Lucknow: लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ के खिलाफ आशियाना थाने में रेप और धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। शिकायत एक तलाकशुदा महिला ने की है।
महिला का आरोप है कि मोहम्मद कैफ ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का दावा है कि उसने कैफ को पहले ही बताया था कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है। इसके बावजूद कैफ ने उससे शादी करने की बात कही।
महिला के मुताबिक, वह दिल्ली की एक एयरलाइन कंपनी में केबिन क्रू के तौर पर काम करती थी। उसका आरोप है कि शादी का भरोसा मिलने के बाद उसने अपनी नौकरी तक छोड़ दी। इसके बाद कैफ अलग-अलग शहरों में मिलने के लिए बुलाता रहा।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह शादी की बात करती थी, तो उसे दोबारा भरोसा दिया जाता था। अप्रैल 2026 में उसने एक स्पोर्ट्स चैनल के पॉडकास्ट में अपनी बात रखी। इसके बाद मई में कैफ ने कथित तौर पर फोन कर पॉडकास्ट हटाने को कहा और फिर शादी का भरोसा दिया।
महिला का आरोप है कि इसके बाद उसे कोलकाता बुलाया गया और वहां भी संबंध बनाए गए। बाद में शादी से इनकार करने और कथित धमकियों के बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
महिला ने 31 अगस्त और 2 सितंबर को अलग-अलग थानों में शिकायत दी थी। सुनवाई न होने पर वह DCP ईस्ट के पास पहुंची। इसके बाद जांच ACP विभूतिखंड को सौंपी गई और 13 सितंबर को FIR दर्ज हुई।
मामले में BNS की धारा 69 और 351 लगाई गई हैं। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी। FIR में लगाए गए आरोप अभी आरोप हैं, साबित तथ्य नहीं।
