राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वीर हक़ीक़त राय नगर लखनऊ पश्चिम भाग के द्वारा भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग शिक्षकों के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों ने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Read More

झांसी में CM योगी का योग संदेश, बोले- स्वस्थ नागरिक ही बनाता है मजबूत राष्ट्र

झांसी: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश की ई-आयुष पत्रिका का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि…

Read More

70 की उम्र में 50 जैसा दिखने का मंत्र! कोलकाता में PM मोदी ने किया योग, दिया हेल्दी एजिंग का संदेश

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया और देश-दुनिया को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान करीब 35 हजार लोगों ने सामूहिक योग सत्र में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश सिर्फ लंबी उम्र जीने की नहीं, बल्कि स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जीने की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 40 साल की उम्र में 20 साल जैसी लचक, 50 साल की उम्र में 30 साल जैसी ऊर्जा और 70 साल की…

Read More

PM मोदी पेरिस पहुंचे: भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, G7 Summit में ट्रम्प का बड़ा बयान

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार देर रात (भारतीय समयानुसार) पेरिस पहुंच गए। होटल के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से हाथ मिलाया, बच्चों को दुलार किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। पेरिस पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित 52वें G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान उनकी अमेरिकी…

Read More

पंजाब में लोककल्याण की नई पहल: सरकार और एनजीओ मिलकर करेंगे सेवा कार्य, सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट: पंजाब में जनसेवा और लोककल्याण को नई दिशा देने की पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने आज मानवता की सेवा के लिए समर्पित संस्था Global Sikh द्वारा आयोजित ‘पंजाब सेवा सम्मेलन’ में भाग लिया और सामाजिक सेवा संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा और दूरदर्शी निर्णय लेते हुए घोषणा की कि सरकार और गैर-सरकारी संगठनों यानी एनजीओ के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति का उद्देश्य समाज कल्याण और…

Read More

अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसना अब पड़ सकता है महंगा, FSSAI ने जारी की चेतावनी

दिल्ली: देशभर में चाय की दुकानों, ढाबों, रेहड़ियों और छोटे-बड़े होटलों में खाद्य पदार्थों को अखबार में परोसने या पैक करने की पुरानी परंपरा अब मुश्किल में पड़ सकती है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इस प्रथा को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है और कहा है कि अखबार में खाद्य पदार्थ रखना लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। एफएसएसएआई के अनुसार, अखबारों में इस्तेमाल होने वाली स्याही में कई प्रकार के हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं। जब गर्म समोसे, पकौड़े, जलेबी,…

Read More

चंडीगढ़ प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी का अनावरण, सीएम नायब सिंह सैनी बोले- खेलों से निखरती है प्रतिभा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित ‘T20 चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (CPL) 2026’ के चौथे संस्करण के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया और लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ प्रीमियर लीग केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विशेष रूप…

Read More

67 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी, पंजाब मॉडल की फिर हुई चर्चा

दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने 355 और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद अब तक 67,037 युवाओं को पूरी तरह योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह भ्रष्टाचार और सिफारिश से मुक्त रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि जहां देश के कई हिस्सों में भर्ती…

Read More

लखनऊ में बेकाबू डंपर का कहर, सब्जी की दुकानों पर चढ़कर पलटा; 2 युवक गंभीर घायल

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। चिनहट थाना क्षेत्र के अपट्रान चौराहे के पास तेज रफ्तार से दौड़ रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी सब्जी की दुकानों पर चढ़ते हुए पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि दुकान के अंदर सो रहे दो युवक उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,…

Read More

मणिपुर में असम राइफल्स और तंगखुल महिलाओं के बीच टकराव, उखरुल में तनाव गहराया

दिल्ली: मणिपुर के उखरुल जिले में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब सैकड़ों तंगखुल नगा महिलाएं असम राइफल्स के जवानों और उनके वाहनों के सामने मानव दीवार बनकर खड़ी हो गईं। शोक्वाओ और न्यू हेवन इलाके में हुए इस विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें सामने आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिलाएं मशालें और लाठियां लेकर असम राइफल्स की आगे बढ़ती टुकड़ियों को रोकने का प्रयास कर रही थीं। प्रदर्शनकारियों का…

Read More