उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में दरगाह हजरत अब्बास रोड, रुस्तमनगर में चलते ई-रिक्शा में आग लग गई। ड्राइवर को जैसे ही आभास हुआ, वह उतरकर भाग गया। उतरने के बाद वह माथा पीटकर रोता रहा। उसकी आंखों के सामने पूरा ई-रिक्शा जल गया। आसपास के लोगों ने उसकी मदद की और किसी तरह आग बुझाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा रुस्तमनगर रोड से गुजर रहा था। उसी समय उसमें से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन रोका और नीचे…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
लखनऊ : गोमती नदी में मिला शव ; मां और बेटे होने की आशंका, बुर्क़े में मिला नोट
उत्तर प्रदेश : ( Lucknow) लखनऊ के चौक इलाके में लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास गोमती नदी में रविवार देर रात महिला और मासूम बच्चे के शव नदी में उत्तराते मिले। महिला के बुर्के में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें देवर, सास और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने की बात लिखी गई है। हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक, महिला की जहां पर डेडबॉडी थी, वहीं से करीब 100 मीटर की दूरी पर…
Read Moreलखनऊ: दो लड़कों की हुई मौत ; दूसरी बाइक के टक्कर लगने से हुआ यह हादसा
उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लड़कों की मौत हो गई। यह घटना कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास हुई, जब एक अज्ञात बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पोल से जा टकराए। मृतकों की पहचान सरोजनीनगर की हाइडिल कॉलोनी के रमेश के बेटे कमल (18) और बंथरा के लाला खेड़ा के वीरेंद्र के बेटे दीपांशु रावत (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार,…
Read Moreभाजपा नेता विनीत शुक्ला ‘बीनू’ ने दिल्ली में की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा
लखनऊ। 171 पश्चिम विधानसभा लखनऊ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी विनीत शुक्ला (बीनू) ने बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की। विनीत शुक्ला (बीनू) ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और विनीत शुक्ला (बीनू) के बीच संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विनीत शुक्ला (बीनू) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लखनऊ पश्चिम विधानसभा की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया।…
Read MoreUP : लखनऊ और आस पास के जिलों में आज छाए बादल ; आज 137 जिलों के अलर्ट, आंधी तूफान से 111 की मौत
उत्तर प्रदेश: यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह कानपुर, हरदोई, बदायूं और जालौन में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लखनऊ और बरेली में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 37 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। इधर, गर्मी भी असर दिखाने लगी है। बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 48 घंटे की बात करें…
Read Moreअपर्णा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, प्रतीक यादव के निधन पर जताया गहरा शोक
लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव (38) की सुबह करीब 6 बजे सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाए जाने की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। अपर्णा यादव के पति प्रतीक घर में ही गिर पड़े थे। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर चुके थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव तुरंत परिवार के पास पहुंचे। उन्होंने भावुक होकर श्रद्धांजलि दी और पोस्टमार्टम हाउस (KGMU) तक गए। अखिलेश ने कहा कि प्रतीक मेहनती और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक था,…
Read Moreसपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन, शोक में डूबा यादव परिवार
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। मात्र 38 वर्ष की उम्र में अचानक हुई इस घटना से राजनीतिक परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। वे राजनीति से…
Read Moreभारतीय किसान यूनियन (अ) ने नीलकमल पाण्डेय को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता ने संगठन का विस्तार करते हुए नीलकमल पाण्डेय (नीलू) को ‘युवा विंग’ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। लखनऊ के मलीहाबाद तहसील के ग्राम ससपन निवासी नीलकमल पाण्डेय की सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। मनोनयन पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर संघर्षरत रहेंगे और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएंगे। अपनी नियुक्ति पर नीलकमल पाण्डेय ( नीलू)…
Read More2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, योगी कैबिनेट विस्तार से बदले सियासी समीकरण
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की सरकार ने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया। लखनऊ स्थित Raj Bhavan में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छह नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जबकि दो राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। इस विस्तार के साथ योगी मंत्रिमंडल की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में यह केवल मंत्रियों का विस्तार नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारी का अहम हिस्सा…
Read Moreआगरा : ऑटो पलटकर एम्बुलेंस से टकराया; हादसे में पिता और पुत्र की मौत
उत्तर प्रदेश : (Agra)आगरा में रविवार सुबह अछनेरा-बोदला रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारी लेकर जा रहा ऑटो अचानक पलटकर एंबुलेंस से जा टकराया। दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस को लेकर भाग गया। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। चौकी इंचार्ज बिचपुरी के मुताबिक मृतक नेमसिंह 36 वर्ष पुत्र रोशन और शिवम 14 वर्ष पुत्र नेमसिंह हैं। वहीं, कांता, निखिल और प्रशांत घायल हो गए हैं। घायलों को…
Read More