गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा,

घरेलू शेयर बाजार में 14 जुलाई 2026 यानी मंगलवार को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर मार्केट पर काफी असर पड़ा है. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटकर 77,270 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 72.85 अंक यानी 0.30% गिरावट के साथ करीब 24,070 के स्तर पर आ गया. इतना ही नहीं, रुपये में भी आज शुरुआती कारोबार में 0.46 फीसदी गिरावट आई है और ये पहली बार डॉलर के…

Read More

सोना-चांदी हुआ सस्ता! एक महीने में चांदी ₹24 हजार और सोना ₹6 हजार तक टूटा, खरीदारी का शानदार मौका?

न्यू दिल्ली ; 13 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत में 1,668 रुपए की कमी दर्ज की गई है, जिसके बाद इसका भाव घटकर लगभग 2.19 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। वहीं 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत भी 10 ग्राम पर 1,180 रुपए गिरकर करीब 1.42 लाख रुपए रह गई है। लगातार…

Read More

जून में महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, 4.38% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन, आलू-अदरक महंगे, सोना-चांदी हुए सस्ते

न्यू दिल्ली : देश में आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जून महीने में खुदरा महंगाई दर यानी रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह लगातार छठा महीना है जब महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी में जहां महंगाई दर केवल 2.74 प्रतिशत थी, वहीं मई में यह बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गई थी और अब जून में यह 4.38 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि जनवरी 2025 के बाद पहली बार महंगाई भारतीय…

Read More

E20 पेट्रोल पर गडकरी का बड़ा ऐलान! गाड़ी खराब हुई तो कंपनियां मुफ्त बदलेंगी पार्ट्स

दिल्ली: देश में E20 यानी 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों में E20 फ्यूल के कारण कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो वाहन निर्माता कंपनियां प्रभावित पुर्जों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदलेंगी। सरकार ने इस संबंध में ऑटो कंपनियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब…

Read More

सेंसेक्स 238 अंक चढ़कर 76,742 पर बंद, निफ्टी में भी शानदार बढ़त, रियल्टी और मीडिया शेयरों में खरीदारी

शेयर बाजार में 9 जुलाई का कारोबारी दिन निवेशकों के लिए राहत लेकर आया। पिछले कारोबारी सत्र में आई बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार ने शानदार वापसी की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 238 अंकों की बढ़त के साथ 76,742 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 81 अंक चढ़कर 23,963 पर पहुंच गया। पूरे दिन बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और निवेशकों ने चुनिंदा सेक्टरों में जमकर खरीदारी की। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी और मीडिया…

Read More

साइंटिफिक-आयुर्वेद का बढ़ता प्रभाव: जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक दवाओं के लिए क्लीनिकल ट्रायल को बताया गया जरूरी

आयुर्वेद को लेकर दुनिया भर में बढ़ती रुचि के बीच अब वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित यानी ‘साइंटिफिक-आयुर्वेद’ की चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आयुर्वेद की पारंपरिक ज्ञान प्रणाली को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर लोगों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकती हैं। इसी विषय पर आयुर्वेदिक ब्रांड कपिवा के संस्थापक और सीईओ अमीव शर्मा ने कहा कि जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन की प्रभावशीलता और सुरक्षा साबित करने के लिए सख्त क्लीनिकल ट्रायल बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद की प्रसिद्ध अवधारणा…

Read More

सोना ₹1,733 और चांदी ₹5,650 हुई सस्ती, ऑल टाइम हाई से ₹34 हजार टूटा गोल्ड का भाव

Delhi: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। देश में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,733 रुपये घटकर लगभग 1 लाख 42 हजार रुपये पर आ गई है। वहीं, एक किलो चांदी का भाव 5,650 रुपये की गिरावट के साथ करीब 2 लाख 22 हजार रुपये प्रति किलो रह गया…

Read More

नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को चुकाने होंगे ₹108 करोड़; लंदन हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव मोदी को करीब 108 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश दिया है। यह मामला दुबई स्थित फायरस्टार डायमंड एफजेडई कंपनी के लिए दी गई पर्सनल लोन गारंटी से जुड़ा है। अदालत ने साफ कर दिया कि नीरव मोदी की ओर से दी गई गारंटी पूरी तरह वैध है और उसे बैंक का बकाया मूलधन के साथ ब्याज भी चुकाना होगा। इस फैसले के बाद नीरव मोदी…

Read More

सरकार ने हटाई LNG सप्लाई पर लगी रोक, इंडस्ट्रीज को बड़ी राहत; हॉर्मुज रूट से फिर शुरू हुई गैस सप्लाई

देश : देश में लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी LNG की सप्लाई एक बार फिर सामान्य हो गई है। केंद्र सरकार ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच हुए सैन्य तनाव के दौरान लागू किए गए इमरजेंसी नेचुरल गैस सप्लाई रेगुलेशन ऑर्डर को वापस ले लिया है। यह फैसला पश्चिम एशिया में युद्धविराम होने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से LNG जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू होने के बाद लिया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया। युद्ध के दौरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज…

Read More

चलते ई-रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप पर सरकार का एक्शन, जानिए कैसे हो रहा था खेल

न्यू दिल्ली :  दिल्ली समेत देश के कई शहरों में ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने ऐसे सात मोबाइल ऐप्स पर कार्रवाई शुरू कर दी है जिनका गलत इस्तेमाल करके चलते हुए ई-रिक्शा को बीच सड़क में रोका जा रहा था। आईटी मंत्रालय ने इन ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि कुछ प्लेटफॉर्म पर ये ऐप अभी भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि BAT-BMS, स्मार्ट BMS, लॉसिजी और इपोच ली-आयन जैसे ऐप्स का…

Read More