नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है। किश्तवाड़ में हाल ही में आई तबाही के बाद अब कठुआ ज़िले में रविवार तड़के बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई स्थानों पर व्यापक नुकसान की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, कठुआ जिले में रविवार सुबह अचानक बादल फटने से जलप्रलय जैसी स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते पानी का तेज़ बहाव आस-पास के क्षेत्रों को अपने साथ बहा ले गया। हादसे में…
Read MoreBlog
अंतरिक्ष में परचम लहराने के बाद भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
नई दिल्ली: अंतरिक्ष में परचम लहराने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज रविवार तड़के पहली बार भारत पहुंचे। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो के अध्यक्ष वी. नारायण ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शुभांशु शुक्ला का परिवार भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रहा। साथ ही छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्वागत किया। शुभांशु शुक्ला अमेरिका के टेक्सास से नई दिल्ली पहुंचे। स्वदेश वापसी के…
Read Moreमहाराष्ट्र में अगले 7 दिन भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार बारिश जारी है, जिसकी वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले 7 दिन तक अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई है। आईएमडी ने मुंबईवासियों को अनावश्यक यात्रा न करने और बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी…
Read Moreचीन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा कल से
Delhi: चीन के विदेश मंत्री वांग यी कल दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। उनकी यह यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल के निमंत्रण पर हो रही है। श्री वांग यी, श्री डोवाल के साथ भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि स्तर की 24वें दौर की वार्ता में शामिल होंगे। विदेश मंत्री डाक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर भी चीन के विदेशमंत्री के साथ वार्ता करेंगे।
Read Moreपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि आज
Delhi: राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। वर्ष 2018 में 16 अगस्त को उनका निधन हुआ था। श्री वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल वर्ष 1996 में केवल तेरह दिन का था। दूसरी बार वे 1998 से लेकर 1999 तक 11 महीने के लिए, और तीसरी बार वर्ष 1999 से लेकर 2004 तक पूरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 2015 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत…
Read Moreनागालैंड के राज्यपाल के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
नई दिल्ली: नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘नागालैंड के राज्यपाल थिरु ला. गणेशन जी के निधन से दुःख हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था।…
Read Moreराष्ट्रपति और राज्यपाल को समय सीमा में बाँधना संविधान के विरुद्ध: केंद्र
नई दिल्ली: राष्ट्रपति और राज्यपालों के लिए विधेयकों पर फैसला लेने की समय सीमा तय करने के मामले में राष्ट्रपति की ओर से सुप्रीम कोर्ट को भेजे गए प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर केन्द्र सरकार ने जवाब दाखिल कर दिया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब में कहा है कि न्यायपालिका द्वारा समयसीमा निर्धारित करना संविधान के विरुद्ध होगा। केन्द्र ने कहा है ऐसा करने से संवैधानिक अव्यवस्था पैदा होगी जो संविधान निर्माताओं की परिकल्पना के विरुद्ध होगा। केन्द्र ने कहा है जब शक्तियों के प्रयोग को लचीला बनाए रखना हो…
Read Moreकन्रौज में राज्य मंत्री असीम अरूण ने बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरण की
Uttar Pradesh: प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण कन्नौज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और पीड़ितों को जीवन यापन के लिए राशन किट वितरित की। इसके बाद, मंत्री अमर ज्योति स्तम्भ पहुंचे और वहां पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और पतंग उड़ाई। मीडिया से बातचीत में असीम अरुण ने कहा, \”हमारे देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं। कन्नौज में गंगा किनारे स्थित गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ…
Read Moreमथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम
Uttar Pradesh: मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव को इस बार राष्ट्रभक्ति से जोड़ा गया है और कृष्ण जन्मभूमि को ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर विशेष रूप से सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भगृह में भगवान का अभिषेक होगा और लाखों श्रद्धालुओं के लिए लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। नगर निगम द्वारा शहर को सजाने के लिए वॉल पेंटिंग और रंग-बिरंगी रौशनी की व्यवस्था की गई है, जिससे मथुरा रात में जगमग कर रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
Read Moreलखनऊ में जन्माष्टमी की रौनक, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
Lucknow: देश भर में जन्माष्टमी की धूम के बीच लखनऊ में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लखनऊ पुलिस लाइन में हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर भव्य रास लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस लाइन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को खूबसूरत चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। खास बात यह है कि इन चित्रों को मुस्लिम कलाकार मोहम्मद इकराम ने अपने हुनर से सजाया है। श्रीकृष्ण के जीवन…
Read More