Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत अलीगढ़ के गांधी पार्क का पुनर्विकास किया जाएगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस परियोजना पर कुल 409.47 लाख रुपये की लागत आएगी, और कार्य को 09 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य का शुभारंभ 22 अगस्त 2025 को किया गया। गांधी पार्क को आधुनिक और आकर्षक रूप देने के लिए बाउंड्री वॉल व गेट का उन्नयन, मूर्तियों का नवीनीकरण, जॉगिंग ट्रैक, रोलर स्केटिंग रिंग, योगा लॉन, आउटडोर जिम, ड्राई डॉक फाउंटेन, बच्चों के…
Read MoreCategory: उत्तराखंड
सहारनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय नकली नोट गिरोह का किया पर्दाफाश, 2.59 लाख रुपये के नकली नोट बरामद
Lucknow: सहारनपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने नकली नोट बनाने और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चार महीने से नकली नोटों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 2.59 लाख रुपये के नकली नोट और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी गोरखपुर, कानपुर और यमुनानगर के निवासी हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाइन में बताया कि गिरोह के दो मुख्य सदस्य वंश और रुबल को गुरुद्वारा रोड से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ…
Read Moreपीलीभीत में टेंपो और फॉर्च्यूनर की भिड़ंत, 5 की मौत, 3 घायल
Lucknow: पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के सरदार नगर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें टेंपो और फॉर्च्यूनर गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत…
Read Moreभारत के संविधान की मूल थीम न्याय, समता और बंधुता पर आधारित : मुख्यमंत्री
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के संविधान की मूल थीम न्याय, समता और बंधुता पर आधारित है। किसी भी राज्य के परसेप्शन को जनमानस में विश्वास के रूप में प्रस्तुत करने के लिए न्यायपालिका की बड़ी भूमिका होती है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि देश का सबसे बड़ा और दुनिया के किसी भी राज्य से जुड़ा सबसे बड़ा उच्च न्यायालय प्रदेश में स्थित है। 102 वर्षों के इतिहास में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। यह केवल संघ का…
Read Moreमुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 2 कल्याण मण्डपम् का लोकार्पण किया
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के सभी नागरिकों के जीवन को आसान बनाने और उन्हें शासन की सुविधाओं का लाभ दिलाने तथा विकसित भारत की सुदृढ़ नींव के निर्माण के लिए अनेक कार्यक्रम आगे बढ़ाए हैं। इस दिशा में अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज एक साथ दो कल्याण मण्डपम् गोरखपुरवासियों को समर्पित किए जा रहे हैं। इनमें बाबा गम्भीरनाथ नगर, मानबेला में और राप्तीनगर विस्तार के पीरू शहीद में शादी-विवाह, मांगलिक कार्यों, सभा आदि सहित अन्य…
Read Moreयूपी में विदेशी नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अवैध रूप से रोहिंग्या, बांग्लादेशी, नेपाली और अन्य विदेशी नागरिकों के लिए फर्जी आधार कार्ड और भारतीय पहचान पत्र बना रहा था। इस कार्रवाई में एटीएस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से फर्जी दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल होने वाले उच्च तकनीकी उपकरण, फिंगरप्रिंट स्कैनर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और भारी मात्रा में जाली आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य भारतीय दस्तावेज बरामद किए हैं।…
Read Moreलखनऊ में मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के कार्यां की समीक्षा की
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में नगर विकास विभाग के कार्यां की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जी ने सम्बन्धित अधिकारियों को जिला मुख्यालयों वाली नगर पालिकाओं को स्मार्ट और विकसित नगर पालिका के रूप में विकसित करने की योजना का क्रियान्वयन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट-विकसित नगर पालिका योजना का उद्देश्य जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं को आधुनिक, आत्मनिर्भर और नागरिक-केन्द्रित स्वरूप में विकसित करना है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया…
Read Moreभारत सरकार द्वारा खाद्यान्न खरीद सुधारों पर कार्यशाला लखनऊ में आयोजित
लखनऊ: उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD), भारत सरकार ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड हेतु खाद्यान्न खरीद सुधारों पर पांचवीं राज्य-स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता अशुतोष अग्निहोत्री, आईएएस, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने की। इस अवसर पर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें सी. शिखा, आईएएस, संयुक्त सचिव (नीति एवं एफसीआई), अनीता कर्ण, आईएफएस, संयुक्त सचिव (भंडारण) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का आयोजन डीएफपीडी की ओर से प्रशांत…
Read Moreलखनऊ-नोएडा सहित विभिन्न शहरों में वी-सर्व कर्मचारियों ने मिलकर लगाए हजारों पौधे
लखनऊ: वी-सर्व (VSERV) के फ़ाउंडेशन डे कार्यक्रम के अंतर्गत आज एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नोएडा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (IPS) श्री राजीव नारायण मिश्रा द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर पीटीआई के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार श्री एस.एन. शुक्ला ने श्री मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और कार्यक्रम का शुभारंभ करने की अनुमति ली। इसके उपरांत श्री मिश्रा ने स्वयं पहला पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वी-सर्व के सीईओ श्री साजिद अहमद ने की तथा संचालन…
Read Moreसंभल: ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
Lucknow: उत्तर प्रदेश के संभल में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ़्तार कर लिया है, बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ये गिरोह ‘जंबो 365’ वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन गैंबलिंग का धंधा चला रहा था। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 12 अगस्त को दीनदयाल नाम के एक मजदूर ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि PNB चंदौसी की रिकवरी एजेंट ऋषिपाल…
Read More