आध्यात्मिक रंग में सराबोर हुआ ठाकुरगंज, श्रीमद्भागवत कथा से बह रही भक्ति की अविरल धारा

Embed Facebook Post लखनऊ: ठाकुरगंज स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में इस समय भक्ति की अद्भुत धारा बह रही है। भगवान परशुराम जी के 20वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया है। यह महोत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि श्रद्धा और सामुदायिक एकता का प्रतीक बन गया है। भक्तगण बड़ी संख्या में कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे हैं, जिससे वातावरण पूरी तरह मंगलमय हो गया है।

Read More

साइकिल सवार को हरबंश मोहाल में ट्रक वाले ने रौंदा: पत्नी – बोली थाने वाले बिक गए है , बेटी की होने वाली हैं शादी , इंसाफ दिला दो

उत्तर प्रदेश : (Kanpur)हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में आइसक्रीम का ठेला खड़ा कर लौट रहे साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार देर रात रौंद दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने ट्रक का पीछा किया, जिस पर चालक कूद कर फरार हो गया। मौके पर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने घर भेज दिया। गुरुवार सुबह थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। पोस्टमाार्टम हाउस पहुंची मृतक की पत्नी चीख-चीख कर बोली कि थानेवाले बिक गए, रात में पुलिसवाले पैर छूकर बोल रहे…

Read More

श्रीमद् भागवत कथा एवं भंडारे का आयोजन

जनपद बस्ती:- सोरी गांव में धार्मिक माहौल के बीच श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 08 अप्रैल 2026, बुधवार से होगा, जो 16 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। कथा का वाचन अयोध्या धाम के प्रसिद्ध कथा वाचक पं. अभिषेक त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा। वहीं, कथा के मुख्य श्रोता के रूप में श्रीमती विमला सिंह एवं श्री विनदेश्वरी सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत 12 अप्रैल को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 14 अप्रैल को श्रीकृष्ण…

Read More

लखनऊ का कुड़िया घाट बनेगा जनआंदोलन का केंद्र: 13 अप्रैल को ‘गोमती स्नान’ का आयोजन, सभी बड़े नेताओं को न्योता

उत्तर प्रदेश: लखनऊ की जीवनरेखा कही जाने वाली गोमती नदी आज गंभीर प्रदूषण की मार झेल रही है। इसी चिंता को केंद्र में रखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता, “समग्र विकास इंडिया” के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकार ब्रजभूषण दूबे ने एक अनोखा और प्रभावशाली जनजागरण अभियान शुरू किया है। सोमवार को लखनऊ के कुड़िया घाट पर उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से एक “सीबीआई अफसर” को जगाने का प्रयास किया, जो गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की वर्षों से चल रही जांच की धीमी गति पर सवाल उठाने का प्रतीक था। इस दौरान उनका…

Read More

गोमती दर्शन यात्रा का कुड़िया घाट पर भव्य समापन: पीलीभीत से लखनऊ तक गूंजा नदी संरक्षण का संकल्प

लखनऊ: गोमती दर्शन यात्रा का भव्य समापन लखनऊ के कुड़िया घाट पर श्रद्धा, उत्साह और जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। माँ गोमती नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा पीलीभीत के माधव टांडा से प्रारंभ होकर शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुँची। यात्रा के प्रथम चरण का नेतृत्व गोमती दर्शन के संयोजक एडवोकेट अनुराग पाण्डेय द्वारा किया गया, जबकि मार्गदर्शन संस्था की अध्यक्ष श्वेता सिंह द्वारा प्रदान किया गया। समापन समारोह की शुरुआत विधिवत पूजन और हवन के साथ हुई, जिसमें मुख्य…

Read More

हनुमान जन्मोत्सव: लेटे हनुमान मंदिर में 51 किलो लड्डुओं का भव्य भोग

लखनऊ: आज लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ| हनुमान जी का 51 किलो के लड्डू से भोग लगाया गया । पूरे मंदिर को केसरिया गुब्बारे से सजाया गया। हजारों भक्तों ने आज हनुमान जी का चोला और प्रसाद चढ़ाया । सुबह हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया गया और लंगोट वाला विशिष्ट श्रृंगार किया गया । इसके उपरांत ट्रस्ट के मुख्य सेवादार डॉ विवेक तांगड़ी द्वारा हनुमान जी की भव्य महाआरती उतारी गई । हनुमान जी की बाल रूप लेटी हुई अष्टधातु की मूर्ति…

Read More

मलिहाबाद में ‘कवच आम सभा’ का आयोजन, कवच मैंगो फ्रूट प्रोटेक्शन बैग रहा आकर्षण का केंद्र

मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम अटारी (माल), लखनऊ में मेटा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड एवं अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति के संयुक्त तत्वावधान में “कवच आम सभा” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रगतिशील आम बागवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH), रहमानखेड़ा, लखनऊ के निदेशक डॉ. टी. दामोदरन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. डी.के. वर्मा (उपनिदेशक, उद्यान विभाग) एवं उद्यान निरीक्षक दिलीप कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील बागवान कुँवर बलबीर…

Read More

CM योगी ने लॉन्च किया डॉ. नीरज बोरा का भजन ‘बस आए श्याम नज़र’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की राजनीति में सक्रिय रहने वाले विधायक डॉ. नीरज बोरा अब भक्ति के रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. बोरा द्वारा गाए गए उनके पहले भजन ‘बस आए श्याम नज़र’ का भव्य विमोचन किया। जनसेवा के साथ-साथ आध्यात्मिक रुचि रखने वाले डॉ. बोरा के लिए यह पल बेहद भावुक रहा। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। खाटू श्याम को समर्पित इस भजन में विधायक जी की गहरी आस्था…

Read More

श्री राम नवमी उत्सव 2026: दुबग्गा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, देखें VIDEO

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी का दुबग्गा इलाका रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति के एक ऐसे अनूठे सागर में डूब गया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। शनिदेव मंदिर सेवा समिति के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत शुक्ला ‘बीनू’ द्वारा आयोजित एक दिवसीय ‘सनातन मेला’ ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता की एक नई मिसाल भी पेश की। पूरे दुबग्गा बाजार को सजाया गया था, जहाँ शाम होते ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने माहौल को पूरी तरह राममय कर दिया। View…

Read More