Lucknow: लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कांवड़ियों के भेष में आए कुछ युवकों ने एक स्कूल वैन में तोड़फोड़ कर दी। घटना चरक चौराहे की है, जहां वैन में सवार मासूम बच्चे अचानक हुए हमले से बुरी तरह डर गए और चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। लखनऊ से यह वीडियो एक मित्र ने भेजी है, मेडिकल कॉलेज के पास चरक चौराहे की घटना बताई जा रही है जहाँ स्कूली बच्चों की वैन पर पत्थर चलाया गया है। बताया जा रहा है कि…
Read MoreCategory: लखनऊ
एक भारत आंदोलन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उ.प्र राज्यपाल एवं उ.प्र मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया
लखनऊ। एक भारत आंदोलन (EBM) के प्रतिनिधिमंडल ने आज भारत की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लखनऊ के “प्रधान डाकघर चौक” से ज्ञापन प्रेषित कर देश में समान अवसर, आरक्षण व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा, निष्पक्ष एवं पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक समरसता तथा वास्तविक जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने की मांग की है। आंदोलन के प्रमुख सदस्य अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि यह किसी जाति, धर्म, वर्ग या समुदाय के विरोध का आंदोलन नहीं है, बल्कि भारत के संविधान की भावना…
Read Moreलखनऊ में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Lucknow: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका विनीता (35) अपने पति अवनीश कुमार, जो कैंट थाने में दरोगा हैं, और 13 वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ बुद्धेश्वर चौराहा स्थित भक्तामऊ में किराए के मकान में रहती थीं। पुलिस के…
Read More18वां सपादलक्ष रुद्राभिषेक : 27 चैकियों पर शिव परिवार के साथ 5,500 रुद्र विराजमान कर सामूहिक पूजन
शिव सेवा परिवार के तत्वावधान में भगवान शिव की अहैतुकी कृपा से श्रावण मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, गुरुवार को रामलीला ग्राउंड, ऐशबाग, लखनऊ में प्रातः 10:00 बजे से 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का शुभारंभ “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख आचार्य गिरजाशंकर दीक्षित, शिवशंकर पाण्डेय एवं डॉ. योगेश व्यास सहित पाँच सहयोगी आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव एवं शिव परिवार का षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया। पूजन में भगवान का आवाहन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, सुगंधित जलाभिषेक, वस्त्र, यज्ञोपवीत, चंदन, अक्षत, मिश्रित अन्न,…
Read Moreठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में कैंसर मरीज को मिली नई जिंदगी, 40 वर्षीय मरीज जीभ के किनारे बने घाव से परेशान था
ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार मुख कैंसर के एक मरीज की सफल सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने इसे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। लखनऊ: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में मुख कैंसर की सफल सर्जरी कर चिकित्सकों ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। ठाकुरगंज निवासी 40 वर्षीय एक मरीज लंबे समय से जीभ के किनारे बने ऐसे घाव से…
Read Moreपूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत पर नया मोड़, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
लखनऊ: मंगलवार को दारुलशफा स्थित नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे वे बलिया के बेल्थरा रोड से भाजपा विधायक हंसूराम के सरकारी आवास पहुंचे थे। उस समय विधायक मौजूद नहीं थे। बताया गया कि उन्होंने वहां मौजूद हेल्पर से कॉफी मंगाई और कमरे में बैठ गए। लेकिन जब हेल्पर कॉफी लेकर लौटा तो कमरा खाली था। इसी बीच बाहर लोगों का शोर सुनाई दिया और नीचे जाकर देखा गया तो नानकदीन भुर्जी…
Read Moreलखनऊ में डिंपल यादव समेत विपक्षी नेताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग धकेली; पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने सपा सांसद डिंपल यादव समेत विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी नारेबाजी की। छात्रों ने ‘शर्म करो-शर्म करो’ के नारे लगाते हुए विभिन्न राज्यों में पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं से जवाब मांगा।छात्र दोपहर करीब 12 बजे विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 (आजाद द्वार) पर एकत्र हुए और प्रदर्शन शुरू किया। छात्रों का आरोप था कि गैर-एनडीए सरकार वाले राज्यों में पेपर लीक…
Read Moreअतिक्रमण से जाम का जंजाल, आलमबाग में रोज़ घंटों फंस रहे यात्री
उत्तर प्रदेश : (लखनऊ) लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल आलमबाग में सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों और फुटपाथों पर लगी दुकानों की वजह से हर दिन लंबा जाम लग रहा है। इसका सबसे अधिक असर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, मरीजों और बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम…
Read Moreलखनऊ में सनसनीखेज खुलासा! मामा-भांजा चला रहे थे अंतरराष्ट्रीय ठगी का कॉल सेंटर
लखनऊ: विभूतिखंड में पुलिस ने एक बड़ा साइबर ठगी रैकेट ध्वस्त कर दिया है। मामा-भांजे समेत परिवार के सदस्य मिलकर अमेरिकी नागरिकों को फर्जी एप्पल कस्टमर सपोर्ट बनकर लूट रहे थे। गिरोह ने 6 राज्यों के 35 एजेंटों के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धोखाधड़ी का जाल बिछाया था।रात 2:55 बजे विभूतिखंड थाना टीम ने साइबर हाइट बिल्डिंग के फ्लैट 420A में छापा मारा। मौके से 35 वर्क स्टेशन, लैपटॉप, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “22 जुलाई की रात मुखबिर…
Read MoreKGMU में 2 साल की बच्ची की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफल, आयुष्मान योजना के तहत मिला मुफ्त इलाज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉक्टरों की टीम ने मात्र दो वर्ष की बच्ची की रीढ़ की हड्डी की बेहद जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसकी जिंदगी को नई उम्मीद दी है। डॉक्टरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इतनी कम उम्र के बच्चे में इस प्रकार की स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी का यह पहला मामला माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची रीढ़ की हड्डी में टीबी (स्पाइनल ट्यूबरकुलोसिस) से पीड़ित…
Read More