लखनऊ: अवध वन प्रभाग, लखनऊ की मोहनलालगंज रेंज अंतर्गत पुरसैनी वन ब्लाक में सोमवार को एक ऐतिहासिक पहल के तहत “शक्ति वन’ की स्थापना की गई। यह वन क्षेत्र विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करने हेतु समर्पित है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता सुनैना चौधरी उपस्थित रहीं, जिनकी प्रेरणा से इस कार्यक्रम को एक नई दिशा मिली। कार्यक्रम में रामकुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, डा० रेणु सिंह अपर प्रधान मुख्य…
Read MoreCategory: राज्य
Lucknow: भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
लखनऊ: मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बलसिंह खेड़ा में रविवार को भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारी संख्या में किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान की उपस्थिति में संगठन की सदस्यता ग्रहण की। राकेश सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सभी नव नियुक्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी को किसानों के हित में सच्चाई और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी, राष्ट्रीय महासचिव विनीत सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक…
Read Moreऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में गूगल और मेटा को नोटिस
दिल्ली:- प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामलों में तकनीकी कंपनियों गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार निदेशालय ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को सोमवार को अपने दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया है। एजेंसी इन ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका की जांच कर रही है।
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ‘भारत’ के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन
Lucknow News:- लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ‘भारत’ के पांचवें स्थापना दिवस समारोह एवं धर्म योद्धाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योद्धाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी समेत कार्यक्रम…
Read Moreअंतरिक्ष से लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला ने पत्नी और बेटे से मुलाकात कर उन्हें लगाया गले, इंस्टाग्राम पर शेयर की इस भावुक पल की तस्वीरें
Delhi:- अंतरिक्ष में मौजूद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) में सफलतापूर्वक मिशन पूरा करने के बाद भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन व अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) सकुशल धरती पर लौट आए हैं। शुभांशु शुक्ला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की हैं, जो कि खूब वायरल हो रही हैं। पोस्ट में ये देखा जा सकता है कि घर वापस लौटने के बाद उन्होंने अपने बेटे और पत्नी से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया। आपको बता दें कि अंतरिक्ष में जाने से पहले शुभांशु…
Read Moreलखनऊ में रस्सी में फंसकर डिलीवरी बॉय की मौत, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप
Lucknow News:- नगर निगम की लापरवाही के चलते पीजीआई थाना क्षेत्र में पेड़ की छंटनी के दौरान सड़क पर लटक रही रस्सी में फंसकर कर 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय अनुज कश्यप की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दर्दनाक घटना वृंदावन सेक्टर-9 के पास आवास विकास कार्यालय के पास की है। यहां नगर निगम द्वारा पेड़ों की छंटनी की जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम ने सड़क के एक सिरे से दूसरे सिरे तक रस्सी बांध रखी थी। नगर निगम की ओर से न तो…
Read Moreशहर में अवैध प्लॉटिंग साइड पर चला LDA का बुलडोजर, पढ़े पूरी खबर
Lucknow News:- लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सैरपुर, गुड़म्बा, चिनहट, दुबग्गा व काकोरी क्षेत्र में की जा रही 15 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर अवैध रूप से विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, बिजली के खम्भों आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
Read Moreजन अधिकार पार्टी के विधानसभा सरोजिनी नगर का गठन संपन्न
• सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक लड़ाई एक साथ लड़ने की आवश्यकता है – अजय कुमार मौर्य लेखराम मौर्य Lucknow News:- जन अधिकार पार्टी सरोजिनी नगर विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक निलमथा में संपन्न हुई जिसमें सरोजिनी नगर विधानसभा के गठन की करवाई संपन्न हो गई आज पार्टी के सभी पदाधिकारी का गठन कर उनको मनोनीत पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार मौर्य ने कहा कि हमें आज सामाजिक आर्थिक और धार्मिक लड़ाई एक साथ लड़नी है तभी हम अपनी आने…
Read Moreलखनऊ से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस तकनीकी खराबी के चलते हुई निरस्त, यात्रियों ने किया हंगामा
Lucknow News:- रविवार सुबह लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की उड़ान आईएक्स 2816 को निरस्त कर दिया गया। फ्लाइट निरस्त होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। विमान में 150 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट लखनऊ से सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर 10:55 बजे हैदराबाद पहुंचती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आनुसार विमान में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, जिसकी वजह से उड़ान को निरस्त करना पड़ा। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की ओर से यात्रियों को पैसे रिफंड करने…
Read Moreनेशनल पीजी कॉलेज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रभानु गुप्त की प्रतिमा का अनावरण किया
Lucknow News:- रविवार को देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने नेशनल पीजी कॉलेज में मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी की तरफ आयोजित पूर्व सीएम स्व. चंद्रभानु गुप्त की 124वीं जयंती में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने चंद्रभानु गुप्त स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया और कॉलेज परिसर में लगी उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त (Chandrabhanu Gupta) सेवा, सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे। उन्होंने राजनीति में उच्च मानदंडों को स्थापित किया।…
Read More