लखनऊ में सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारी, शराब के नशे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या

Lucknow: लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह कथित तौर पर शराब के नशे में थे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकासनगर के सेक्टर-सी, सबोली निवासी 52 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र जीत बहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह श्रीराम सिक्योरिटी एजेंसी में…

Read More

उत्तराखंड में दो रहस्यमयी गुमशुदगियां: पिंडारी ग्लेशियर से अभिषेक और दयारा बुग्याल से बबीता लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से दो लोगों के रहस्यमयी ढंग से लापता होने की घटनाओं ने प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। एक ओर नोएडा के 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, वहीं दूसरी ओर रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे दयारा बुग्याल ट्रैक के दौरान लापता हो गई हैं। दोनों मामलों में बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाया जा रहा है। सबसे पहले अभिषेक चौहान के लापता होने का मामला सामने आया। नोएडा निवासी अभिषेक…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर फिर उठा सवाल, शिशिर शर्मा ने जताया शक

फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर Sushant Singh Rajput की मौत को लेकर बहस तेज हो गई है। इस बार यह मुद्दा उठाया है एक्टर Shishir Sharma ने, जिन्होंने फिल्म Chhichhore में सुशांत के साथ काम किया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शिशिर शर्मा ने साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सुशांत आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते थे। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान टीवी के दिनों से थी, जब शिशिर शर्मा ‘यहां मैं घर घर खेली’ में और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर रहे…

Read More

‘वाराणसी’ की शूटिंग के बीच प्रियंका चोपड़ा ने बिताए सुकून भरे पल, पूल किनारे दिखा ग्लैमरस अंदाज

दिल्ली: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है, जहां प्रियंका अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच भी खुद के लिए समय निकालना नहीं भूल रहीं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उनके रिलैक्स और सेल्फ-केयर मोमेंट्स की झलक देखने को मिली। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीकेंड की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह स्विमिंग पूल…

Read More

‘काला हिरण’ फिल्म का पोस्टर जारी, सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर आधारित होगी कहानी

Delhi: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित आगामी फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि इसका फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा। पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि इसकी कहानी देश के सबसे चर्चित कानूनी और विवादित मामलों में से एक पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म के निर्माता अमित जानी के अनुसार, ‘काला हिरण’ केवल शिकार…

Read More

दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से कथित रूप से जुड़े 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से हथियार, ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह समूह दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई संवेदनशील इलाकों में बड़े हमलों की योजना बना…

Read More

स्पाइसजेट पर GST का शिकंजा, ₹125 करोड़ का टैक्स नोटिस जारी, रजिस्ट्रेशन रद्द होने का खतरा

दिल्ली: आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही देश की प्रमुख बजट एयरलाइन स्पाइसजेट की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST विभाग ने कंपनी को करीब 125 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। विभाग का आरोप है कि एयरलाइन ने कई महीनों से GST रिटर्न समय पर दाखिल नहीं किए हैं और लगातार नियमों का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही स्पाइसजेट का GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक GST अधिकारियों ने…

Read More

IILM एकेडमी आफ हायर लर्निंग का 17वां वार्षिकोत्सव : “ज़ील 2026” का भव्य आयोजन

लखनऊ: गोमती नगर स्थित आई0आई0एल0एम0 एकेडमी आफ हायर लर्निंग के 17वें वार्षिकोत्सव “ज़ील 2026” के द्वितीय चरण का शुभारम्भ 20 फरवरी को संस्थान के निदेशक डॉ0 वी0 वी0 गोपाल एवं डीन डॉ. सुचिता विश्वकर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 21 फरवरी 2026 को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय “ज़ील 2026” का समापन हो गया। ज़ील 2026 में शहर के 40 से ज्यादा स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं प्रबधंन संस्थानों के छात्रों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। ज़ील 2026 के अतिंम दिन आई0आई0एल0एम0…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन “उत्कृष्ट और प्रेरणादायक” – राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन को “उत्कृष्ट और प्रेरणादायक” बताया और कहा कि इसमें राष्ट्रीय प्रगति, सुरक्षा योजनाओं और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के रोडमैप पर प्रकाश डाला गया।एक्स पर एक पोस्ट में, रक्षा मंत्री ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लाल किले की प्राचीर से एक उत्कृष्ट और प्रेरक संबोधन, जिसमें उन्होंने कई विषयों पर प्रकाश डाला और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने अपने भाषण…

Read More

विदिशा- 14 लाख 30 हजार से अधिक मूल्य का पेट्रोल, डीजल का स्टाॅक जप्त

विदिशा :-कलेक्टर अंशुल गुप्ता के द्वारा जिले में संचालित पेट्रोल डीजल पम्पो के आकस्मिक निरीक्षण हेतु दल गठित किए गए है। उक्त दल पेट्रोल पम्पो का निरीक्षण व निर्धारित मापदण्डो का पालन पेट्रोल पम्प संचालको द्वारा किया जा रहा है की नहीं कि भी परख कर रहे है। कलेक्टर श्री गुप्ता के द्वारा गठित दल के सदस्यो द्वारा आज किए गए आकस्मिक निरीक्षण दौरान संपादित कार्यवाही की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुवाय ने बताया कि गंजबासौदा अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत मेसर्स आशीष आटोमोबाईल पेट्रोल पम्प का औचक…

Read More