फोन की स्क्रीन में आई गड़बड़ी को इग्नोर करना पड़ सकता है महंगा

फोन की स्क्रीन उसका जरूरी कंपोनेंट होती है और अगर इसमें कोई दिक्कत आ जाए तो बड़ी मुश्किल हो सकती है. फोन के इंटरनल पार्ट्स में आई गड़बड़ी का पता करना कठिन काम होता है, लेकिन स्क्रीन से जुड़ी खराब को आसानी से नोटिस किया जा सकता है. अगर स्क्रीन पर ग्रीन लाइन या टच काम न करने जैसे इश्यू आ रहे हैं तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये ऐसी समस्याएं हैं, जिन्हें सॉल्व न करवाने पर ये लगातार बढ़ती रहती हैं.

फोन स्क्रीन की इन प्रॉब्लम्स को न करें इग्नोर

Ghost touch- जैसा नाम से ही जाहिर है इसमें फोन की टचस्क्रीन फंक्शनलिटी अपने आप काम करने लगती है. यानी आपके टच न करने पर भी स्क्रीन काम करती रहती है. इसके कई नुकसान हो सकते हैं. अपने आप स्क्रीन टच काम करने से सेटिंग में चेंज हो सकता है या कोई ऐप डिलीट भी हो सकती है. इसी तरह किसी जरूरी डेटा या मैसेज के डिलीट होने का डर भी बना रहता है. अगर फोन में यह दिक्कत आ रही है तो इसे जल्दी रिपेयर करवा लें.

स्क्रीन का ऊपर उठ जाना- कई बार गड़बड़ होने पर स्क्रीन फोन की चेसिस बाहर निकल आती है. अगर आपके फोन के साथ ऐसा हो रहा है तो इसे तुरंत ठीक करवा लें. ऐसी स्थिति में फोन को यूज करना खतरनाक हो सकता है. स्क्रीन के ऊपर उठने से बने गैप के जरिए धूल-मिट्टी या लिक्विड अंदर जा सकता है, जिसे इंटरनल कंपोनेंट खराब हो सकते हैं. इस कारण स्क्रीन रिपेयरिंग के साथ-साथ बाकी कंपोनेंट को रिप्लेस करवाने का खर्चा भी बढ़ जाएगा.

स्क्रीन पर ग्रीन लाइन आना- कई एंड्रॉयड फोन में यह कॉमन इश्यू है. कई फोन में एक साथ कई ग्रीन लाइन आ सकती है तो कई बार एक ही ग्रीन लाइन बड़ी होती जाती है. कई डिस्प्ले में पिंक और व्हाइट लाइन आने की भी दिक्कत नोट की गई है. भले ही डिस्प्ले में किसी भी कलर की और कितनी भी लाइनें नजर आएं, यह संकेत है कि स्क्रीन में कुछ गड़बड़ है, जिसे ठीक करवाने की जरूरत है. स्क्रीन पर लाइन आने के बाद भी फोन काम करते रहते हैं, लेकिन ये डिस्प्ले को नुकसान पहुंचाती रहती हैं.

टचस्क्रीन का काम न करना- कई मोबाइल में स्क्रीन बिना टच किए भी काम कर सकती है और कई में टच ठीक तरीके से फंक्शन नहीं कर पाता. पुराने फोन में या डिस्प्ले पैनल में खराबी आने के बाद यह इश्यू आना कॉमन है. इसे भी समय रहते ठीक करवा लेना चाहिए.

स्क्रीन पर ब्लैकडॉट नजर आना- स्क्रीन पर ब्लैकडॉट नजर आना, किसी जगह स्क्रीन का ज्यादा ब्राइट या किनारों के पास से ब्लर होने जैसी समस्याओं को स्क्रीन ब्लीडिंग कहा जाता है. अगर आपको फोन की स्क्रीन पर ऐसा कुछ भी नजर आ रहा है तो इसे रिपेयर या रिप्लेस करवाना समझदारी भरा फैसला हो सकता है.

Related posts