Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है इस पद के लिए नामांकन दाखिल करते समय सी. पी. राधाकृष्णन के साथ वे, उनके मंत्री, पार्टी सहयोगी और एनडीए के नेता उपस्थित थे। उन्होंने आगे कहा कि एनडीए परिवार को विश्वास है कि सी. पी. राधाकृष्णन एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति के रूप में, राष्ट्रीय प्रगति की दिशा में उनकी यात्रा को समृद्ध करेंगे। नोट: अगर…
Read MoreCategory: लखनऊ
महिला क्रिकेट विश्व कप: भारतीय महिला टीम का ऐलान
नई दिल्ली: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। बीसीसीआई द्वारा जारी टीम में हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं:- हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा) इस बार की टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण देखने को मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि भारत…
Read Moreएशियाई चैम्पियनशिप: रश्मिका सहगल ने भारत को दिलाया स्वर्ण
नई दिल्ली: एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय महिला निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कजाकिस्तान के शिमकेंट में खेली जा रही 16वीं एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को भारत की रश्मिका सहगल ने स्वर्ण पदक जीता। यह इस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत का तीसरा स्वर्ण है। इससे पहले, मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर एक और अंतर्राष्ट्रीय पदक भारत के खाते में डाला। रश्मिका ने वंशिका चौधरी और मोहिनी सिंह के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।…
Read Moreलोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन 2025 विधेयक किया पारित, पढ़े विस्तार से
दिल्ली: लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक 2025 पारित कर दिया है। यह विधेयक ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को प्रोत्साहित करने और हानिकारक ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बारे में है। इसमें इस क्षेत्र के समन्वित नीतिगत समर्थन, रणनीतिक विकास और नियामक निगरानी के लिए एक ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की नियुक्ति का प्रावधान है। इस विधेयक का उद्देश्य व्यक्तियों, विशेषकर युवाओं और कमजोर वर्ग को ऐसे खेलों के प्रतिकूल प्रभाव से बचाना है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधेयक पेश करते…
Read Moreजैसलमेर से अब दिल्ली, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद के लिए सीधी फ्लाइट्स
जैसलमेर: स्वर्णनगरी जैसलमेर में आगामी पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही हवाई सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। विंटर शेड्यूल के तहत 1 अक्टूबर से जैसलमेर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का संचालन शुरू होगा। इस बार जैसलमेर से दिल्ली, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक प्रमोद कुमार मीणा ने जानकारी दी कि इस पर्यटन सीजन में जैसलमेर से तीन प्रमुख एयरलाइंस अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। खास बात यह है कि…
Read Moreभारत ने पेरू भेजी निर्जलीकरण से पीड़ित रोगियों के लिए दवा
नई दिल्ली: संकट के समय भारत हमेशा विभिन्न देशों की सहायता के लिये तत्पर रहता है। इसी कड़ी में अब भारत ने पेरू की सहायता की है। भारत ने वैश्विक दक्षिण साझेदारों के रूप में एक-दूसरे की देखभाल करते हुए पेरू को 32 टन मानवीय सहायता भेजी है, जिसमें डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) से ग्रस्त मरीजों के लिये ओरल रिहाइड्रेशन सोल्यूशन की 2,50,000 यूनिट भेजी है। माना जा रहा है कि इस दवा से पेरू में निर्जलीकरण से पीड़ित रोगियों को सहायता मिलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने सोशल…
Read Moreराजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज
राजस्थान: राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा ने मिस इंडिया यूनिवर्स इंडिया का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। अब वह थाईलैंड में आयोजित 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिष्ठान बढ़ाने के लिए अपना कदम रखेंगी। मनिका विश्वकर्मा जो एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं, इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय में सामाजिक विज्ञान की छात्रा हैं। इससे पहले, वह विदेश मंत्रालय के बिम्सटेक सेवोकौन कार्यक्रम में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। डीडी न्यूज़ से खास बातचीत में मनिका ने बताया कि उनके लिए…
Read Moreछत्तीसगढ़: तीन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के तहत तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल ने दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार के बाद राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जो छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कैबिनेट है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 11 मंत्री सरकार में शामिल थे। आरंग से विधायक गुरु खुशवंत…
Read Moreमुंबई में भारी बारिश से जनजीवन ठप, नांदेड़ में 8 की मौत
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई इस समय बारिश की मार झेल रही है। बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मुंबई की रफ्तार थम गई है। शहर की सड़कों पर पानी भर गया है, कई स्थानों पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हैं, और स्कूल-कॉलेजों को बंद करना पड़ा है। नदियां और झीलें उफान पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई के बोरीवली इलाके में बीते 24 घंटों में 322 मिमी बारिश दर्ज…
Read Moreरूस दौरे पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती
नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज रूस के दौरे पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर आधारित 26वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करना है। द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह सत्र 19 से 21 अगस्त तक रूस की उनकी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विदेश मंत्री भारत-रूस व्यापार मंच को…
Read More