झांसी में CM योगी का योग संदेश, बोले- स्वस्थ नागरिक ही बनाता है मजबूत राष्ट्र

झांसी: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश की ई-आयुष पत्रिका का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि…

Read More

प्रयागराज: हिंदू युवती की मौत के 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पहचान छिपाकर शादी का आरोप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवती की मौत के 35 दिन बाद उसका शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। हालांकि, शव काफी सड़-गल चुका था, इसलिए डॉक्टर मौत की स्पष्ट वजह का पता नहीं लगा सके। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली गोल्डी साकेत का है। परिजनों का आरोप है कि प्रयागराज के रहने वाले साहिल खान ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को “प्रिंस” बताया और इंस्टाग्राम के…

Read More

आगरा में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सिकंदरपुर के पास ग्वालियर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रही कार से टकरा गई। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा…

Read More

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी युवक पर शक

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार रात हुई इस वारदात का खुलासा मंगलवार सुबह तब हुआ, जब ग्रामीणों ने घर के बाहर खून से लथपथ शव पड़े देखे। मृतकों में श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू (65), अमरावती (58) और इंद्रावती (55) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर घर के अंदर और बाहर दौड़ाकर हमला किया। तीनों के सिर पर लोहे की रॉड या किसी भारी…

Read More

14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला पॉलीक्लिनिक का दर्जा

गुणवत्तापरक इलाज उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन को उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद लखनऊ में मई माह से सिटी पॉलीक्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद के 14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यू-पीएचसी) को उच्चीकृत कर सिटी पॉलीक्लिनिक के रूप में विकसित किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी। औरंगाबाद पीएचसी में फीटा काटकर उच्चीकृत 14 सिटी पॉलीक्लिनिक का लोकार्पण कर उप…

Read More

ऊर्जा विभाग की अंतर्कलह पर वंशराज दुबे का हमला, मंत्री के आरोपों ने योगी सरकार की पोल खोली

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के बीच सार्वजनिक रूप से सामने आए विवाद को योगी सरकार की प्रशासनिक विफलता, भ्रष्टाचार और अफसरशाही के वर्चस्व का सबसे बड़ा प्रमाण बताते हुए कहा कि जब प्रदेश का ऊर्जा मंत्री अपने ही विभाग में हो रही कथित अनियमितताओं, जाति-धर्म के आधार पर भर्ती, अनुभवी कर्मचारियों की छंटनी और बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसे मामलों में पत्र लिखकर गुहार लगाने को मजबूर हो जाए तो…

Read More

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासत गरम, 4 लोगों पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। मामले में कानपुर और प्रतापगढ़ में कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव के संबंध में आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट साझा कर उनकी तथा उनके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। कानपुर में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव की शिकायत…

Read More

रातों-रात चला बुलडोजर और ध्वस्त हो गई ‘बीहड़ वाले सैयद बाबा’ की मजार

इटावा की एक मजार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। वजह है वहां हुई बुलडोजर कार्रवाई, जिसने कुछ ही घंटों में पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम वन विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और फिर रातभर चली कार्रवाई में ‘बीहड़ वाले सैयद बाबा’ के नाम से मशहूर मजार को जमींदोज कर दिया। हालांकि, जिस जमीन पर यह मजार स्थित थी, उसे पूरी तरह समतल कर दिया गया और बाद में वहां पौधे भी लगा दिए…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर PMO सख्त! 7 करोड़ की कथित चोरी के आरोपों पर ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। अब इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के हस्तक्षेप की खबर सामने आने के बाद विवाद और भी गहरा गया है। सूत्रों के मुताबिक, पीएमओ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने दावा किया कि राम मंदिर के चढ़ावे में 5 से 7 करोड़ रुपये तक…

Read More

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बोले— हर भारतीय को जोड़ने वाला नाम है राम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा श्रवण किया। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कथा के विश्राम दिवस पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने नवधा भक्ति के अंतर्गत सख्य भाव की व्याख्या करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता भगवान के चरणों में अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति…

Read More