यूपी में विदेशी नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अवैध रूप से रोहिंग्या, बांग्लादेशी, नेपाली और अन्य विदेशी नागरिकों के लिए फर्जी आधार कार्ड और भारतीय पहचान पत्र बना रहा था। इस कार्रवाई में एटीएस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से फर्जी दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल होने वाले उच्च तकनीकी उपकरण, फिंगरप्रिंट स्कैनर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और भारी मात्रा में जाली आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य भारतीय दस्तावेज बरामद किए हैं।…

Read More

लखनऊ में मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के कार्यां की समीक्षा की

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में नगर विकास विभाग के कार्यां की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जी ने सम्बन्धित अधिकारियों को जिला मुख्यालयों वाली नगर पालिकाओं को स्मार्ट और विकसित नगर पालिका के रूप में विकसित करने की योजना का क्रियान्वयन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री  ने कहा कि स्मार्ट-विकसित नगर पालिका योजना का उद्देश्य जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं को आधुनिक, आत्मनिर्भर और नागरिक-केन्द्रित स्वरूप में विकसित करना है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया…

Read More

भारत सरकार द्वारा खाद्यान्न खरीद सुधारों पर कार्यशाला लखनऊ में आयोजित

लखनऊ: उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD), भारत सरकार ने शुक्रवार को  लखनऊ में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड हेतु खाद्यान्न खरीद सुधारों पर पांचवीं राज्य-स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता अशुतोष अग्निहोत्री, आईएएस, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने की। इस अवसर पर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें सी. शिखा, आईएएस, संयुक्त सचिव (नीति एवं एफसीआई), अनीता कर्ण, आईएफएस, संयुक्त सचिव (भंडारण) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का आयोजन डीएफपीडी की ओर से प्रशांत…

Read More

लखनऊ-नोएडा सहित विभिन्न शहरों में वी-सर्व कर्मचारियों ने मिलकर लगाए हजारों पौधे

लखनऊ: वी-सर्व (VSERV) के फ़ाउंडेशन डे कार्यक्रम के अंतर्गत आज एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नोएडा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (IPS) श्री राजीव नारायण मिश्रा द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर पीटीआई के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार श्री एस.एन. शुक्ला ने श्री मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और कार्यक्रम का शुभारंभ करने की अनुमति ली। इसके उपरांत श्री मिश्रा ने स्वयं पहला पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वी-सर्व के सीईओ श्री साजिद अहमद ने की तथा संचालन…

Read More

संभल: ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Lucknow: उत्तर प्रदेश के संभल में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ़्तार कर लिया है,  बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ये गिरोह ‘जंबो 365’ वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन गैंबलिंग का धंधा चला रहा था। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 12 अगस्त को दीनदयाल नाम के एक मजदूर ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि PNB चंदौसी की रिकवरी एजेंट ऋषिपाल…

Read More

मुरादाबाद स्टेशन पर खुला 24×7 ‘दवा दोस्त’ मेडिकल स्टोर

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): रेल यात्रा के दौरान अब यदि किसी यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे खुला ‘दवा दोस्त’ मेडिकल स्टोर शुरू किया है। यह स्टोर सप्ताह के सातों दिन यात्रियों की सेवा में उपलब्ध रहेगा, जहां जरूरी और जीवन रक्षक दवाएं हर समय मिलेंगी। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते…

Read More

उत्तर प्रदेश: जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी रखा जाएगा

Lucknow : उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले की जलालाबाद नगर पालिका अब जल्द ही “परशुराम पुरी” के नाम से जानी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम जनभावनाओं और सनातन आस्था का सम्मान है। यह मान्यता है कि जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली रही है। नाम परिवर्तन से इस क्षेत्र को एक धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मिलने की उम्मीद है। इस प्रयास में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की अहम भूमिका रही,…

Read More

लखनऊ में दो दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप शुरू, 100 NCC कैडेट्स को दिया जा रहा अंडरवाटर प्रशिक्षण

Lucknow: लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडे स्विमिंग पूल में NCC ग्रुप मुख्यालय द्वारा दो दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप का शुभारंभ किया गया। यह कैंप 19 से 20 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मेजर जनरल विक्रम कुमार, अपर महानिदेशक, NCC निदेशालय (उत्तर प्रदेश) ने किया। स्कूबा डाइविंग कैंप का आयोजन 3 यूपी नेवल यूनिट NCC के कमांडर गौरव शुक्ला के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अनोखे प्रशिक्षण शिविर में 100 NCC कैडेट्स को अंडरवाटर ब्रीदिंग उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।…

Read More

अमरोहा में अवैध गर्भस्थ शिशु लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमरोहा में एक घर में चल रहे अवैध गर्भस्थ शिशु लिंग जांच केंद्र का पर्दाफाश किया। इस केंद्र पर अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद और हरियाणा की महिलाओं से अवैध लिंग जांच कर मोटी रकम वसूली जा रही थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर, उसकी पत्नी और महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण भी जब्त किए…

Read More

जौनपुर में जन्माष्टमी डांस वीडियो वायरल, 9 पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश: जौनपुर जिले में जन्माष्टमी के अवसर पर बदलापुर कोतवाली परिसर में आयोजित डांस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में अशोभनीय और अश्लील गीतों पर नृत्य किया गया था, जो विवाद का कारण बना। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष समेत कुल 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आतिश कुमार सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को जन्माष्टमी के रंगारंग कार्यक्रम में यह अनुचित डांस…

Read More