लखनऊ। दिनांक 27 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ-खीरी में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रक्षाबंधन का पर्व परंपरा, प्रेम और सांस्कृतिक समरसता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों को स्वनिर्मित राखी बांधकर सुरक्षा एवं सम्मान का आश्वासन लिया एवं छात्रों की समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अनुपम प्रेम, आत्मीयता और…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
हत्या की साजिश के आरोपी 24 घंटे में छूटे, जेल के बाहर निकला काफिला; माला पहनाकर बनाई REEL
लखनऊ: लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां हत्या की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी महज 24 घंटे के भीतर बाहर आ गए। जेल से रिहा होते ही आरोपियों के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेल के बाहर कई गाड़ियों का काफिला निकाला गया, आरोपियों को फूल-मालाएं पहनाई गईं और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में आरोपी जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों से घिरे नजर आ रहे हैं। उनके साथ…
Read More10वीं की छात्रा ने मनचले को चप्पलों से पीटा, VIDEO वायरल; घर में घुसकर की थी गलत हरकत की कोशिश
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक 16 वर्षीय छात्रा ने साहस दिखाते हुए उसका पीछा कर रहे युवक का सामना किया। आरोप है कि युवक छात्रा को करीब तीन महीने से परेशान कर रहा था और स्कूल आते-जाते उसका पीछा करता था। रविवार देर शाम छात्रा को घर में अकेला देखकर युवक कथित तौर पर घर में घुस गया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।…
Read Moreस्कूल में स्कार्फ या हिजाब पहनने की इजाज़त नहीं; – इलाहाबाद हाई कोर्ट
प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रयागराज के एक स्कूल की नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता ने क्लास में शामिल होने के दौरान तय स्कूल ड्रेस कोड के साथ-साथ हिजाब पहनने की इजाज़त मांगी थी। यह फ़ैसला जस्टिस जे.जे. मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की डिवीज़न बेंच ने सुनाया।याचिकाकर्ता छात्रा ने उसी स्कूल से हाई स्कूल (10वीं क्लास) पास किया था और 11वीं क्लास में एडमिशन लेना चाहती थी। उसने दावा किया कि वह 6वीं क्लास से ही अपनी स्कूल यूनिफॉर्म के ऊपर स्कार्फ पहनती आ रही…
Read Moreपति भी चाहिए और प्रेमी भी! सीतापुर में रिश्तों को लेकर थाने पहुंचा मामला
उत्तर प्रदेश: सीतापुर जिले के महमूदाबाद में पति-पत्नी और एक युवक के बीच रिश्तों को लेकर ऐसा विवाद सामने आया, जिसने पुलिस को भी बातचीत के जरिए समाधान की कोशिश करने पर मजबूर कर दिया। मामला तब थाने पहुंचा, जब पत्नी ने अपने पति के साथ-साथ अपने प्रेमी के साथ भी रहने की इच्छा जताई। जानकारी के मुताबिक, महमूदाबाद के शुभम वर्मा अपनी पत्नी अंजू और नितिन विश्वकर्मा नाम के युवक के साथ थाने पहुंचे। तीनों के बीच साथ रहने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने पहले पति-पत्नी…
Read Moreअंडरवियर में ब्लूटूथ छिपाकर UPSSSC परीक्षा देने पहुंचा युवक, STF ने दबोचा
लखनऊ: UPSSSC की ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के दौरान नकल की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसटीएफ ने एक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डिवाइस को छिपाने के लिए विशेष जेब वाली बनियान बनवाई थी और उसे अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा केंद्र पहुंचा था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि रविवार को होने वाली परीक्षा में साल्वर गैंग सक्रिय है और कुछ अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कराने की तैयारी है। इसी…
Read Moreलखनऊ में बैंक अफसर पत्नी की हत्या, बहन को भी मारी गोली; फिर खुद को किया शूट
Lucknow: लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपनी बहन को भी गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत दिव्या मिश्रा गुरुवार दोपहर अपने कार्यालय में थीं। इसी दौरान उनके पति मानस बाजपेई ने उन्हें फोन…
Read Moreआयुषी यादव हत्याकांड में मां-बाप को उम्रकैद, लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मारी थी गोली
उत्तर प्रदेश: मथुरा के चर्चित आयुषी यादव हत्याकांड में कोर्ट ने करीब चार साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है। बेटी की हत्या के मामले में उसके पिता नितेश यादव और मां ब्रजवाला को उम्रकैद की सजा दी गई है। कोर्ट ने अपराध को क्रूर और वीभत्स बताते हुए कहा कि दोषियों के प्रति नरमी बरतने का कोई न्यायोचित आधार नहीं है। दोनों पर जुर्माना भी लगाया गया है। मामला नवंबर 2022 का है। दिल्ली के बदरपुर इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय आयुषी BCA की छात्रा थी। उसने राजस्थान के…
Read Moreछात्रों के प्रदर्शन से एक्शन में योगी सरकार! लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज
लखनऊ, महोबा, हमीरपुर, आजमगढ़ और उन्नाव समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शिक्षण संस्थानों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है।शिक्षकों की कमी, खराब व्यवस्थाओं और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ी शिकायतों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर विभिन्न शिक्षण संस्थानों की निगरानी की…
Read Moreयूपी में कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, 15 करोड़ लोगों को मिल रहा निःशुल्क राशन
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात का ऐलान किया है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी की गई। प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को अब प्रति कुंतल 125 रुपये लाभांश मिलेगा, जो पहले 90 रुपये था। यानी कोटेदारों के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित…
Read More