लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा केवल ईंधन लागत का होता है। ऐसे में जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा…

Read More

चांदी आज ₹5,826 महंगी, ₹2.37 लाख पर पहुंची: सोने में भी जोरदार उछाल, 10 ग्राम 24 कैरेट का भाव ₹1.46 लाख हुआ

न्यू दिल्ली : सोने और चांदी की कीमतों में 22 जून को एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक, चांदी की कीमत में आज बड़ी बढ़ोतरी हुई है। एक किलो चांदी का भाव 5,826 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2.32 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। वहीं सोने के दाम में भी तेजी दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,694 रुपए महंगा होकर 1.46…

Read More