नेपाल से लगी सीमा पर यूपी पुलिस अलर्ट, सीएम योगी के सख्त निर्देश

नई दिल्ली: नेपाल में असामान्य और संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए भारत के सीमावर्ती इलाके अलर्ट पर हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में 24 घंटे कड़ी निगरानी किए जाने के साथ ही सुरक्षा प्रबंध और पुख्ता किए जाने का निर्देश दिया है। लखनऊ के रहने वालो लोग जो नेपाल में फंसे हुए हैं उनकी मदद के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नेपाल में फंसे हुए लोगों के लिए तीन हेल्पलाइन और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, ताकि भारतीय नागरिकों…

Read More

उत्तर प्रदेश: विश्वविद्यालयों की मान्यता की सघन जांच के आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए एसआरएमयू कांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की सघन जांच के आदेश दिये हैं। जांच के बाद हर जनपद में विशेष जांच टीमों का गठन किया जाएगा। टीमों में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक पुलिस विभाग का अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने इस बाबत बताया कि 15 दिन के भीतर जांच…

Read More

15 दिनों से लापता सेना के जवान राजबहादुर, परिवार परेशान

उत्तर प्रदेश: जनपद कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी सेना के जवान राजबहादुर उर्फ मनोज (42 वर्ष) पिछले दस दिनों से लापता हैं। परिजनों के द्वारा पुलिस में तहरीर देने के बावजूद अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजबहादुर पुत्र राधे प्रसाद सिंह की तैनाती उत्तराखंड के हरिद्वार में थी। हाल ही में उनका ट्रांसफर जम्मू में हुआ था। वह एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। उनका नया मकान गोरखपुर के नैना थापा में है। 23 अगस्त की…

Read More

गाजीपुर में 58 दिन में रेप के आरोपी को उम्रकैद

Lucknow : गाजीपुर में विशेष पॉक्सो न्यायाधीश रामअवतार प्रसाद की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने 12 वर्षीय अनुसूचित जाति की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी पाया है।बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सरसवली गांव के रामअवध राजभर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायाधीश ने अर्थदंड की 50 प्रतिशत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।

Read More

मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला एवं मंडल स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशासनिक अमला सतत निगरानी में रहे, शरणालयों में रहने वाले लोगों को भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर…

Read More

रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई किया लोकार्पण

Lucknow: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई, एयरक्राफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के समन्वय से ही राष्ट्र मजबूत होता है और यूपी रक्षा उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नोएडा को डिफेंस हब के रूप…

Read More

मुख्यमंत्री ने राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद लखनऊ में ₹50 करोड़ की लागत से 2,618.59 वर्ग मीटर में विस्तृत राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था अगर मजबूत है, तो हर संस्था अपने आप ही संवेदनशील बनती है, विकास के प्रति आग्रही बनती है।

Read More

मुख्यमंत्री ने मिशन रोजगार के अन्तर्गत चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं तथा 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक प्रतिभाशाली व ऊर्जावान युवा हर सम्भव प्रयास करता है। वह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाने का काम करता है। युवाओं के सपनों को मंच प्रदान करने का दायित्व प्रत्येक लोकप्रिय सरकार का होता है। युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना प्रत्येक कल्याणकारी सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए। आज 2,438 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हो रहा है। इसमें आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित माताओं और नवजात शिशुओं के लिए…

Read More

यूपी में विदेशी नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अवैध रूप से रोहिंग्या, बांग्लादेशी, नेपाली और अन्य विदेशी नागरिकों के लिए फर्जी आधार कार्ड और भारतीय पहचान पत्र बना रहा था। इस कार्रवाई में एटीएस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से फर्जी दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल होने वाले उच्च तकनीकी उपकरण, फिंगरप्रिंट स्कैनर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और भारी मात्रा में जाली आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य भारतीय दस्तावेज बरामद किए हैं।…

Read More

बालवाटिकाएं बनीं नन्हे-मुन्नों का सीखने और खेलने का रंगीन संसार

लखनऊ: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बालवाटिका अब नन्हे-मुन्नों के लिए सीखने और खेलने का रंगीन संसार बनकर तैयार हो चुकी हैं। 3 से 6 वर्ष के बच्चों की ‘स्कूल रेडिनेस’ को सशक्त बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में 5,118 विद्यालयों में नई बालवाटिकाओं की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (ICDS) विभाग के सहयोग से निकटस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों को इन विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है और इन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।…

Read More