कैब बुकिंग पर एक्स्ट्रा पैसे मांगने का खेल बंद! सरकार ने Ola, Uber, Rapido और InDrive को दिए सख्त निर्देश

टेक्नोलॉजी : कैब से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने कैब बुकिंग के दौरान ग्राहकों से एडवांस टिप या किसी तरह के अतिरिक्त चार्ज के नाम पर पैसे मांगने वाले फीचर्स को हटाने का निर्देश दिया है। परिवहन मंत्रालय ने बुधवार को राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स को अपने मोबाइल ऐप से बुकिंग स्क्रीन पर दिखने वाले टिप और एड-ऑन जैसे विकल्पों को तुरंत हटाने को कहा है। सरकार के मुताबिक, ग्राहक जब कैब बुक करता है, उस समय उससे पहले ही टिप मांगना उचित…

Read More

एअर इंडिया टर्बुलेंस केस: पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव, गांजा लेने का दावा; फ्लाइट 300 फीट नीचे आई थी

देश : थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में 4 अगस्त को हुए टर्बुलेंस मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में आरोपी पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने गांजा का सेवन किया था। हालांकि, जांच एजेंसियों ने अभी इस दावे को अंतिम निष्कर्ष के तौर पर स्वीकार नहीं किया है। घटना के बाद डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA ने विमान उड़ा रहे दोनों…

Read More

एथेनॉल में गन्ने के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी: चीनी की कीमतें काबू करने के लिए सरकार उठा सकती है बड़ा कदम

बिज़नेस : देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने और घरेलू बाजार में सप्लाई बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार एथेनॉल उत्पादन को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार अक्टूबर से शुरू होने वाले नए सीजन में एथेनॉल बनाने के लिए गन्ने के इस्तेमाल को सीमित करने पर विचार कर रही है। मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला अगले महीने के आखिर तक लिया जा सकता है। दरअसल, देश में चीनी की कीमतें इस समय ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं और मौजूदा कीमतें…

Read More

27 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, सरकार से लिखित आश्वासन के बाद लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर 27 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आखिरकार अपना अनशन समाप्त कर दिया। गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। शुक्रवार सुबह जारी अपने वीडियो संदेश में वांगचुक ने बताया कि पिछले दो दिनों से केंद्र सरकार के साथ लगातार बातचीत चल रही थी। सरकार की ओर से तीन प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अनशन समाप्त…

Read More

आमिर खान को लॉरेंस गैंग से धमकी! तीसरी शादी को बताया ‘लव जिहाद’, अभिनेता ने पहले ही दिया था जवाब

मनोरंजन : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस गैंग की ओर से आमिर खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि गैंग की तरफ से एक लेटर और ऑडियो मैसेज जारी किया गया है, जिसमें आमिर खान की हाल ही में हुई तीसरी शादी को ‘लव जिहाद’ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कथित लेटर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से जारी…

Read More

देश में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI की बड़ी तैयारी, ₹10 और ₹20 से होगा ट्रायल

बिज़नेस : भारत की करेंसी व्यवस्था में जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI देश में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलीमर से बने बैंक नोटों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्रायल की शुरुआत सबसे पहले 10 और 20 रुपये के नोटों से की जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो साल 2027 से देशभर में पॉलीमर नोटों को बड़े स्तर पर जारी किया जा सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल…

Read More

बहराइच में दिल दहला देने वाला हादसा, मगरमच्छ ने 12 साल के मासूम को बनाया शिकार

उत्तर प्रदेश: बहराइच से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। घाघरा नदी के किनारे एक 12 साल का मासूम, जो अपने चाचा के साथ धान की रोपाई करने गया था, देखते ही देखते मगरमच्छ का शिकार बन गया। यह घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग चाहकर भी बच्चे की जान नहीं बचा सके। जानकारी के मुताबिक, धान की रोपाई का काम खत्म करने के बाद बच्चा नदी किनारे हाथ-पैर धो रहा था। तभी अचानक पानी से निकले…

Read More

जून में महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, 4.38% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन, आलू-अदरक महंगे, सोना-चांदी हुए सस्ते

न्यू दिल्ली : देश में आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जून महीने में खुदरा महंगाई दर यानी रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह लगातार छठा महीना है जब महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी में जहां महंगाई दर केवल 2.74 प्रतिशत थी, वहीं मई में यह बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गई थी और अब जून में यह 4.38 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि जनवरी 2025 के बाद पहली बार महंगाई भारतीय…

Read More

नगालैंड में IED धमाका: असम राइफल्स का जवान शहीद, चार घायल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

देश : नगालैंड से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। राज्य के चुमौकेदिमा जिले में शोखुवी-चुमौकेदिमा रोड पर हुए संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी IED धमाके में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हमला उस समय हुआ जब असम राइफल्स का काफिला नियमित ड्यूटी और रूटीन मूवमेंट के तहत इलाके से गुजर रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार सड़क किनारे पहले से लगाए गए IED को जवानों के वाहन के गुजरते ही विस्फोट कर…

Read More

अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय

न्यू दिल्ली  : दिल्ली के बहुचर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। यह मामला वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों से जुड़ा है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अदालत ने अपने फैसले में ताहिर हुसैन, नाजिम, कासिम, अनस और जावेद को हत्या, अपहरण, दंगा करने और विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने जैसे गंभीर अपराधों का दोषी माना है। हालांकि अदालत ने आपराधिक साजिश के आरोप…

Read More