IIT बॉम्बे साहिल केस: प्रोफेसर डूला छुट्टी पर, 10 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच; पिता बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी हो

मुंबई: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में अब संस्थान ने बड़ा कदम उठाया है। आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेज दिया गया है। इससे पहले उन्हें डीन ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के पद से हटाया गया था। साहिल के परिवार ने प्रोफेसर पर मानसिक प्रताड़ना और जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की जांच अभी जारी है। 10 सदस्यीय कमेटी करेगी पूरे मामले की जांच IIT बॉम्बे ने मामले की परिस्थितियों की जांच के लिए 10 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी बनाई है। कमेटी…

Read More

साहिल केस में प्रोफेसर डूला के समर्थन में IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले में जांच जारी है। इसी बीच IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम के प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार एस. पंत ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का समर्थन किया है।पंत के मुताबिक, परीक्षा के दौरान साहिल को कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखे जाने के बाद प्रोफेसर डूला ने संस्थान की तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की थी।उन्होंने साफ किया कि जांच के दौरान डूला को केवल डीन, एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स की प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटाया गया है। वह अभी भी…

Read More

दिल्ली: PM मोदी ने ‘पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा आयोजित “पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।यह दो दिवसीय सम्मेलन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा 19 और 20 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।उद्घाटन सत्र में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी और NGT के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव भी शामिल हुए।इस सम्मेलन में पर्यावरण विशेषज्ञ, भारत के सुप्रीम…

Read More

रामलला के पुजारियों के लिए नई गाइडलाइन: तिलक और पीले वस्त्र अनिवार्य, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक

लखनऊ:अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की सेवा करने वाले पुजारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। मंदिर की धार्मिक समिति की 12 सितंबर को हुई बैठक के बाद इन नियमों को लागू करने की जानकारी दी गई है। नई व्यवस्था के तहत पुजारियों के पहनावे, व्यक्तिगत स्वच्छता, गर्भगृह में आचरण और श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं। नई गाइडलाइन के अनुसार पुजारियों के लिए तिलक लगाना अनिवार्य होगा और उन्हें प्रतिदिन पीले रंग के वस्त्र पहनने होंगे। बाल, दाढ़ी और मूंछ को…

Read More

PM मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन किया।17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में दुनिया भर की सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।भारत में चिप मैन्युफैक्चरिंग से लेकर डिजाइन और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम तक एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने पर इस आयोजन का खास फोकस है।नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 की शुरुआत हो गई है। इस साल आयोजन की थीम है, “सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण।” इस…

Read More

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

देश : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। यह कार्रवाई मजलता के सोहन इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शुरू किए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई। अधिकारियों के मुताबिक, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने इलाके में अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद बुधवार रात क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान…

Read More

दिल्ली HC ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमिताभ झुनझुनवाला की ज़मानत अर्ज़ी पर ED से मांगा जवाब

नई दिल्ली [भारत]– दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को रिलायंस ADAG ग्रुप के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव अमिताभ झुनझुनवाला की ज़मानत अर्ज़ी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) से स्टेटस रिपोर्ट मांगी।झुनझुनवाला, जिन्हें ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ़्तार किया था, अप्रैल 2026 में अपनी गिरफ़्तारी के बाद से ही हिरासत में हैं।उनकी ज़मानत अर्ज़ी पहले ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दी थी। अब उन्होंने अपनी मेडिकल स्थिति को देखते हुए ज़मानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। जस्टिस मधु जैन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से 5 दिनों के भीतर…

Read More

PM मोदी से मुलाकात के बाद जमीन विवाद में बड़ा मोड़, BJP विधायक ने छोड़ा कब्जा

देश: महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद में अब बड़ा मोड़ सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद उनके पुराने स्कूल साथी असगर अली वोरा को विवादित जमीन के मामले में राहत मिली है। रिपोर्टों के मुताबिक बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने विवादित जमीन का कब्जा छोड़ने और प्लॉट के लिए मिली निर्माण अनुमति सरेंडर करने की बात कही है। 81 वर्षीय असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने भायंदर ईस्ट के नवघर…

Read More

₹2,000 तक UPI पेमेंट फ्री रहेगा, बड़ी रकम पर अभी कोई चार्ज नहीं: सरकार ने साफ किया नियम

दिल्ली: यूपीआई पेमेंट को लेकर चल रही अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने कहा है कि फिलहाल ₹2,000 तक के यूपीआई पेमेंट पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर किसी तरह की डायरेक्ट या इनडायरेक्ट फीस नहीं लगा सकते। रुपे डेबिट कार्ड से होने वाले पेमेंट को भी इस व्यवस्था में शामिल किया गया है। दरअसल, अगस्त 2026 में संसद ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज अमेंडमेंट एक्ट पास किया था। इसके जरिए पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट की धारा 10A में बदलाव किया गया।…

Read More

हिंदी दिवस पर अमित शाह का बड़ा संदेश, बोले- हिंदी का किसी भाषा से मुकाबला नहीं, मातृभाषा न छोड़ें

दिल्ली: हिंदी दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी और भारतीय भाषाओं को लेकर बड़ा संदेश दिया। अपने वर्चुअल संबोधन में शाह ने कहा कि हिंदी का दूसरी भारतीय भाषाओं से कोई मुकाबला नहीं है। भारत की भाषाई विविधता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और हर भाषा अपने साथ इतिहास, संस्कृति और लोक परंपराओं को लेकर चलती है। अमित शाह ने युवाओं से अपील की कि वे दुनिया की ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखें, लेकिन अपनी मातृभाषा को कभी न छोड़ें। उन्होंने माता-पिता से भी बच्चों के…

Read More