लखनऊ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, 15 साल बड़ा था पति; पूछताछ में बताई वारदात की कहानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला का पति उससे करीब 15 साल बड़ा था। इस मामले में पुलिस की पूछताछ के दौरान महिला ने वारदात को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने पति के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, जबकि उसके प्रेमी ने पैरों से गला दबाया। इस…

Read More

मेरठ सांपकांड: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को फांसी, तीन बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी DM को

ब्यूरो: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले को गंभीर और सुनियोजित अपराध मानते हुए कहा कि केवल उम्रकैद देना पर्याप्त नहीं होगा। हालांकि, यह निचली अदालत का फैसला है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत इसे चुनौती दी जा सकती है।   मामला अमित कश्यप की हत्या से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की हत्या…

Read More

खीर में नशे की गोलियां मिलाकर पति की हत्या, शव बोरे में भरकर सूखी नहर में फेंका

लखनऊ: गोसाईगंज में 35 वर्षीय श्रमिक रामतीरथ की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी रामदुलारी ने पहले खीर में नशे की छह गोलियां मिलाकर पति को बेहोश किया। इसके बाद अपने भाई अवधेश और चचेरे भाई सरजीत के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच के अनुसार, तीन जुलाई की रात रामतीरथ को खीर खिलाने के बाद अवधेश उसे सरजीत के घर ले गया। वहां तीनों ने कथित तौर पर ईंट से वार किया और कपड़े…

Read More