लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल गोरखपुर में एक बड़ी बैठक की…देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने प्रदेश के सभी जिलों के DM, SP, DIG, IG रेंज और ADG जोन के साथ समीक्षा बैठक की….इस दौरान बीते दिनों हुई घटनाओं और आगामी त्योहारों के संबंध में कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई।
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
लद्दाख में सामान्य स्थिति बहाल, सभी प्रतिबंध हटाए गए
नई दिल्ली: लद्दाख में अब हालात पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा लगाए गए सभी अस्थायी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं, और इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। स्कूल और कॉलेजों में नियमित तौर पर पढ़ाई शुरू हो गई है। बीते महीने 24 सितंबर को लेह में हुई एक अप्रिय घटना के बाद उपजे तनाव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कुछ पाबंदियां लागू की थीं। गुरुवार को लेह में मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल की अध्यक्षता में शांति बैठक आयोजित की गई, जिसमें घटना…
Read Moreवोकल फॉर लोकल के संकल्प को करें साकार, इस दिवाली घर लाये हस्तनिर्मित दीये
लखनऊ: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मुक्ति फाउंडेशन ने इस बार दीपावली में मिशन उजाला-हर घर रौशन अभियान के तहत वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मिशन शक्ति की वंचित वर्ग की महिलाएँ, मिशन ध्रुव के छात्र- छात्राओं और क्षेत्रीय कुम्हारों के साथ मिलकर प्रेम और परिश्रम से हस्तनिर्मित दीये तैयार किए हैं। संस्था ने सर्व समाज से अपील की है कि आपका छोटा-सा सहयोग इन वंचित वर्ग के परिवारों के घरों में भी दीपावली की खुशियां लेकर…
Read Moreपराली प्रबंधन पर शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र यादव की संयुक्त बैठक
नई दिल्ली: पराली प्रबंधन को लेकर आज नई दिल्ली, कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की संयुक्त रूप से अहम बैठक हुई। इस बैठक में पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा वर्चुअली शामिल रहें। बैठक में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सक्रिय कदम…
Read Moreशिक्षा मंत्रालय ने विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के लिए अंतिम तिथि 11 अक्टूबर की
दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के अंतर्गत एक राष्ट्रव्यापी नवाचार मिशन है। इसका उद्देश्य देश के लगभग ढ़ाई लाख स्कूली छात्रों को इस पहल में शामिल करना है। यह देश की अब तक की सबसे बड़ी छात्र नवाचार पहल है तथा 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मंत्रालय ने बताया कि इस पहल में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूली छात्र शामिल…
Read Moreश्रीपद नाइक ने किया कपूरथला के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा
नई दिल्ली: विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा के लिए पंजाब के अपने दो दिवसीय दौरे में आज कपूरथला जिले की भुलत्थ और सुल्तानपुर तहसीलों का दौरा किया। अपने दौरे के पहले दिन, माननीय मंत्री ने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब, सुल्तानपुर लोधी में दर्शन कर पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया और दोपहर में बाढ़ प्रभावित गाँवों का विस्तृत दौरा किया। शाम को, उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में एक विस्तृत समीक्षा बैठक की, जिसमें कपूरथला…
Read Moreसीबीआई के अंतरराष्ट्रीय संचालन प्रभाग ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया
दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो-सीबीआई के अंतरराष्ट्रीय संचालन प्रभाग ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया और 45 संदिग्धों की पहचान की, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर आधारित वित्तीय अपराधों में लिप्त थे। यह अपराधी नाबालिग लड़कियों को ऑनलाइन यौन अपराधों का शिकार बना रहे थे। ये गिरफ्तारियां एफबीआई, अमरीका के न्याय विभाग और जर्मन अधिकारियों के सहयोग से की गईं। इस ऑपरेशन के दौरान, अपराधियों से 66 हजार तीन सौ 40 डॉलर की नकदी बरामद की गई और अपराध में शामिल 30 बैंक खातों को ब्लॉक कर दिया गया।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। भारत को वैश्विक विमानन केंद्र में बदलने के दृष्टिकोण के अनुरूप, प्रधानमंत्री 19 हजार 650 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे, नए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह विश्व के सबसे दक्ष हवाई अड्डों में से एक होगा। यह हर साल 9 करोड़ यात्रियों और 32 लाख 50 हजार मीट्रिक टन माल की आवाजाही को संभालेगा। प्रधानमंत्री मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेस 2…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नई दिल्ली के यशोभूमि में 9वीं भारत मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नई दिल्ली के यशोभूमि में 9वीं भारत मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से किया है। भारत मोबाइल कांग्रेस का विषय इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म है। यह आयोजन डिजिटल परिवर्तन और सामाजिक प्रगति के लिए नवाचार को बढ़ावा देने के प्रति भारत की वचनबद्धता का परिचायक है।
Read Moreएनआईए ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकी नेटवर्क से जुड़े आठ और आरोपियों के नाम आरोप पत्र दायर किया
दिल्ली: राष्ट्रीय जाँच एजेंसी – एनआईए ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकी नेटवर्क से जुड़े 2020 के मामले में आठ और आरोपियों के नाम आरोप पत्र दायर किया है। यह नेटवर्क पाकिस्तान से समुद्री मार्ग से गुजरात में 500 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी कर उसे पंजाब पहुँचाने में शामिल था जिसका उद्देश्य प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) को वित्तपोषित करना था। जाँच से पता चला है कि नार्को-आतंकी साजिश पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और गुजरात के साथ-साथ और इटली, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, पाकिस्तान, ईरान और थाईलैंड सहित कई देशों तक फैली हुई थी। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी…
Read More