उत्तर प्रदेश : पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के बीच पेपर लीक की अफवाहों ने उम्मीदवारों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इन दावों को पूरी तरह फर्जी बताते हुए अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने वाले एक टेलीग्राम चैनल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। बोर्ड के अनुसार, 6 जून को एक टेलीग्राम चैनल ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करते…
Read MoreTag: Education news
67 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी, पंजाब मॉडल की फिर हुई चर्चा
दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने 355 और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद अब तक 67,037 युवाओं को पूरी तरह योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह भ्रष्टाचार और सिफारिश से मुक्त रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि जहां देश के कई हिस्सों में भर्ती…
Read MoreCBSE ने 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की तारीख बढ़ाई, साइबर अटैक के बीच छात्रों को मिली राहत
न्यू दिल्ली : CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए आंसर शीट वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून से बढ़ाकर 7 जून कर दी है। बोर्ड का कहना है कि कई छात्रों को पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए उन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब CBSE का पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल लगातार साइबर हमलों का सामना कर रहा है। बोर्ड के अनुसार, 2 जून से शुरू हुए…
Read MorePMRC Scheme 2026: विदेशों में काम कर रहे भारतीय शोधकर्ताओं को भारत बुलाएगी सरकार, शिक्षा मंत्रालय ने मांगे आवेदन
दिल्ली: भारत सरकार ने वैश्विक स्तर पर कार्यरत भारतीय प्रतिभाओं को देश के अनुसंधान और नवाचार तंत्र से जोड़ने के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू की है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) स्कीम 2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य विदेशों की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, रिसर्च लैब, उद्योगों और तकनीकी संस्थानों में कार्यरत भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों को भारत में शोध एवं नवाचार गतिविधियों से जोड़ना है। पीएमआरसी योजना के माध्यम से भारत सरकार देश में विश्वस्तरीय रिसर्च…
Read Moreकानपुर में B.Ed प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे छात्र नाले में गिरे, स्लैब धंसने से मचा हड़कंप
लखनऊ: कानपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब बीएड प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे दर्जनभर छात्र अचानक नाले में गिर गए। घटना मकराबर्टगंज क्षेत्र स्थित प्रोफेसर एच.एन. मिश्रा पीजी कॉलेज के पास की बताई जा रही है, जहां परीक्षा केंद्र के आसपास बने नाले का स्लैब अचानक धंस गया। हादसे के समय कई अभ्यर्थी फोटो कॉपी और जरूरी दस्तावेजों का काम कराने के लिए वहां पहुंचे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रों की भीड़ नाले के ऊपर बने स्लैब पर खड़ी थी। इसी दौरान स्लैब अचानक…
Read MoreNEET के बिना भी मेडिकल फील्ड में बना सकते हैं शानदार करियर, BSc Nursing और Paramedical कोर्स बने युवाओं की पहली पसंद
Delhi: हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन सीमित सीटों और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण सभी को एमबीबीएस में दाखिला नहीं मिल पाता। ऐसे में अब मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बीएससी नर्सिंग और बीएससी पैरामेडिकल कोर्स युवाओं के लिए मजबूत विकल्प बनकर उभरे हैं। खास बात यह है कि इन कोर्सों के जरिए न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बेहतर करियर और आकर्षक वेतन के अवसर उपलब्ध हैं। बीएससी नर्सिंग चार वर्षीय डिग्री कोर्स है,…
Read MoreCBSE विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ली जिम्मेदारी, बोले- गड़बड़ियां हुई हैं, सुधार होगा
Delhi: CBSE की डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया और छात्रों को आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्वीकार किया कि नई व्यवस्था लागू करने के दौरान कुछ कमियां सामने आई हैं और इसकी जिम्मेदारी वह स्वयं लेते हैं। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि छात्रों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और छात्र हित में समाधान सुनिश्चित किया जाए। नई दिल्ली स्थित CBSE मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्रालय, CBSE, IIT…
Read MoreIILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग का 20वां दीक्षांत समारोह, PGDM के 86 छात्रों को मिले प्रमाणपत्र और पदक
आईआईएलएम एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग, गोमती नगर, लखनऊ ने 23 अगस्त, 2025 को अपना 20वां दीक्षांत समारोह मनाया। इस दौरान पीजीडीएम और पीजीडीएम (वित्तीय प्रबंधन) बैच 2023-25 के स्नातक बैचों को डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आईआईएलएम, लखनऊ की डीन-अकादमिक डॉ सुचिता विश्वकर्मा ने दीक्षांत समारोह की आधिकारिक घोषणा की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, लखनऊ के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय निदेशक अश्विनी कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि के रूप में पारले के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक वरुण भल्ला और आईआईएलएम…
Read More