नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाढ़ से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करेंगे। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पीएम दोपहर में कांगड़ा पहुँचेंगे, जहाँ वो अधिकारियों से मिलेंगे और स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शाम को पीएम मोदी गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहाँ…
Read MoreBlog
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम आठ दिवसीय भारत यात्रा पर
दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम आज से 16 सितंबर तक आठ दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। वर्तमान कार्यकाल में यह भारत में प्रधानमंत्री रामगुलाम की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी। डॉ. रामगुलाम इससे पहले मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने भारत आए थे। अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री रामगुलाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति…
Read Moreउपराष्ट्रपति चुनाव: आज होगा मतदान, शाम 6 बजे से होगी वोटों की गिनती
नई दिल्ली: देश के 17वें उपराष्ट्रपति के लिए आज मतदान होगा। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन का मुकाबला इंडी ब्लॉक के उम्मीदवार और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से होगा। संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे। इस बीच, BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा कर लिया है। BRS के मतदान में शामिल होने की संभावना नहीं…
Read Moreपंजाब में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 48 लोगों की मौत
दिल्ली: पंजाब के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, जहां लगातार हो रही बारिश ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से 2 हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, 3.87 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं और 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच, लुधियाना में सतलुज नदी पर बने…
Read Moreहापुड़ सरावनी में ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद उपद्रव, स्कॉर्पियो में आग लगाई, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का किया एलान
उत्तर प्रदेश: हापुड़ के सरावनी गांव में कल शराब के नशे में स्कॉर्पियो चालक शिवराज ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग शव को ले गए, लेकिन पुलिस के जाने के बाद भारी संख्या में उपद्रवी आए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने स्कॉर्पियो में आग लगा…
Read Moreलखनऊ: जनता दर्शन में सीएम योगी ने दृष्टिबाधित को दी सफ़ेद छड़ी
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान एक दृष्टिबाधित व्यक्ति की समस्या सुनी। उन्होंने उसकी जरूरत को समझते हुए उसे एक सफ़ेद छड़ी प्रदान की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद किया और हर नागरिक की मदद करने का आश्वासन दिया।
Read More15 दिनों से लापता सेना के जवान राजबहादुर, परिवार परेशान
उत्तर प्रदेश: जनपद कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी सेना के जवान राजबहादुर उर्फ मनोज (42 वर्ष) पिछले दस दिनों से लापता हैं। परिजनों के द्वारा पुलिस में तहरीर देने के बावजूद अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजबहादुर पुत्र राधे प्रसाद सिंह की तैनाती उत्तराखंड के हरिद्वार में थी। हाल ही में उनका ट्रांसफर जम्मू में हुआ था। वह एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। उनका नया मकान गोरखपुर के नैना थापा में है। 23 अगस्त की…
Read Moreराष्ट्रीय हित सर्वोपरि, भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन
Delhi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राष्ट्रीय हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। एक टीवी चैनल से साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि चाहे रूसी तेल हो या कुछ और, दरों और लॉजिस्टिक्स के मामले में हम अपनी आवश्यकताओं के अनुसार निर्णय लेंगे। श्रीमती सीतारामन ने दोहराया कि भारत के आयात बिल में कच्चे तेल का योगदान सबसे ज़्यादा है। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधार से देश में नागरिक अधिक खपत…
Read Moreभारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.51 अरब डॉलर बढ़कर 694.20 अरब डॉलर पार
दिल्ली: भारत का विदेशी विनिमय भंडार 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 3.51 अरब डॉलर बढ़कर 694.20 अरब डॉलर से अधिक हो गया। रिजर्व बैंक की साप्ताहिक सांख्यिकी विज्ञप्ति के अनुसार विदेशी मुद्रा भारत के भंडार का प्रमुख घटक है, जो लगभग एक अरब 69 करोड डॉलर की वृद्धि के साथ पांच सौ तिरासी अरब नब्बे करोड डॉलर से अधिक हो गया। स्वर्ण भंडार एक अरब 76 करोड डॉलर से अधिक बढ़कर 86 अरब 76 करोड डॉलर का हो गया। विशेष आहरण अधिकार चार करोड डॉलर की वृद्धि के साथ…
Read Moreएम्स नई दिल्ली ने उत्तर भारत और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी मेडिकल टीम
दिल्ली: नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने उत्तर भारत और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा राहत और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए डॉक्टरों और नर्सों की टीम भेजी है। इस टीम में 11 डॉक्टर और 11 नर्स शामिल हैं। इनमें चिकित्सा, मनोचिकित्सा, बाल रोग, शल्य चिकित्सा और रेडियोडायग्नोसिस सहित अन्य विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं। एम्स की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह टीम प्रभावित समुदायों को चिकित्सा देखभाल, दवा और समर्थन उपलब्ध कराएगी। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में एम्स के रेडियो डायग्नोसिस विभाग में…
Read More