कौशांबी जिले में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंझनपुर तहसील के पश्चिम शरीरा कस्बे में एक कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से मकान ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे और मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबा हटाया, लेकिन तब तक 26 वर्षीय माया देवी, उनके 3 वर्षीय बेटे अनुभव और 5 वर्षीय बेटी श्वेता की मौत हो चुकी थी। हादसे में 7 वर्षीय अंकुश गंभीर रूप से घायल हो…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
लखनऊ के कसमंडी कला में किला-मंदिर बनाम मस्जिद विवाद: क्या है पूरा मामला?
लखनऊ: मलिहाबाद तहसील अंतर्गत कसमंडी कला गांव में 11वीं शताब्दी के राजा कंसा पासी के किले को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष में तीखा विवाद छिड़ा हुआ है। पासी समाज और हिंदू संगठन (हिंदू महासभा, लाखन आर्मी, सुहेलदेव आर्मी) दावा करते हैं कि यह परिसर महाराजा कंसा पासी (नागवंशी शासक) का प्राचीन किला है, जिसमें शिव मंदिर था। मुस्लिम पक्ष इसे सदियों पुरानी मस्जिद-मजार और कब्रिस्तान बताता है, जहां लंबे समय से नमाज पढ़ी जा रही है। पासी समाज का कहना है कि किले की दीवारें लखौरी ईंटों और चूने…
Read Moreआगरा में 70 फीट गहरे कुएं में गिरी मासूम की मौत, पिता की चीख सुन नम हुईं आंखें
उत्तर प्रदेश: आगरा के जैतपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गुरुवार शाम गोपालपुरा गांव में अपने नाना के घर आई चार वर्षीय मासूम बिट्टू खेलते-खेलते करीब 70 फीट गहरे कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें भी पहुंचीं, लेकिन कुएं में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण राहत एवं बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।…
Read Moreहमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, आंधी-बारिश को बताया गया हादसे का कारण
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूरों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत-बचाव कार्य कई घंटों तक चलता रहा। हादसा हमीरपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर ललपुरा क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि देर रात लगभग दो बजे…
Read Moreलखनऊ : ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर ; दो ड्राइवरों में से एक की मौत दूसरा केबिन में फंसा
उत्तर प्रदेश : (Lucknow) लखनऊ में गुरुवार तड़के रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। निगोहां थाना क्षेत्र में जिओ पेट्रोल पंप के सामने चावल और गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने आ गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार पुत्र सत्रोहन प्रसाद निवासी अमावा दोस्तपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली उम्र करीब 45 वर्ष गंभीर रूप से…
Read Moreलखनऊ : प्रॉपर्टी डीलर पे दिनदहाड़े फायरिंग:कल्लीपश्चिम बाजार का यह मामला
उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ में बुधवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने होली संदीप नामक युवक पर फायरिंग की। घटना पीजीआई थाना क्षेत्र में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल होली संदीप को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश सहित विभिन्न बिंदुओं…
Read Moreलखनऊ: चलती ई रिक्शा में लगी आग ; ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई
उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में दरगाह हजरत अब्बास रोड, रुस्तमनगर में चलते ई-रिक्शा में आग लग गई। ड्राइवर को जैसे ही आभास हुआ, वह उतरकर भाग गया। उतरने के बाद वह माथा पीटकर रोता रहा। उसकी आंखों के सामने पूरा ई-रिक्शा जल गया। आसपास के लोगों ने उसकी मदद की और किसी तरह आग बुझाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा रुस्तमनगर रोड से गुजर रहा था। उसी समय उसमें से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन रोका और नीचे…
Read Moreलखनऊ : गोमती नदी में मिला शव ; मां और बेटे होने की आशंका, बुर्क़े में मिला नोट
उत्तर प्रदेश : ( Lucknow) लखनऊ के चौक इलाके में लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास गोमती नदी में रविवार देर रात महिला और मासूम बच्चे के शव नदी में उत्तराते मिले। महिला के बुर्के में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें देवर, सास और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने की बात लिखी गई है। हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक, महिला की जहां पर डेडबॉडी थी, वहीं से करीब 100 मीटर की दूरी पर…
Read Moreलखनऊ: दो लड़कों की हुई मौत ; दूसरी बाइक के टक्कर लगने से हुआ यह हादसा
उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लड़कों की मौत हो गई। यह घटना कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास हुई, जब एक अज्ञात बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पोल से जा टकराए। मृतकों की पहचान सरोजनीनगर की हाइडिल कॉलोनी के रमेश के बेटे कमल (18) और बंथरा के लाला खेड़ा के वीरेंद्र के बेटे दीपांशु रावत (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार,…
Read Moreभाजपा नेता विनीत शुक्ला ‘बीनू’ ने दिल्ली में की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा
लखनऊ। 171 पश्चिम विधानसभा लखनऊ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी विनीत शुक्ला (बीनू) ने बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की। विनीत शुक्ला (बीनू) ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और विनीत शुक्ला (बीनू) के बीच संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विनीत शुक्ला (बीनू) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लखनऊ पश्चिम विधानसभा की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया।…
Read More