लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लखनऊ मेट्रो के चारबाग से बसंत कुंज तक वन-बी चरण को मंजूरी दे दी गई। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस परियोजना पर पांच हजार आठ सौ एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत आयेगी। उन्होंने बताया कि इस चरण में कुल बारह स्टेशन तैयार किये जायेंगे और यह काम पांच वर्षों में पूरा हो जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह स्वीकृति…
Read MoreTag: Lucknow News
लखनऊ स्टेशन पर कॉन्कर्स कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग और संचालन में बदलाव, यात्रियों को सतर्क रहने की अपील
Lucknow: रेलवे लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर 31 जुलाई से कॉन्कर्स के लिए आवागमन बंद रहेगा। इस कारण कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग और संचालन में बदलाव किए गए हैं। 22683 यशवंतपुर-लखनऊ जंक्शन और 22684 लखनऊ जंक्शन-यशवंतपुर ट्रेनें चार अगस्त से 25 सितंबर तक लखनऊ की बजाय उतरेटिया से संचालित होंगी। वहीं, ट्रेन 14260 लखनऊ-गया एक्सप्रेस को लखनऊ से 20 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 15120 देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस एक अगस्त से 25 सितंबर तक लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी, बल्कि आलमनगर…
Read Moreलखनऊ: “शक्ति वन” की हुई स्थापना, पढ़े पूरी खबर
लखनऊ: अवध वन प्रभाग, लखनऊ की मोहनलालगंज रेंज अंतर्गत पुरसैनी वन ब्लाक में सोमवार को एक ऐतिहासिक पहल के तहत “शक्ति वन’ की स्थापना की गई। यह वन क्षेत्र विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करने हेतु समर्पित है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता सुनैना चौधरी उपस्थित रहीं, जिनकी प्रेरणा से इस कार्यक्रम को एक नई दिशा मिली। कार्यक्रम में रामकुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, डा० रेणु सिंह अपर प्रधान मुख्य…
Read MoreKakori: हिंदू जन सेवा समिति ने मनाया अपना 11वां स्थापना दिवस समारोह
लखनऊ। ऐतिहासिक नगरी काकोरी में शनिवार 19 जुलाई 2025 को हिंदू जन सेवा समिति ने अपने 11वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन काकोरी के इमामबाग में किया। समिति के अध्यक्ष प्रज्ज्वल गुप्ता ने बताया की संस्था को आज से पूर्व 11 वर्ष पहले मात्र पांच लोगों के द्वारा संस्था की शुरूवात की गई थी। संस्था अपने शुरूवाती दौर में हरि नाम संकीर्तन के माध्यम से लोगों के बीच जा-जा कर में संगठन के उद्देश्यों के बारें में बता कर लोगों को जोड़ने का कार्य किया, वहीं कुछ वर्षो बाद संगठन…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ‘भारत’ के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन
Lucknow News:- लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ‘भारत’ के पांचवें स्थापना दिवस समारोह एवं धर्म योद्धाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योद्धाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी समेत कार्यक्रम…
Read Moreलखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का उन्नाव रेलवे स्टेशन पर होगा स्टॉपेज, पढ़े पूरी खबर
लखनऊ। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि आपकी पसंदीदा शताब्दी एक्सप्रेस ( Shatabdi Express) का 20 जुलाई 2025 सें उन्नाव रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया जाएगा। जी हां! उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वीआईपी (VIP) ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन ( Lucknow Junction) से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात 10:25 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। अभी तक शताब्दी एक्सप्रेस ( Shatabdi Express) लखनऊ जंक्शन से…
Read Moreआपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के लिए यूपी सरकार तथा UNDP के बीच हुआ समझौता
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में बुंधवार को उनके सरकारी आवास पर राज्य में आपदा प्रबन्धन को अधिक प्रभावी, समन्वित, वैज्ञानिक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के मध्य एक महत्वपूर्ण (MOU) समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। यह समझौता प्रदेश में डिजास्टर रिस्क रिडक्शन कार्यक्रमों को लागू करने, राज्य की संस्थागत क्षमता को सशक्त बनाने और बहुस्तरीय आपदा प्रबन्धन व्यवस्था को तकनीकी दृष्टिकोण पर आधारित बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत है। इस…
Read Moreलखनऊ में रस्सी में फंसकर डिलीवरी बॉय की मौत, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप
Lucknow News:- नगर निगम की लापरवाही के चलते पीजीआई थाना क्षेत्र में पेड़ की छंटनी के दौरान सड़क पर लटक रही रस्सी में फंसकर कर 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय अनुज कश्यप की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दर्दनाक घटना वृंदावन सेक्टर-9 के पास आवास विकास कार्यालय के पास की है। यहां नगर निगम द्वारा पेड़ों की छंटनी की जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम ने सड़क के एक सिरे से दूसरे सिरे तक रस्सी बांध रखी थी। नगर निगम की ओर से न तो…
Read Moreसेना पर गलत टिप्पणी के आरोप में राहुल गांधी को लखनऊ की MP-MLA कोर्ट से मिली राहत
Lucknow News:- कांग्रेस नेता व रायबरेली सीट से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भारतीय सेना पर टिप्पणी करने के मामले में लखनऊ की MP-MLA कोर्ट से को राहत मिली है। कोर्ट ने मानहानि के मामले में उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी है। मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कोर्ट पहुंचे और औपचारिक रूप से सरेंडर किया। इसके बाद उनके वकीलों ने जमानत की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. कोर्ट ने उन्हें 20-20 हजार रुपये की दो जमानतें भरने का आदेश दिया और इसके बाद…
Read Moreशहर में अवैध प्लॉटिंग साइड पर चला LDA का बुलडोजर, पढ़े पूरी खबर
Lucknow News:- लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सैरपुर, गुड़म्बा, चिनहट, दुबग्गा व काकोरी क्षेत्र में की जा रही 15 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर अवैध रूप से विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, बिजली के खम्भों आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
Read More