हत्या की साजिश के आरोपी 24 घंटे में छूटे, जेल के बाहर निकला काफिला; माला पहनाकर बनाई REEL

लखनऊ: लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां हत्या की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी महज 24 घंटे के भीतर बाहर आ गए। जेल से रिहा होते ही आरोपियों के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेल के बाहर कई गाड़ियों का काफिला निकाला गया, आरोपियों को फूल-मालाएं पहनाई गईं और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में आरोपी जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों से घिरे नजर आ रहे हैं। उनके साथ…

Read More

अंडरवियर में ब्लूटूथ छिपाकर UPSSSC परीक्षा देने पहुंचा युवक, STF ने दबोचा

लखनऊ: UPSSSC की ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के दौरान नकल की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसटीएफ ने एक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डिवाइस को छिपाने के लिए विशेष जेब वाली बनियान बनवाई थी और उसे अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा केंद्र पहुंचा था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि रविवार को होने वाली परीक्षा में साल्वर गैंग सक्रिय है और कुछ अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कराने की तैयारी है। इसी…

Read More

दिव्यम आरंभ 1.0 : नई ऊर्जा और नई उपलब्धियों की ओर बढ़ता कदम

लखनऊ। शहर के होटल डॉल्फिन में दिव्यम पशु आहार की ओर से “दिव्यम आरंभ 1.0” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीम की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ भविष्य की योजनाओं और लक्ष्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेल्स टीम के सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कर्मचारियों को किया गया सम्मानित :  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एफ.बी.बी. ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित यादव रहे। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेल्स विभाग के सदस्यों को सम्मानित किया और उनके परिश्रम, समर्पण…

Read More

लखनऊ में कांवड़ियों के भेष में युवकों ने स्कूल वैन में की तोड़फोड़, सहमे मासूम बच्चे; CCTV और वीडियो से तलाश में जुटी पुलिस

Lucknow: लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कांवड़ियों के भेष में आए कुछ युवकों ने एक स्कूल वैन में तोड़फोड़ कर दी। घटना चरक चौराहे की है, जहां वैन में सवार मासूम बच्चे अचानक हुए हमले से बुरी तरह डर गए और चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। लखनऊ से यह वीडियो एक मित्र ने भेजी है, मेडिकल कॉलेज के पास चरक चौराहे की घटना बताई जा रही है जहाँ स्कूली बच्चों की वैन पर पत्थर चलाया गया है। बताया जा रहा है कि…

Read More

लखनऊ में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Lucknow: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका विनीता (35) अपने पति अवनीश कुमार, जो कैंट थाने में दरोगा हैं, और 13 वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ बुद्धेश्वर चौराहा स्थित भक्तामऊ में किराए के मकान में रहती थीं। पुलिस के…

Read More

लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महापौर सुषमा खर्कवाल ने की मुलाकात

लखनऊ। राजधानी के दौरे पर आए भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को होटल ताज में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी के अनुभव, मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच से प्रेरणा प्राप्त होती है, जो जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक है। महापौर ने कहा कि पीयूष गोयल का स्नेह, मार्गदर्शन एवं…

Read More

लखनऊ में आंधी-बारिश का कहर: विशाल पेड़ गिरा, घंटों जाम

लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र के पानखेड़ा इलाके में रविवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान मुख्य मोहन रोड पर एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से लखनऊ-मोहन मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवाओं के चलते पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन और वन…

Read More

लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई जगहों पर जल भराव की स्थिति 

जनसमस्या:- लखनऊ में शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद कई जगहों पर जल भराव की स्थिति देखी गई है। दुबग्गा क्षेत्र के आईआईएम रोड स्थित आम्रपाली आवास विकास कॉलोनी से जल भराव की तस्वीरें सामने आई है, जहां पर सड़कों पर जल भराव की स्थिति देखी जा रही है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते हर साल कॉलोनी वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Read More