गोला गोकर्णनाथ-खीरी। स्थानीय विद्यालय वि.कुं.स्मा. सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण में ऐतिहासिक योगदान रहा है। स्वतंत्रता के बाद देश की विभिन्न रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका जीवन…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
लखनऊ ट्रिपल मर्डर: 5वें दिन पीड़ित परिवार से मिले DGP, चाचा-बहन पर 25-25 हजार का इनाम; घर की पैमाइश करने पहुंची LDA टीम
Lucknow: लखनऊ के सआदतगंज ट्रिपल मर्डर केस में पांचवें दिन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बारिश के बीच डीजीपी ने परिवार की बातें सुनीं और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान मृतक शिवाजी तिवारी की पत्नी उषा तिवारी ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही फरार चाचा और बहन के एनकाउंटर की भी मांग उठाई। परिवार ने…
Read MoreKGMU धर्मांतरण मामले में STF रिपोर्ट का बड़ा खुलासा
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के कथित धर्मांतरण और लव जिहाद मामले में एसटीएफ की जांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वविद्यालय के पैथोलॉजी समेत कई विभागों में महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। साथ ही धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं।एसटीएफ रिपोर्ट में गांधी वार्ड, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारियों और डॉक्टरों की भूमिका का जिक्र किया…
Read Moreयूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, अमित शाह BJP की स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्टेट वर्किंग कमेटी की मीटिंग में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे। यह मीटिंग 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के ऑर्गेनाइज़ेशनल रोडमैप और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए हो रही है।इस मीटिंग में पार्टी के सीनियर स्टेट लीडरशिप, ज़िला अध्यक्ष और मुख्य पदाधिकारी ऑर्गेनाइज़ेशनल प्राथमिकताओं पर चर्चा करने, ज़मीनी स्तर पर पहुंच का रिव्यू करने और आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए टारगेट तय करने के लिए एक साथ…
Read Moreशिक्षक MLC चुनाव में उमेश द्विवेदी की हैट्रिक जीत पर प्रबंधक ओम प्रकाश मिश्रा ने दी बधाई
लखनऊ। लखनऊ खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य (MLC) सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार को 4,808 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने उमेश द्विवेदी को बधाई दी और उनके लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने पर प्रसन्नता जताई। 13,179 मत पाकर जीते उमेश द्विवेदी शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी को कुल 13,179 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को…
Read Moreलखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: सात मांगों पर सहमति के बाद हुआ अंतिम संस्कार
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सआदतगंज इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में सेवानिवृत्त कर्मचारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व पदाधिकारी शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश तिवारी और भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, आर्थिक…
Read More“डबल इंजन सरकार में यूपी इन्वेस्टमेंट हब के तौर पर उभर रहा है”: सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन और इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी जगह बनकर उभरा है। उन्होंने इस बदलाव का क्रेडिट बेहतर कानून-व्यवस्था, ट्रांसपेरेंट पॉलिसी और इन्वेस्टमेंट-फ्रेंडली माहौल को दिया।X पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट को अट्रैक्ट करने के लिए एक क्लियर विजन और ठोस एक्शन प्लान की कमी थी, लेकिन PM मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने स्थिति बदल दी।उन्होंने कहा, “2017 से पहले,…
Read Moreकाशी में वायुसेना का दमदार एयर शो: गंगा को टच करता निकला चिनूक, राफेल-सुखोई की कलाबाजी; आसमान में बना तिरंगा
वाराणसी की पावन धरती पर गुरुवार को भारतीय वायुसेना ने अपने शौर्य और अद्भुत हवाई कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। काशी में आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के पहले दिन गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतब देखने को मिले। नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक नजारे के गवाह बने। एयर शो के दौरान चिनूक हेलिकॉप्टर ने गंगा के पानी को टच करते हुए उड़ान भरी। इस रोमांचक दृश्य को देखकर घाटों पर मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की…
Read Moreलखनऊ पहुंची मॉडल श्रद्धा दुबे, थाने में ढाई घंटे से पूछताछ; मेडिकल के बाद कोर्ट में होगी पेशी
Lucknow: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ नागपुर से लखनऊ लेकर पहुंच गई है। गुरुवार सुबह श्रद्धा अपनी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के साथ हजरतगंज थाने पहुंची। इस दौरान वह अपना चेहरा छिपाते हुए थाने के अंदर जाती दिखाई दी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस श्रद्धा दुबे से पिछले ढाई घंटे से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, उसने कुछ सवालों के जवाब दिए हैं, जबकि कई सवालों पर चुप्पी साधी हुई है। पुलिस अब यह…
Read Moreमेरठ सांपकांड: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को फांसी, तीन बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी DM को
ब्यूरो: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले को गंभीर और सुनियोजित अपराध मानते हुए कहा कि केवल उम्रकैद देना पर्याप्त नहीं होगा। हालांकि, यह निचली अदालत का फैसला है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत इसे चुनौती दी जा सकती है।   मामला अमित कश्यप की हत्या से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की हत्या…
Read More