रोहित रावत: तिरंगे में लिपटकर आया उत्तराखंड का लाल, हर आंख हुई नम

उत्तराखंड के टिहरी जिले के निवासी देश की सेवा के दौरान शहीद हुए अग्निवीर जवान रोहित रावत का पार्थिव शरीर गुरूवार देर शाम घनसाली क्षेत्र के उनके पैतृक गांव मेन्डू सिंदवाल पहुंचा।

21 वर्षीय अग्निवीर जवान रोहित रावत दस जून को जम्मू में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात रोहित रावत एक साल पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुई थे। वहीं, अग्निवीर जवान का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा तो तिरंगे में लिपटे अपने लाल को देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। उनके निधन से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है।

Related posts