LUCKNOW: लखनऊ के शार्प ग्लोबल स्कूल की बसों को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में ऐसी बसें संचालित की जा रही हैं, जिनकी हालत बेहद खराब है। बताया जा रहा है कि एटा की एक खराब बस को राजधानी लखनऊ में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए चलाया जा रहा था। इसी दौरान बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे बच्चों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक बच्चा झुलस गया। घटना के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा और उनके…
Read MoreTag: लखनऊ
लखनऊ में पूर्व प्रधान और बेटे पर 25-25 हजार का इनाम
लखनऊ: लखनऊ में जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसके बेटे पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर जमीन को अपने नाम करवाने की कोशिश की और दस्तावेजों में दूसरे व्यक्ति को जमीन का मालिक दर्शाया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि जमीन से संबंधित दस्तावेजों में कथित तौर पर फर्जी…
Read Moreलखनऊ में पंचायत सहायकों का प्रदर्शन, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
लखनऊ: लखनऊ में पंचायत सहायकों के प्रदर्शन के दौरान उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब विपक्षी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से मानदेय तथा सेवा से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पंचायत सहायकों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। संजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायत सहायकों से कम मानदेय पर…
Read Moreलखनऊ में दरोगा पर भाजपा नेता से मारपीट का आरोप, सिर फोड़ा
लखनऊ : लखनऊ में झगड़े की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि जांच के दौरान एक दरोगा ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की और लाठी से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। भाजपा नेता के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर अभद्रता और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मामला एक पारिवारिक विवाद से जुड़ा था। इसी विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे…
Read Moreलखनऊ में प्रेमी-प्रेमिका ने होटल में दी जान, एक ही फंदे पर मिले शव; 18 दिन से रह रहे थे साथ
लखनऊ के चिनहट इलाके से प्रेमी-प्रेमिका की आत्महत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव एक होटल के कमरे में फंदे से लटके मिले। मृतक युवक हिंदू और युवती मुस्लिम समुदाय से थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। जानकारी के मुताबिक, हरदोई के रहने वाले 22 वर्षीय अमित कुमार और 19 वर्षीय नरगिस पिछले करीब 18 दिनों से चिनहट स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रह रहे थे। बुधवार को दोनों पूरे दिन कमरे से…
Read MoreIIT-IIM से पढ़ीं, लंदन की नौकरी छोड़ी और बनीं IAS; 13 साल बाद दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की आईएएस दिव्या मित्तल इस समय उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी 13 साल की सेवा यात्रा को विराम देने की जानकारी दी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है और इसे लेकर अंतिम स्थिति आगे स्पष्ट होगी। दिव्या मित्तल…
Read Moreलखनऊ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज, सरकार अलर्ट; 75 जिलों में निगरानी के निर्देश
लखनऊ: लखनऊ में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। संक्रमण को लेकर प्रदेश के सभी 75 जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और इलाज की व्यवस्था पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। सरकार का फोकस संक्रमण को शुरुआती स्तर पर ही रोकने और संभावित मामलों की समय पर पहचान करने पर है। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वाइन…
Read Moreलखनऊ में बैंक अफसर पत्नी की हत्या, बहन को भी मारी गोली; फिर खुद को किया शूट
Lucknow: लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपनी बहन को भी गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत दिव्या मिश्रा गुरुवार दोपहर अपने कार्यालय में थीं। इसी दौरान उनके पति मानस बाजपेई ने उन्हें फोन…
Read Moreलखनऊ में फिर चला भैंस हटाओ अभियान, PAC की मौजूदगी में 40 पशु पकड़े
लखनऊ: पारा इलाके में अवैध रूप से संचालित डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया। मोहान रोड, काकोरी मोड़ और आसपास के करीब छह मोहल्लों में नगर निगम की कैटल कैचर टीम ने पुलिस और पीएसी के साथ कार्रवाई की। अभियान में करीब 38 से 40 भैंसों को पकड़कर नगर निगम की टीम अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान ठाकुरगंज, पारा और सआदतगंज थानों की पुलिस के साथ एक कंपनी पीएसी और नगर निगम की एन्क्रोचमेंट टास्क फोर्स के करीब 100 जवान…
Read Moreरॉन्ग साइड से आए ट्रक ने भोजपुरी अभिनेता रोहित शर्मा को कुचला, शूटिंग से लौटते वक्त दर्दनाक मौत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में भोजपुरी अभिनेता और निर्देशक रोहित शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुडंबा थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर उस समय हुआ, जब रोहित अपने दोस्त के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दोस्त शोभित गंभीर रूप से घायल हैं और…
Read More