नई दिल्ली [भारत]: BJP नेता निशिकांत दुबे ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का ज़िक्र करके चर्चा छेड़ दी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि PM मोदी के नेतृत्व वाली BJP सरकार दुनिया को भारत के विकास को दिखा रही है, जबकि कांग्रेस हमेशा नेगेटिव बातों पर ध्यान देती रही है।दुबे ने दावा किया कि PM नेहरू दुनिया को नागिन डांस दिखाते थे, जबकि PM मोदी टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतर से गुस्सा स्वाभाविक रूप से बढ़ता है। उन्होंने 1962…
Read MoreTag: Lucknow News
पीएम मोदी आज मेरठ आएंगे, भारत के पहले नमो भारत RRTS और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली [भारत]: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ जाएंगे और करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। PM भारत के पहले नमो भारत RRTS का भी उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे।दोपहर करीब 12:30 बजे, प्रधानमंत्री शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।वहां से, PM मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। दोपहर करीब 1 बजे, प्रधानमंत्री मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपये के अलग-अलग…
Read Moreलखनऊ में ‘खूनी मांझा’: 26 घंटे, 3 शिकार,आसमान से लटकता मौत का फंदा
उत्तर प्रदेश: लखनऊ की तहजीब और खूबसूरती के बीच इन दिनों एक ऐसा जानलेवा खतरा मंडरा रहा है, जिसने हर बाइक सवार के मन में दहशत भर दी है। यह खतरा कोई अपराधी नहीं, बल्कि वह प्रतिबंधित ‘चाइनीज मांझा’ है, जो कटी पतंगों के साथ सड़कों पर किसी अदृश्य फंदे की तरह लटक रहा है। पिछले मात्र 26 घंटों के भीतर लखनऊ ने तीन ऐसी खौफनाक घटनाएं देखी हैं, जिन्होंने न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों को भी चुनौती दी…
Read MoreGyan Dairy को मिला अंतरराष्ट्रीय फूड सेफ्टी सर्टिफिकेशन, स्वच्छता व गुणवत्ता पर बढ़ा भरोसा
लखनऊ। भारत के डेयरी उद्योग में खाद्य-सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सी.पी. मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. (ज्ञान डेयरी) ने अपने उत्तर प्रदेश स्थित उत्पादन केंद्रों में आईएसओ 22000 : 2018 फूड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (एफएसएमएस) का ऑडिट सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है। यह ऑडिट टीएनवी ग्लोबल लिमिटेड द्वारा किया गया, जो यूएएफ (यूनिवर्सल एक्रीडेशन फाउंडेशन, यूएसए) से मान्यता प्राप्त एक अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन निकाय है। टीएनवी ग्लोबल पर्यावरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा और खाद्य-सुरक्षा जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मानकों पर स्वतंत्र ऑडिट और प्रमाणन सेवाएं…
Read Moreप्रमोशन के नाम पर महिला कर्मी से 42 हजार वसूलने की जांच शुरू, 3 सदस्यीय कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट
लखनऊ: बलरामपुर अस्पताल में महिला कर्मी से सुपरवाइज द्वारा 42 हजार रुपए वसूलने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। 3 सदस्यीय टीम को मामले में जांच कर रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि अस्पताल के दो सुपरवाइजरों पर आउटसोर्स कर्मचारी से पदोन्नति कराने के नाम पर 42 हजार रुपए वसूलने का आरोप लगा है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वास्थ्य मंत्री और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को स्पीड पोस्ट के जरिए शिकायत भेजी है। साथ ही 10 रुपए के शपथ पत्र पर…
Read Moreजॉगर्स पार्क में बनेगा शहर का पहला ग्लो गार्डन, 10 करोड़ रुपये होंगे खर्च
लखनऊ। एलडीए की बसंतकुंज योजना स्थित जॉगर्स पार्क में शहर का पहला ग्लो गार्डन बनेगा। जहां एक तरफ गोबो इफेक्ट (कटआउट पैनल से लाइटिंग) से चमकदार आकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। पेड़, पक्षी, फूल व जानवरों के मॉडल भी स्थापित किए जाएंगे, जो खास तरह की लाइटों से लैस होंगे। पार्क को संवारने पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर एलडीए वीसी ने पार्क का दौरा भी किया। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि जॉगर्स पार्क लगभग 17.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। अब पार्क को खास…
Read MoreTNV सर्टिफिकेशन बना TNV ग्लोबल लिमिटेड, रेगटेक कंपनी की दिशा में बड़ा कदम
लखनऊ। भारतीय प्रमाणन उद्योग में नई इबारत लिखते हुए TNV सर्टिफिकेशन लिमिटेड ने अपना रूपांतरण कर लिया है। अब यह कंपनी TNV ग्लोबल लिमिटेड के नाम से जानी जाएगी। 2007 में स्थापित यह संस्था अब केवल प्रमाणन कंपनी नहीं रह गई, बल्कि रेगुलेटरी टेक्नोलॉजी (RegTech) संगठन के रूप में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली पहली भारतीय प्रमाणन कंपनी बने। इसी रणनीतिक बदलाव के तहत TNV ग्लोबल ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए फिनटेक समाधान,…
Read Moreलखनऊ: जानकीपुरम में पुलिस-मुठभेड़, चेन लूट मामले का एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार”
लखनऊ: जानकीपुरम में आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने 42 वर्षीय अतुल जैन से चेन लूट ली थी और पीछा करते समय उनकी स्कूटी में लात मार दी थी, जिससे अतुल की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इलाके में संदिग्ध सफेद अपाचे बाइक देखी गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हुआ और पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर…
Read Moreलखनऊ में होगा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का 19वां राष्ट्रीय समागम, प्रधानमंत्री मोदी 24 नवंबर को करेंगे उद्घाटन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय समागम जम्बूरी की मेज़बानी के लिए तैयार है। 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ के वृंदावन योजना में चलने वाले इस विशाल शिविर में देश-विदेश से हज़ारों युवा एक साथ आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 नवंबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।pm प्रधानमंत्री मोदी का स्काउटिंग से पुराना नाता रहा है, उन्होंने स्काउटिंग के शताब्दी वर्ष के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 2009 में अहमदाबाद में आयोजित जम्बूरी में भाग लिया था। इससे पहले, उत्तर प्रदेश ने 1964…
Read Moreलेखपाल डैशबोर्ड का हुआ शुभारंभ, एक ही प्लेटफार्म पर दिखाई देंगे लेखपालों द्वारा किए जाने वाले समस्त कार्य
लेखराम मौर्य लखनऊ । उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार ने आज सरोजनी नगर तहसील में लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ करते हुए कहा कि लेखपालों द्वारा किए जाने वाले समस्त कार्य अब एक ही प्लेटफार्म पर दिखाई देंगे। लेखपालों द्वारा सिंगल लॉग इन के माध्यम से समस्त कार्यों का सुचारू निस्तारण किया जा सकेगा एवं कार्यों की उच्च स्तर से सतत मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष, राजस्व परिषद ने कहा कि प्रदेश के 22,000 से अधिक लेखपाल प्रतिदिन नागरिकों के सबसे निकट रहकर भूमि…
Read More