लखनऊ: में आयोजित 1423वीं श्रीराम कथा के पहले दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने राष्ट्र, संस्कृति और सनातन परंपरा को लेकर कई महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में शुरू हुई श्रीराम कथा के दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व तनाव, संघर्ष और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है, लेकिन भगवान की कृपा और भारतीय संस्कृति की शक्ति के कारण भारत सुरक्षित, सशक्त और विश्व के लिए आशा का केंद्र बना हुआ है। कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने स्पष्ट कहा कि भारत को राममय…
Read MoreTag: Lucknow News
लखनऊ में आंधी-बारिश का कहर: विशाल पेड़ गिरा, घंटों जाम
लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र के पानखेड़ा इलाके में रविवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान मुख्य मोहन रोड पर एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से लखनऊ-मोहन मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवाओं के चलते पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन और वन…
Read Moreलखनऊ के कसमंडी कला में किला-मंदिर बनाम मस्जिद विवाद: क्या है पूरा मामला?
लखनऊ: मलिहाबाद तहसील अंतर्गत कसमंडी कला गांव में 11वीं शताब्दी के राजा कंसा पासी के किले को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष में तीखा विवाद छिड़ा हुआ है। पासी समाज और हिंदू संगठन (हिंदू महासभा, लाखन आर्मी, सुहेलदेव आर्मी) दावा करते हैं कि यह परिसर महाराजा कंसा पासी (नागवंशी शासक) का प्राचीन किला है, जिसमें शिव मंदिर था। मुस्लिम पक्ष इसे सदियों पुरानी मस्जिद-मजार और कब्रिस्तान बताता है, जहां लंबे समय से नमाज पढ़ी जा रही है। पासी समाज का कहना है कि किले की दीवारें लखौरी ईंटों और चूने…
Read Moreलखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरने की घटना ने खड़े किए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुई एक गंभीर दुर्घटना ने रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर निर्माणाधीन टिन शेड का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद एक टीटीई और दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय प्लेटफॉर्म पर सामान्य गतिविधियां जारी थीं और यात्री अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज आवाज के साथ शेड का हिस्सा नीचे आ गिरा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना…
Read Moreलखनऊ : आधी रात दोस्तों के साथ घूमने गया था ; उसी दौरान लगाई गोमती नदी में छलांग , कॉल पे बात करने के बाद कूदा
उत्तर प्रदेश ; (Lucknow) लखनऊ के गोमतीनगर स्तिथ गांधी सेतु पुल के पास मंगलवार देर रात एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवक अपने दो दोस्तों के साथ आधी रात को टहलने गया था। करीब 10 घंटे की तलाश के बाद बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोमती नदी के किनारे टहलने पंहुचा था – जानकारी के मुताबिक, तेलीबाग निवासी ऋषभ यादव (25) डॉक्टर की गाड़ी चलाता था। फूफा अरविंद ने बताया अपने दो दोस्तों विशाल…
Read Moreसपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन, शोक में डूबा यादव परिवार
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। मात्र 38 वर्ष की उम्र में अचानक हुई इस घटना से राजनीतिक परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। वे राजनीति से…
Read Moreमलिहाबाद में ‘कवच आम सभा’ का आयोजन, कवच मैंगो फ्रूट प्रोटेक्शन बैग रहा आकर्षण का केंद्र
मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम अटारी (माल), लखनऊ में मेटा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड एवं अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति के संयुक्त तत्वावधान में “कवच आम सभा” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रगतिशील आम बागवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH), रहमानखेड़ा, लखनऊ के निदेशक डॉ. टी. दामोदरन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. डी.के. वर्मा (उपनिदेशक, उद्यान विभाग) एवं उद्यान निरीक्षक दिलीप कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील बागवान कुँवर बलबीर…
Read Moreलखनऊ में डबल मर्डर केस में (MLA अभय सिंह बरी): टेंट व्यापारी समेत 2 की हत्या हुई थी:19 साल बाद आया फैसला |
उत्तर प्रदेश :(Lucknow) लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र स्थित ऐशबाग के चर्चित डबल मर्डर केस में करीब 19 साल बाद मंगलवार को फैसला आया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक अभय सिंह समेत सभी आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। स्पेशल जज एमपी/एमएलए कोर्ट, लखनऊ के न्यायाधीश हरबंश नारायण ने बहुचर्चित मामले में अभय सिंह, रविन्द्र सिंह उर्फ “रज्जु”, अजय प्रताप सिंह उर्फ “अजय सिपाही” और फिरोज अहमद को दोषमुक्त करार दिया। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर यह माना कि आरोप सिद्ध नहीं हो सके,…
Read Moreलखनऊ में महिला ने पुलिस वाले को चप्पल से पीटा: वर्दी भी फाड़ी और बोली कई की वर्दी उतरवा चुकी हूं : सिपाहियों ने भागकर जान बचाई |
लखनऊ में रविवार को ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लोगों ने सिपाहियों को लाठी-डंडों से पीटा। ईंट-पत्थर चलाए। महिलाओं ने सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी। उन्हें चप्पल से मारा। सोमवार को घटना का CCTV सामने आया। मामले में 3 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है। हमलावर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का यह दावा हैं – की लोगो ने झूठी सुचना दे कर बुलाया था | कल्याणपुर गांव में जितेंद्र…
Read Moreलखनऊ में बड़े भाई ने छोटे भाई के सर पे रॉड मरकर हत्या कर दी : दोनों में रात में शराब पीने के बाद हुआ था झगड़ा
उत्तर प्रदेश :लखनऊ में बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने रात में शराब पी थी। उसके बाद दोनों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ा तो मां ने किसी तरह शांत कराया। जब छोटा भाई सो गया तो बड़े ने उसके सिर पर लोहे का रॉड मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव का है। वारदात रविवार रात करीब 11 बजे की है। इसकी जानकारी सोमवार तड़के मां को तब हुई जब…
Read More