Lucknow: लखनऊ के विकासनगर स्थित होटल टाउन इन में सोमवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गोरखपुर में तैनात सिपाही अंकित सिंह (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अंकित रविवार को अपने दोस्त आदिल शाह के साथ गोरखपुर से लखनऊ आए थे और दोनों होटल में रुके थे। सोमवार सुबह जब आदिल सोकर उठा तो अंकित नहीं जागे। कई बार कोशिश करने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर उसने होटल मैनेजर को सूचित किया। इसके बाद विकासनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे…
Read MoreCategory: लखनऊ
फोन की किस्त के बदले खून निकलवाने वाले का पर्दाफाश, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
LUCKNOW: डिजिटल दौर में जहां मोबाइल फोन हर इंसान की जरूरत बन चुका है, वहीं इसके फाइनेंस और ईएमआई (किस्त) से जुड़ा एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है। फोन की किस्त समय पर न चुका पाने की सजा के तौर पर एक बेबस युवक के साथ जो दरिंदगी की गई, उसने इंसानियत को तार-तार कर दिया है। पुलिस ने इस अमानवीय वारदात में शामिल तीसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले से जुड़े दो आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। मामला…
Read Moreलखनऊ के लुलु मॉल के 2 रेस्टोरेंट में गंदगी और कॉकरोच मिले, कार्रवाई; 8 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड
LUCKNOW: लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच के दौरान कई रेस्टोरेंट और फूड प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। विभाग ने लखनऊ समेत तीन शहरों में बड़े स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया। 18 सितंबर 2026 को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में 52 टीमों ने 78 फूड कोर्ट और फास्ट-फूड प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें कई जगहों पर साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में कमियां मिलीं। लुलु मॉल में भी जांच के दौरान दो रेस्टोरेंट में स्वच्छता से जुड़ी गंभीर खामियां…
Read Moreलखनऊ के शार्प ग्लोबल स्कूल की बस में धुआं, बच्चा झुलसा
LUCKNOW: लखनऊ के शार्प ग्लोबल स्कूल की बसों को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में ऐसी बसें संचालित की जा रही हैं, जिनकी हालत बेहद खराब है। बताया जा रहा है कि एटा की एक खराब बस को राजधानी लखनऊ में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए चलाया जा रहा था। इसी दौरान बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे बच्चों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक बच्चा झुलस गया। घटना के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा और उनके…
Read Moreबेटी के जन्म पर निकला खुशियों का काफिला, गुब्बारों से सजी गाड़ियों के साथ घर पहुंची नन्ही परी
लखनऊ। बेटी के जन्म को लेकर समाज में बदलती सोच की एक खूबसूरत तस्वीर राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में देखने को मिली। यहां बेटी के जन्म की खुशी में ऐसा जश्न मनाया गया कि गांव ही नहीं, आसपास के इलाके में भी यह स्वागत चर्चा का विषय बन गया। दुर्गेश त्रिपाठी अपनी नवजात बेटी को अस्पताल से घर लाने के लिए कई गाड़ियों के भव्य काफिले के साथ निकले। देखते ही देखते यह काफिला लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। नन्ही बिटिया के स्वागत…
Read Moreलखनऊ एयरपोर्ट पर 40 लाख के iPhone और MacBook की बड़ी खेप जब्त
लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट पर राज्य कर विभाग की टीम ने करीब 40 लाख रुपये कीमत के iPhone और MacBook की खेप पकड़ी है। विभाग के मुताबिक, माल के साथ जरूरी दस्तावेज नहीं मिले. जांच में बिना बिल और ई-वे बिल के सामान लाए जाने का मामला सामने आया है.बताया गया कि यह खेप अहमदाबाद, गुजरात से लखनऊ पहुंची थी. इसके बाद इसे उत्तर प्रदेश में खपाने की तैयारी थी. राज्य कर विभाग ने पूरी खेप को अपने कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है. विभागीय जांच के…
Read Moreलखनऊ में 70 साल की महिला की चाकू से हत्या, शव से 5 फीट दूर मिला हथियार; तकिए के नीचे भी मिला दूसरा चाकू
Lucknow: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान छेदना के रूप में हुई है। वह अपने घर में अकेली रहती थीं। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव की महिला आशा छेदना को दूध देने उनके घर पहुंचीं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने के बाद…
Read Moreपीएम मोदी के जन्मदिन पर 3 लाख दीयों से जगमगाया राष्ट्र प्रेरणा स्थल, सीएम योगी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
Lucknow: लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल भव्य दीपोत्सव का साक्षी बना। 17 सितंबर की शाम यहां करीब 3 लाख दीये जलाए गए। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा राष्ट्र प्रेरणा स्थल जगमगा उठा। ड्रोन कैमरे से सामने आया नजारा बेहद भव्य दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला दीप जलाकर की। इस दीप को ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम दिया गया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर स्थापित महान विभूतियों की प्रतिमाओं के सामने भी दीप प्रज्वलित किए। दीपोत्सव को…
Read Moreलखनऊ में हिट एंड रन: महिला मित्र से विवाद, फिर कार चढ़ाकर फरार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवक पर अपनी महिला मित्र को कार से टक्कर मारकर मौके से फरार होने का आरोप लगा है। घटना में युवती सड़क पर गिर गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गई। पुलिस के मुताबिक, सुबह अनामिका नाम की युवती जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची थी। इसी दौरान उसका पुरुष मित्र शाहनवाज भी एक अन्य महिला मित्र के साथ वहां पहुंच गया। शाहनवाज…
Read Moreलखनऊ में पत्नी को पिस्टल दिखाते समय चली गोली, युवक की मौत
Lucknow: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पत्नी को पिस्टल दिखाते समय अचानक गोली चलने से 29 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक की कनपटी में लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महिपाल खेड़ा, सरसवां निवासी यशार्थ शरण यादव के रूप में हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करते थे। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 11 बजे यशार्थ एक अवैध पिस्टल लेकर घर…
Read More