उत्तर प्रदेश: मथुरा के चर्चित आयुषी यादव हत्याकांड में कोर्ट ने करीब चार साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है। बेटी की हत्या के मामले में उसके पिता नितेश यादव और मां ब्रजवाला को उम्रकैद की सजा दी गई है। कोर्ट ने अपराध को क्रूर और वीभत्स बताते हुए कहा कि दोषियों के प्रति नरमी बरतने का कोई न्यायोचित आधार नहीं है। दोनों पर जुर्माना भी लगाया गया है। मामला नवंबर 2022 का है। दिल्ली के बदरपुर इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय आयुषी BCA की छात्रा थी। उसने राजस्थान के…
Read MoreTag: उत्तर प्रदेश
लखनऊ में फिर चला भैंस हटाओ अभियान, PAC की मौजूदगी में 40 पशु पकड़े
लखनऊ: पारा इलाके में अवैध रूप से संचालित डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया। मोहान रोड, काकोरी मोड़ और आसपास के करीब छह मोहल्लों में नगर निगम की कैटल कैचर टीम ने पुलिस और पीएसी के साथ कार्रवाई की। अभियान में करीब 38 से 40 भैंसों को पकड़कर नगर निगम की टीम अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान ठाकुरगंज, पारा और सआदतगंज थानों की पुलिस के साथ एक कंपनी पीएसी और नगर निगम की एन्क्रोचमेंट टास्क फोर्स के करीब 100 जवान…
Read Moreयूपी में ‘जीरो पावर्टी’ अभियान का बड़ा असर, अति गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का घर
(उत्तर प्रदेश ) : उत्तर प्रदेश में गरीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे ‘जीरो पावर्टी’ अभियान का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। सरकार की योजना के तहत प्रदेश के अति गरीब परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में ऐसे परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्राथमिकता देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र अति गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर आवास का लाभ मिलने की…
Read Moreराहुल गांधी बोले- ‘रील 21वीं सदी का नशा’, रोजगार को लेकर सरकार पर साधा निशाना
देश : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं की शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। करीब 47 मिनट तक चले कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं के सामने रोजगार की चुनौतियों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा सिस्टम ने युवाओं को एक तरह के ‘चक्रव्यूह’ में फंसा दिया है। उन्होंने युवाओं के बीच सोशल मीडिया और रील्स की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा,…
Read Moreरॉन्ग साइड से आए ट्रक ने भोजपुरी अभिनेता रोहित शर्मा को कुचला, शूटिंग से लौटते वक्त दर्दनाक मौत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में भोजपुरी अभिनेता और निर्देशक रोहित शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुडंबा थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर उस समय हुआ, जब रोहित अपने दोस्त के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दोस्त शोभित गंभीर रूप से घायल हैं और…
Read MoreBJP ब्लॉक प्रमुख के भतीजे की चोरी हुई भैंस 48 घंटे में बरामद, 150 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर
लखनऊ (मोहनलालगंज): लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पशु चोरी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई दो भैंसें भी बरामद कर ली हैं, जिनमें एक भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला के भतीजे अभिषेक शुक्ला की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बाजपेई खेड़ा निवासी अभिषेक शुक्ला और पश्चिम गांव निवासी वंश दीपक अवस्थी की भैंसें चोरी हो गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते…
Read Moreरूस के मिसाइल हमले में देवरिया के इकलौते बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक परिवार पर ऐसा दुख टूटा है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर हुए रूसी मिसाइल हमले में देवरिया के 22 वर्षीय सीमैन अभिषेक निषाद की मौत हो गई। इस खबर के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। अभिषेक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता कौशल निषाद बेसुध हो गए, जबकि मां अनीता देवी बार-बार यही कह रही हैं, “कोई मेरा बेटा वापस ला दो।” दोनों बहनों…
Read MoreUP Police SI Final Result 2026: 4543 अभ्यर्थी चयनित, 954 महिलाओं ने मारी बाजी, 22 जुलाई को जारी होंगे नंबर
उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 4,543 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है, जिनमें 954 महिला अभ्यर्थियों ने भी सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। भर्ती बोर्ड ने पदवार और श्रेणीवार चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। साथ ही यह भी घोषणा की गई है कि लिखित…
Read Moreयमुना एक्सप्रेसवे पर कथावाचक अभिनव अरोड़ा की डस्टर कार में लगी भीषण आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान
उत्तर प्रदेश: मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रसिद्ध बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की डस्टर कार में यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि अभिनव अरोड़ा, उनके माता-पिता और बहन समय रहते कार से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 2 बजे, अभिनव अरोड़ा अपने परिवार के साथ वृंदावन से दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन-84 के पास पहुंची, इंजन…
Read Moreलखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक दौड़ेगी मेट्रो, 750 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
लखनऊ: मेट्रो विस्तार को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। राजधानी के बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक मेट्रो पहुंचाने की योजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। शासन स्तर पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में 3.30 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित मेट्रो विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसकी अनुमानित लागत करीब 750 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल मेट्रो के दूसरे चरण का प्रस्तावित रूट चारबाग से दुबग्गा चौराहे तक निर्धारित है, लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण, यानी एलडीए, ने इस रूट को आगे बढ़ाकर राष्ट्र…
Read More