थलापति विजय @52: सुपरस्टार से सियासत के शहंशाह तक का सफर, पत्नी के आरोपों से लेकर 200 करोड़ क्लब तक

मनोरंजन: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय यानी जोसेफ विजय चंद्रशेखर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। 22 जून 1974 को चेन्नई, तमिलनाडु में जन्मे विजय की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। एक ऐसे लड़के की कहानी, जिसके पिता मशहूर फिल्म डायरेक्टर थे और चाहते थे कि बेटा डॉक्टर बने, लेकिन विजय का सपना फिल्मों का हीरो बनना था। कहा जाता है कि जब पिता ने फिल्मों में आने से मना किया तो विजय घर में एक चिट्ठी छोड़कर निकल गए थे। परिवार परेशान हो गया,…

Read More

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग शुरू: जाह्नवी-शनाया समेत पूरा कपूर परिवार सेलिब्रेशन में पहुंचा

मुंबई : बॉलीवुड के कपूर परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल है। फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। अंशुला जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ और इस खास मौके को मिलकर सेलिब्रेट किया। इस पारिवारिक कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेता संजय कपूर…

Read More

सलमान भगवान नहीं, रोक नहीं सकते मेरी फिल्म: ‘काला हिरण’ विवाद पर डायरेक्टर का जवाब, रिलीज रोकने की मांग के बीच बढ़ा विवाद

न्यू दिल्ली: फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की कहानी और किरदार को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। फिल्म के पोस्टर में लीड एक्टर को सलमान खान जैसे ब्रेसलेट पहने दिखाया गया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। सलमान खान ने फिल्ममेकर्स के खिलाफ कानूनी कदम उठाते हुए रिलीज रोकने की मांग की है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर…

Read More

तारक मेहता के बाघा सेट पर हुए इमोशनल, मां की याद में रो पड़े तन्मय वेकारिया

मुंबई : टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट से एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो सामने आया है। शो में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया शूटिंग के दौरान अचानक भावुक हो गए और सेट पर फूट-फूटकर रोने लगे। हालत इतनी ज्यादा भावुक हो गई कि कुछ देर के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी। बताया जा रहा है कि तन्मय एक लव स्टोरी से जुड़े सीन की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें उनके साथ बावरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भी मौजूद थीं।…

Read More

बॉलीवुड ब्रीफ: शाहरुख की दरियादिली से मराठी फिल्म को फायदा, अमित जानी को धमकी और सनी देओल की नई फिल्म का टीजर रिलीज

न्यू दिल्ली : बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें कथित तौर पर एक धमकी भरा फोन आया है। उनका कहना है कि यह धमकी उनकी आने वाली फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर दी गई है। अमित जानी ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजस्थान के डीजीपी को ईमेल के जरिए दी है। यह फिल्म अभिनेता सलमान खान से जुड़े काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित…

Read More

सनी देओल और अमीषा पटेल ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए फिर साथ आए

मुंबई: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की टीम सोमवार रात इस यादगार फिल्म के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए फिर से इकट्ठा हुई। इस खास एनिवर्सरी इवेंट में मुख्य कलाकार सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ डायरेक्टर अनिल शर्मा भी शामिल हुए।इस खास मौके पर, कास्ट और क्रू ने फिल्म की लगातार बनी हुई लोकप्रियता पर बात की। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और पसंदीदा फिल्मों में से एक है।जश्न के दौरान सनी देओल और अमीषा पटेल ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं,…

Read More

हेलिकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत, ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी समेत 6 लोगों की गई जान

मनोरंजन: ब्राजील से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां हेलिकॉप्टर हादसे में मशहूर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की मौत हो गई। 32 साल के ओलिवर ट्री उन छह लोगों में शामिल थे, जिनकी रविवार को रियो डी जेनेरियो में हुए एक भयानक हादसे में जान चली गई। बताया जा रहा है कि दो हेलिकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए, जिसके बाद दोनों एयरक्राफ्ट क्रैश हो गए और मौके पर आग लग गई। इस हादसे में ओलिवर ट्री के अलावा अर्जेंटीना के फेमस यूट्यूबर गैस्पर प्रिम, जिन्हें…

Read More

‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, आखिरी रील ने फैंस को किया भावुक

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। 22 साल की संचिता का शव महाराष्ट्र के पालघर स्थित उनके घर में सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है और मौके…

Read More

काजोल ने आमिर खान के फिल्मी सेंस की तारीफ की, मजाकिया बात पर मुस्कुराए मिस्टर परफेक्शनिस्ट

मुंबई : मुंबई में आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने और आमिर खान प्रोडक्शंस की 25वीं सालगिरह के मौके पर एक खास सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए, जहां आमिर खान के करियर और उनकी फिल्मों के सफर को याद किया गया। इवेंट के दौरान एक्ट्रेस काजोल ने आमिर खान के फिल्मों को चुनने के अंदाज की जमकर तारीफ की। काजोल ने कहा कि आमिर खान प्रोडक्शंस ने शुरुआत से ही ऐसी फिल्मों का चुनाव किया है, जो…

Read More

सलमान के नए लुक ने खींचा ध्यान, आमिर ने गले लगाकर छुए एब्स; ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर सितारों का जमावड़ा

मुंबई : मुंबई में आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने और आमिर खान प्रोडक्शंस की सिल्वर जुबली के मौके पर एक शानदार सेलिब्रेशन इवेंट आयोजित किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे, जिनमें सलमान खान, करीना कपूर, रेखा, काजोल, जूही चावला समेत कई कलाकार शामिल रहे। इवेंट में सलमान खान अपने नए अल्ट्रा-शॉर्ट हेयर लुक में नजर आए, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। कई फैंस ने उनके इस लुक की तुलना उनकी सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ वाले अंदाज से…

Read More