चंडीगढ़ प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी का अनावरण, सीएम नायब सिंह सैनी बोले- खेलों से निखरती है प्रतिभा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित ‘T20 चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (CPL) 2026’ के चौथे संस्करण के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया और लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ प्रीमियर लीग केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विशेष रूप…

Read More

67 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी, पंजाब मॉडल की फिर हुई चर्चा

दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने 355 और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद अब तक 67,037 युवाओं को पूरी तरह योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह भ्रष्टाचार और सिफारिश से मुक्त रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि जहां देश के कई हिस्सों में भर्ती…

Read More

कुरुक्षेत्र में योग सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन का किया आह्वान

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आयोजित योग सम्मेलन में सहभागिता करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है बल्कि मन और जीवन में संतुलन स्थापित करने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग आज पूरी दुनिया में भारत की पहचान बन चुका है और करोड़ों लोग इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।…

Read More

टैक्स चोरी पर सख्त मान सरकार, 200 से ज्यादा वाहनों से करोड़ों का माल जब्त

ब्यूरो चंडीगढ़: पंजाब में टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए मान सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष टीमों ने लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 से अधिक वाहनों में ले जाए जा रहे सामान की जांच की। जांच के दौरान करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य का ऐसा सामान पकड़ा गया, जिसे कथित तौर पर फर्जी और नकली बिलों के जरिए बेचा जा रहा था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस…

Read More

सुनाम के अकबरपुर गांव में घग्गर शाखा पर मोगा निर्माण का शिलान्यास, 250 किसान परिवारों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

पंजाब: सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम विधानसभा क्षेत्र के गांव अकबरपुर में घग्गर शाखा पर मोगा (पानी निकासी एवं वितरण संरचना) लगाने के कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लगभग 250 किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों के खेतों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर हो…

Read More

मोरनी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: किसानों को मिलेगा बाजार से 10% अधिक मूल्य, अफ्रीकी देशों में कृषि अवसरों का रास्ता खुला

पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पंचकूला के मोरनी में आयोजित प्राकृतिक खेती संवाद कार्यक्रम में किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि के नए अवसर उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर 6 कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs) ने विभिन्न संस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इनमें मसाला उद्योग की अग्रणी कंपनी एमडीएच के साथ हुआ समझौता विशेष रूप से चर्चा में रहा। इस समझौते के तहत…

Read More

मोरनी में सीएम नायब सिंह सैनी का जन संवाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने जन संवाद के दौरान प्राप्त शिकायतों और मांगों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया…

Read More

बिहार: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में आग लगने के चलते कई लोगों की मौत हो गई है। यह घटना दिल्ली के होटल में लगी आग के अगले ही दिन हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के ICU में आग लगी थी और कई हिस्सों में आग फैल जाने के चलते अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई है। लोगों ने बताया कि यह घटना बुधवार-गुरुवार की देर रात लगभग 4 बजे लगी। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन के…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल को दी श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक हरियाणा के निर्माण में रहा अमूल्य योगदान

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और हरियाणा के विकास तथा जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चौधरी भजनलाल का नाम हरियाणा की राजनीति और विकास यात्रा में हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश को नई दिशा देने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास…

Read More

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान: किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा बढ़ी, बागवानी और नकदी फसलें भी शामिल

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और खेती को अधिक लाभदायक व्यवसाय बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की है। चंडीगढ़ में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना से जुड़े बड़े बदलावों की जानकारी दी और कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेहूं, धान और…

Read More