लखनऊ के आशियाना में लगी भीषण आग : कूड़े की लपटों से  AC में ब्लास्ट, दमकल की 5 गाड़ियां आई और डेढ़ घंटे में आग बुझाया

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में बुधवार (15 अप्रैल) को मोती महल रेस्टोरेंट के थर्ड फ्लोर पर एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें उठती देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लपटें इतनी तेज थीं की दूसरे फ्लोर पर चल रहे बैंक्वेट…

Read More

अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरी महिला, मौत : घरवाले बोले इतनी ऊंचाई से गिरने पर खून क्यों नहीं निकला महिला की हत्या की गई हैं , लखनऊ का यह मामला

उत्तर प्रदेश: ( Lucknow)लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर महिला मरीज की मौत हो गई। इसके बाद घरवालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला की हत्या की गई है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला ने कूदकर जान दी है। मामला बंथरा थाना क्षेत्र के जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल का सोमवार सुबह का है। महिला की पहचान बंथरा के किशनपुर कौड़िया में रहने वाली सीता दीक्षित (32) के रूप में हुई है। उनको रविवार को भर्ती कराया गया था।…

Read More

पिलर के बिना बना म्यूजियम: लखनऊ के हेरिटेज एंड आर्ट में दिखेगी अवध की तहजीब, इतने रुपए का होगा टिकट

उत्तर प्रदेश: ( Lucknow)लखनऊ के हुसैनाबाद इलाके में बना ‘म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट’ अब पूरी तरह तैयार है। करीब 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस म्यूजियम की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनोखी संरचना है। यह प्रदेश की पहली ऐसी इमारत है, जिसमें 45 मीटर लंबा कैंटीलीवर बिना किसी कॉलम या पिलर के तैयार किया गया है। आकर्षक डिजाइन इसे शहर की नई आइकॉनिक पहचान बना रही है। म्यूजियम सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। बच्चों के लिए 50 रुपए और वयस्कों के लिए 100 रुपए…

Read More

सरकारी टीचर पति – पत्नी असली सोना दिखा के नकली बेचते थे : दोस्ती करके लोगो को फसाते थे, लखनऊ में ज्वेलर कारोबारी से 5 लाख ठगे।

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में सस्ता सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाले सरकारी टीचर पति-पत्नी पकड़े गए हैं। ये दोनों पहले लोगों से दोस्ती करके नजदीकी बढ़ाते थे। इसके बाद रिश्तेदारों से मिलकर उनके साथ ठगी करते थे।मोहम्मद अफसर बदायूं के सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक है। उसकी पत्नी दानिशा फातिमा लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित कालीचरण इंटर कॉलेज में टीचर है। पुलिस ने दोनों के साथ अफसर के भाई मो. अजमल को भी गिरफ्तार किया है। ये तीनों मूल रूप से जिला संत कबीर नगर जिले के रहने वाले…

Read More

हाईकोर्ट की छत पर गोद में बच्चा लेकर चढ़ी महिला: बोली – कूद जाऊंगी, मुस्लिम युवक से 2 साल पहले की थी लव मैरिज , लखनऊ का हैं यह मामला।

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ हाईकोट की छत पर एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। चिल्लाते हुए उसने कहा- मुझे न्याय नहीं मिला। करीब एक घंटे तक यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।हालांकि, कुछ सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और महिला को बातों में उलझाए रखा। जैसे ही उसका ध्यान भटका, एक महिला सिपाही ने उसे रेलिंग से नीचे खींचकर सुरक्षित कर लिया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हाईकोर्ट कैंपस के सी-ब्लॉक स्थित पांच मंजिला इमारत की है। महिला की…

Read More

अंतिम प्रकाशन से पहले बूथ जाकर चेक करे अपना नाम , BLO से मांगे वोटर लिस्ट : लखनऊ में SIR का आज आखिरी दिन ।

उत्तर प्रदेश:(Lucknow)लखनऊ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का आज (10 अप्रैल को) अंतिम दिन है। सभी वोटर्स को आज मतदाता सूची देखने का एक बार और मौका दिया जाएगा। अगर आपको अपना नाम वोटर लिस्ट में फाइनली देखना है तो बूथों पर जाकर लिस्ट देख लें। वहां बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मौजूद हैं। अंतिम दिन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। हर बूथ पर बीएलओ की तैनाती…

Read More

ग्रीन कॉरिडोर की सड़क महीनेभर बाद भी नहीं बनी: लखनऊ में रक्षामंत्री के उद्घाटन के बाद धंस गई सड़क, जांच कमेटी बनी लेकिन अबतक कोई रिपोर्ट नही।

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)ग्रीन कॉरिडोर की सड़क को धंसने के बाद 1 महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नहीं की गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के 2 दिन बाद बीरबल साहनी मार्ग पर पेयजल लाइन की लीकेज से कॉरिडोर की सड़क धंस गई थी। लीकेज ठीक कर गड्ढा भर दिया गया, लेकिन सड़क दोबारा नहीं बनाई गई। टूटी सड़क पर 5 से 7 मीटर तक बजरी फैली है, जिससे रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। एलडीए…

Read More

खून से सनी मिली महिला की लाश: सिर पर गहरी चोट के निशान, हाथ भी बंधे हुए मिले : लोगो ने पहचाने से किया इनकार, लखनऊ का यह मामला।

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के काकोरी में गुरुवार सुबह एक महिला की खून से सनी लाश मिली। लाश के हाथ बंधे हुए हैं। सिर पर चोट के निशान हैं। लाश पर एक कपड़ा डाला हुआ है जिस पर खून ही खून है। गांववालों ने डेडबॉडी को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है। डेडबॉडी मदारपुर-पुरैना मार्ग पर मदापुर गांव के बाहर सड़क किनारे खुले मैदान में पड़ी थी। सुबह जब लोग उधर से निकले तो नजर पड़ी। इसकी सूचना फैलते ही…

Read More

लखनऊ में हुई रिमझिम बारिश : रोड पे खड़ी कार पे गिरा पेड़: तापमान में हुई गिरावट : अगले 48 घंटे आंधी पानी का अलर्ट।

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में आंधी के बाद 12 घंटे से ज्यादा देर तक रिमझिम बारिश हुई। इससे बुधवार सुबह अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिन में धूप निकलने पर अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे तक आंधी-पानी का असर बना रहने की संभावना जताया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। मंगलवार…

Read More

रिटायर्ड फौजी ने कुत्ते को लाठी से पीटा: पहले वार में सिर फटा फिर बेहोस हुआ कुत्ता :लखनऊ के इंदिरानगर का हैं यह मामला ।

उत्तर प्रदेश:(Lucknow) लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में एक कुत्ते को रिटायर्ड फौजी ने लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। रिटायर्ड फौजी ने कुत्ते के सिर पर जोर से वार किया जिससे उसका सिर फट गया। कुत्ता लगभग 5 मिनट तक तड़प तड़प कर बेहोश हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, यह घटना 6 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे की है। वीडियो सामने आने के बाद “आसरा द हेल्पिंग हैंड” एनजीओ की संचालिका तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायल कुत्ते का…

Read More